करेंट अफेयर्स – 1 अक्टूबर, 2020 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 1 अक्टूबर, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- अनलॉक 5.0 : राज्य 15 अक्टूबर के बाद स्कूल, कॉलेज खोलने का फैसला कर सकते हैं
- सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण किया गया; रेंज 290 किमी से 400 किमी तक बढ़ाई गयी
- इंडियन कोस्ट गार्ड फास्ट पैट्रोल वेसल आईसीजीएस ‘कनकलता बरुआ’ को कोलकाता में कमीशन किया गया
- इसरो 2025 में अपना शुक्र मिशन लांच करेगा; फ्रांस इसमें हिस्सा लेगा
- 4-महीने (जून 1-सितंबर 30) मानसून के दौरान देश में ‘सामान्य से अधिक’ बारिश हुई : आईएमडी
- राजस्थान सरकारमहिलाओं को 30% नई पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) दुकाने प्रदान करेगी
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध में 2019 में 7% और 26% की वृद्धि देखी गई: NCRB
- 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस मामला : अदालत ने सभी 32 आरोपियों को बरी किया
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- जून के अंत तक भारत का बाह्य ऋण5 बिलियन डॉलर रहा, मार्च के बाद 3.9 अरब डॉलर की कमी आई : RBI
- कोर सेक्टर का उत्पादन अगस्त में लगातार छठे महीने में सिन्कुड़ा
- थावरचंद गहलोत ने एससी के लिए वेंचर कैपिटल फंड के तहत अंबेडकर सोशल इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन मिशन की शुरुआत की
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- अमेरिका: एवरेज मोहम्मद के संस्थापक मोहम्मद अमीन अहमद ने सिटीजन डिप्लोमेसी अवार्ड जीता; भारत का सहगल फाउंडेशन टेम्पे सिस्टर सिटीज़ के साथ सह-रनर अप रहा
- श्रीलंका ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाया, इसका उपभोग करने वालों के लिए गोमांस आयात किया जायेगा
- क्राउन प्रिंस शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह कुवैत के नए शासक बने
- 30 सितंबर को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
- खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण का नया लोगो लॉन्च किया