हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 अक्टूबर 2017

1. हाल ही में मैसेडोनिया में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मैसेडोनिया में भारत के राजदूत के रूप में पूजा कपूर को नियुक्त किया गया है| पूजा कपूर 1996 बैच की आईएफएस अधिकारी है| वर्तमान में पूजा बुल्गारिया गणराज्य में भारत के राजदूत के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष के रूप में रजनीश कुमार को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में रजनीश कुमार अनुपालन और जोखिम विभाग में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत है| स्टेट बैंक संपति, शाखाओं, मुनाफे, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामलें में भारत में सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक है|
3. हाल ही में ट्रांसजेंडरों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कहाँ पर किया गया है?
ट्रांसजेंडरों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण भोपाल में किया गया है| यह भारत में ट्रांसजेंडरों के लिए पहला समुदाय शौचालय है| इन शौचालयों के दरवाजों पर पुरुषों, महिलाओं, विकलांग और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अलग-अलग संकेत दिए गए है| इन शौचालयों का निर्माण भोपाल नगर निगम (बीएमसी) द्वारा किया गया है|
4. “वन प्लैनेट अकादमी” क्या है?
“वन प्लैनेट अकादमी” भारत का पहला पर्यावरण शिक्षा पोर्टल है| यह पोर्टल स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों के लिए एक डिजिटल नेटवर्क है, जो पर्यावरण शिक्षा के लिए एक प्रशिक्षण और संसाधन केंद्र के रूप में कार्य करता है| यह छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और खेल, कॉमिक्स और इंटरै मानचित्र प्रदान करेगा|
5. मसाला बॉन्ड किसे कहते है?
मसाला बॉन्ड डोमेस्टिक करेंसी में विदेशों में जारी बॉन्ड को मसाला बॉन्ड कहते है| भारतीय कंपनियों को विदेशों से पूंजी जुटाने के लिए कई तरह के साधनों की अनुमति भारत सरकार और रिज़र्व बैंक से मिली हुई है, उन्ही साधनों में से एक है मसाला बॉन्ड| कम्पनियां विदेशों में मसाला बॉन्ड बेचकर जरुरत की पूंजी जुटाती है|
6. “विशट्री” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“विशट्री” पुस्तक की लेखिका कैथरीन एप्पलगेट है| इस पुस्तक में एक लड़की की संघर्षों की कहानी का वर्णन किया गया है| इस लड़की को भेदभाव का सामना करना पड़ता है| यह अपना दर्द एक बबूल को पेड़ से साझा करती है, जो 200 वर्ष पुराना है|
7. “आई एम नॉट योर परफेक्ट मेक्सिकन डॉटर” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“आई एम नॉट योर परफेक्ट मेक्सिकन डॉटर” पुस्तक की लेखिका एरिका एल सांचेज है| इस पुस्तक में 15 वर्ष की जूलिया की बहन की मृत्यु हो जाती है| उसके बाद उसके पारिवारिक ताने-बाने में आए बदलावों से लड़ने का वर्णन किया गया है|
8. हाल ही में चाइना ओपन का खिताब किसने जीता है?
चाइना ओपन का खिताब फ़्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने जीता है| गार्सिया ने चाइना ओपन के फाइनल मुकाबले में रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-4, 7-6 से हराकर यह ख़िताब जीता है| गार्सिया एक ही साल में यह ख़िताब जीतने वाली पहली महिला खिलाडी बन गई है| इन्होनें पिछले ऑस्ट्रेलिया की एश्वे बार्टी को हराकर वुहान ओपन जीता था। पेत्रा क्वितोवा 2014 और गारबाइन मुगुरुजा 2015 में दोनों टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी लेकिन क्वितोवा बीजिंग ओपन और मुगुरुजा वुहान ओपन में हार गई थीं।
9. बर्लिन की दीवार कब ढहाई गई थी?
बर्लिन की दीवार 9 अक्टूबर 1989 में ढहाई गई थी| बर्लिन की इस दीवार ने करीब तीन दशक तक जर्मन नागरिकों को बांट रखा था| 1950 और 1960 के दशक के शीत युद्ध में पश्चिमी देश बर्लिन को पूर्वी ब्लॉक की जासूसी के लिए भी इस्तेमाल करते थे। जब तक सीमा खुली थी, तो वे रूसी सेक्टर में चले जाते थे। 1960 में लगभग 80 जासूसी सेंटर थे। इतने ही सेंटर पूर्वी ब्लॉक के खिलाफ भी काम कर रहे थे। इन्हीं वजहों से परेशान होकर 1961 में 12 और 13 अगस्त की रात पूर्वी और पश्चिमी बर्लिन की सीमा को बंद कर दिया गया था। हजारों सैनिक सीमा पर तैनात किए गए और मजदूरों ने कंटीले तार लगाने शुरू किये गए थे। यह काम रात को एक बजे शुरू किया गया था। उस समय सड़कों की लाइटें बंद कर दी गई थी, ताकि पश्चिमी हिस्से के लोगों को दीवार का पता न चल सके। अगली सुबह तक शहर दो हिस्सों में बंट चुका था।
10. भारतीय वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है?
भारतीय वायुसेना दिवस प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को मनाया जाता है| भारतीय सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में की गई थी| आजादी से पहले इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था, उस समय इसे ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स के तौर पर गठित किया गया था| भारत के आजाद होने के बाद इसके नाम के आगे से रॉयल हटा दिया गया था| भारतीय वायुसेना में पांच कमानें है-पश्चिम कमान, जिसका मुख्यालय दिल्ली में है,इलाहबाद में केन्द्रीय कमान, शिलांग में पूर्वी कमान, जोधपुर में दक्षिण-पश्चिमी कमान और तिरुवंतपुरम में दक्षिणी कमान है| हाल ही में भारतीय वायुसेना ने 85वां स्थापना दिवस मनाया है|

Advertisement

6 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 अक्टूबर 2017”

  1. Moni maurya says:

    Thanks sir

  2. Moni maurya says:

    Thanks sir

  3. Moni maurya says:

    Thanks sir

  4. Jabir khan says:

    thank you

  5. Jabir khan says:

    thank you

  6. Jabir khan says:

    thank you

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *