हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 अक्टूबर, 2020

1. किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ अभियान लांच किया है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 महीने के महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति ’की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर के सभी 75 जिलों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अपराध से निपटना है। इस मौके पर राज्यपाल ने ‘सेफ सिटी’ प्रोजेक्ट के तहत ‘पिंक स्कूटी’ और चार-पहिया महिला पुलिस वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

2. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न, जिन्होंने हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए जीत हासिल की, किस पार्टी से संबंधित हैं?

उत्तर – लेबर पार्टी

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने देश के आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। जैसिंडा अर्डर्न लेबर पार्टी से ताल्लुक रखती हैं, लेबर पार्टी ने चुनाव में अनुमानित 64 सीटें प्राप्त की हैं। विपक्षी केंद्र-दक्षिणपंथी पार्टी ने 35 सीटों के साथ 26.8% मत प्राप्त किये हैं।

3. किस देश ने छह साल की मोहलत (मोरेटोरियम) के बाद विवादित दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस की खोज फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – फिलीपींस

फिलीपींस ने घोषणा की कि वह दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस की खोज को फिर से शुरू करेगा। चीन के साथ तनाव के बीच पूर्व राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो III ने 2014 में विवादित समुद्र में खोज को निलंबित कर दिया था। चीन के कदम के खिलाफ अमेरिका ने भी फिलीपींस का समर्थन किया था।

4. आज तक, खेल मंत्रालय द्वारा कितने खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE) का चयन किया गया है?

उत्तर – 24

खेल मंत्रालय ने हाल ही में नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खेले इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE) में अपग्रेड करने के लिए चुना है। मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपग्रेड किए जाने वाले 14 केंद्रों की पहचान की थी। 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से KISCEs की कुल संख्या 24 है। यह केंद्र खेल उपकरण, कोच और तकनीकी सहायता इत्यादि प्रदान करेंगे।

5. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का नौसैनिक संस्करण किस जहाज से सफलतापूर्वक लांच किया गया था?

उत्तर – आईएनएस चेन्नई

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के नौसैनिक संस्करण का आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया गया। इस मिसाइल को अरब सागर में भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से निर्मित स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर से दागा गया था। इसने सटीकता से अपने लक्ष्य को ध्वस्त किया। इस मिसाइल को पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या भूमि प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *