हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 सितंबर 2017

1. हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में वाईसी मोदी को नियुक्त किया गया है| मोदी 1984 के असम-मेघालय बैच के आईपीएस अधिकारी है| वर्तमान में मोदी सीबीआई के विशेष निदेशक पद पर कार्यरत है| मोदी 2002 के गुजरात दंगों के जांच दल (एसआईटी) का हिस्सा रह चुके हैं।
2. हाल ही में जैन स्लोवाक के लिए भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जैन स्लोवाक के लिए भारत के राजदूत के रूप में हर्ष कुमार जैन को नियुक्त किया गया है| जैन 1993 कैडर के आईएफएस अधिकारी है| वर्तमान में हर्ष कुमार कजाखिस्तान गणराज्य में भारत के राजदूत के पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में “मिशन 24” अभियान कहाँ पर शुरू किया गया है?
“मिशन 24” अभियान मुंबई में शुरू किया गया है| इस मिशन का उद्देश्य पूर्वी मुंबई वार्ड के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और साफ पानी सुविधा उपलब्ध करवाना तथा सभी नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक करना है|
4. सशस्त्र सीमा बल क्या है?
सशस्त्र सीमा बल भारत का एक अर्धसैनिक बल है, जिस पर भारत-नेपाल और भारत-भूटान की सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है| इस सीमा से हथियारों, गोला-बारूद की तस्करी और देश विरोधी तत्वों की अवैध रूप से भारत में आवाजाही का खतरा रहता है|
5. श्वेत-पत्र किसे कहते है?
श्वेत-पत्र किसी महत्वपूर्ण विषय पर सरकार के अधिकारिक सार्वजानिक बयान को श्वेत पत्र कहां जाता है| इसे किसी विषय विशेष पर सरकार का वास्तविक तथ्यों पर आधिकारिक सार्वजनिक बयान (रिपोर्ट) माना जाता है| हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों के कामकाज की आलोचना करते हुए श्वेत-पत्र जारी किया है|
6. स्टेनिस्लाव पेत्रोव कौन थे?
स्टेनिस्लाव पेत्रोव अमेरिका और सोवियत संघ के बीच परमाणु यद्ध रोकने वाले सोवियत अधिकारी थे| दुनिया इन्हें 1983 के उस फैसले के लिए जानती है, जिसकी वजह से “तीसरा विश्वयुद्ध’ होते-होते रह गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में अक्किनेनी नागेश्वर राव पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
अक्किनेनी नागेश्वर राव पुरस्कार से फ़िल्मकार एस.एस. राजमौली को सम्मानित किया गया है| राजमौली को यह पुरस्कार तेलगू फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है| इससे पूर्व राजमौली को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है|
8. हाल ही में डार्ट्स चैंपियंस लीग किसने जीती है?
डार्ट्स चैंपियंस लीग ऑस्ट्रिया के मेंसुर सुलजोविच ने जीती है| सुलजोविच ने डार्ट्स चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में दो बार विश्व चैम्पियन एंडरसन को 11-9 से हराकर यह टूर्नामेंट जीता है| सुलोजविच ‘द जेंटल’ नाम से प्रसिद्ध है| यह टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण है। पहले संस्करण में फिल टेलर चैंपियन बने थे।
9. हाल ही में भारत और अमेरिका की सेना के मध्य युद्ध अभ्यास कहां पर शुरू किया गया है?
भारत और अमेरिका की सेना के मध्य युद्ध अभ्यास वाशिंगटन में शुरू किया गया है| इस युद्ध अभ्यास उग्रवाद निरोधक और आतंकवाद निरोधी अभियानों में रणनीतिक कौशल को प्रखर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है| युद्ध अभ्यास का पहला संस्करण 2004 में किया गया था| इस बार युद्ध अभ्यास का का 13वां संस्करण है|
10. रुसी प्रोब लूना-16 ने चाँद पर चट्टानें कब इकठ्ठा की थी?
रुसी प्रोब लूना-16 ने चाँद पर चट्टानें 20 सितंबर 1970 में इकठ्ठा की थी| यह पहला अवसर था जब किसी मानवरहित प्रोब का इस्तेमाल अंतरिक्ष से चट्टानें लाने के लिए किया गया था| इस यान को फर्टिलिटी समुद्र के किनारे उतारा गया था| यह एक ऐसा इलाका था जहां उस वक्त तक कोई खोज नहीं की गई थी। प्रोब ने एक इलेक्ट्रिक ड्रिल की मदद से चट्टानों और मिट्टी के सैम्पल लिये थे|

Advertisement

6 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 सितंबर 2017”

  1. Rajesh sagar says:

    Carrentgk hindi me

  2. Rajesh sagar says:

    Carrentgk hindi me

  3. Rajesh sagar says:

    Carrentgk hindi me

  4. manish says:

    nycccccccccccccccccc sir g

  5. manish says:

    nycccccccccccccccccc sir g

  6. manish says:

    nycccccccccccccccccc sir g

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *