हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 अक्टूबर 2017

1. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के अध्यक्ष के रूप किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के अध्यक्ष के रूप में बी. साम्बमूर्ति को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में साम्बूमूर्ति इंस्टिट्यूट फॉर डेवलपमेंट एंड रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नोलॉजी (आईडीआरबीटी) के सीईओ और कॉर्पोरेशन बैंक के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है| भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा स्थापित एक निगम है, जिसे भारत में विभिन्न भुगतान प्रणालियों के लिए मातृसंस्था के रूप में कल्पित किया गया है|
2. हाल ही में एस्टोनिया में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
एस्टोनिया में भारत के राजदूत के रूप में वाणी सरजू राव को नियुक्त किया गया है| राव 1994 बैच की आईएफएस अधिकारी है| वर्तमान में राव फ़िनलैंड में भारत के राजदूत पद पर कार्यरत है|
3. मिखाइल क्लाशनिकोव कौन थे?
मिखाइल क्लाशनिकोव एक रूसी सैनिक थे| इन्होंने AK-47 हथियार बनाया था| इस हथियार को दुनिया का सबसे ज्यादा घातक हथियार माना गया है| यह हथियार रूस के रक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, यह हथियार रूस के प्रतीकों में से एक है| इस हथियार से विश्व में सबसे ज्यादा हत्याएं की गई है| इससे एक मिनट में 600 गोलियां दागी जा सकती है|
4. बिरसा मुंडा कौन थे?
बिरसा मुंडा 19वीं सदी के एक प्रमुख जननायक थे| इनके नेतृत्व में मुंडा आदिवासियों ने 19वीं सदी के आखिरी वर्षों में मुंडाओं के महान आंदोलन उलगुलान को अंजाम दिया था| बिरसा मुंडा को मुंडा समाज के लोग भगवान के रूप में पूजते है| हाल ही में झारखंड के खूंटी जिले के उलीहातू गांव में शहीद ग्राम विकास योजना नामक योजना शुरू की गई है| इस योजना का उद्देश्य राज्य में स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों को विकसित करना है| उलीहातू गांव स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्मस्थान है|
5. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र इक्केटर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
संयुक्त राष्ट्र इक्केटर पुरस्कार से “स्वयं शिक्षा प्रयोग” को सम्मानित किया गया है| इसे यह पुरस्कार महाराष्ट्र में मराठवाड़ा नामक एक बहुत ख़राब इलाके से 20,000 से अधिक महिला किसानों को सशक्त करने के प्रयासों के लिए दिया गया है| “स्वयं शिक्षण प्रयोग” पुणे का एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) है|
6. “भारतीय कला में सलिल क्रीडाएं एवं सघस्न्न्नाता नायिका” पुस्तक के लेखक कौन है?
“भारतीय कला में सलिल क्रीडाएं एवं सघस्न्न्नाता नायिका” पुस्तक के लेखक डॉ. क्षेत्रपाल गंगवार और श्री संजीब कुमार सिंह है| यह एक कला पुस्तक है, जो मूल अनुसंधान पर आधारित है| यह पुस्तक भारतीय कला को उजागर करने के लिए लिखी गई है, इसमें जल खेल (सील क्रीडेन) का वर्णन किया गया है|
7. गॉर्डन डेरिक का संबंध किस खेल से है?
गॉर्डन डेरिक का संबंध फुटबॉल से है| हाल ही में वित्तीय अपराधों के चलते फीफा की एथिक्स कमेटी ने डेरिक पर 6 साल का प्रतिबंध लगा दिया है| इन पर धोखाधड़ी, काम करवाने के लिए उपहारों की पेशकश और स्वीकार करने, धन कुप्रबंधन और अपनी स्थिति का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया गया है|
8. हाल ही में सेंट ईव्स मीडियवल फेयर कहाँ पर मनाया जा रहा है?
सेंट ईव्स मीडियवल फेयर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में मनाया जा रहा है| यह ऑस्ट्रेलिया का अपनी तरह का सबसे बड़ा फेयर है, जिसमे लोगों को ऑस्ट्रेलियन इतिहास की जानकारी दी जाती है| इस जॉस्टिंग कंपीटिशन में प्रतिभागी पुराने जमाने के कपड़े पहनकर घोड़ों पर बैठकर भाले लेकर लड़ाई करते हैं।
9. परमाणु परीक्षण संधि सबसे पहले किस देश ने हस्ताक्षर किये थे?
परमाणु परीक्षण संधि सबसे पहले अमेरिका ने हस्ताक्षर किये थे| परमाणु परीक्षण संधि 24 सितंबर 1996 को अस्तित्व में आई थी| यह एक ऐसा समझौता था जिसके जरिए परमाणु परीक्षणों को प्रतिबंधित किया गया था| उस समय 71 देशों के हस्ताक्षर किये थे| अब तक इस संधि पर 178 देशों के द्वारा हस्ताक्षर किये गए है|
10. पाकिस्तान की सेना में पहला हिंदू जवान कब भर्ती किया गया था?
पाकिस्तान की सेना में दानेश नाम का पहला हिंदू जवान 25 सितंबर 2006 में भर्ती किया गया था| दानेश सिंध के थारपाकर जिले का निवासी था| पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को हर प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने का अधिकार है| वहां ईसाई और सिख पहले से ही पाकिस्तान सेना में है| ननकाना साहिब के पुत्र हरचरन सिंह पाक सेना में भर्ती होने वाले पहले सिख थे|

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 अक्टूबर 2017”

  1. ashish tyagi says:

    sir tqu

  2. ashish tyagi says:

    sir tqu

  3. ashish tyagi says:

    sir tqu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *