किस राज्य ने गावों की मैपिंग तथा भू-सर्वेक्षण के लिए भारतीय सर्वेक्षण (सर्वे ऑफ़ इंडिया) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने गावों की मैपिंग तथा भू-सर्वेक्षण के लिए भारतीय सर्वेक्षण (सर्वे ऑफ़ इंडिया) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस कार्य के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। मध्य प्रदेश के 55,000 गाँवों को मैपिंग के लिए चुना गया है। पिछले वर्ष महाराष्ट्र ने गाँवों की मैपिंग के लिए ड्रोन का उपयोग शुरू किया था।