हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – मार्च 15, 2018
First Published: March 15, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट “इंडिया डेवेलपमेंट अपडेट- इंडियाज ग्रोथ स्टोरी” के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए भारत की विकास दर का क्या अनुमान है?
[A] 8.0 %
[B] 6.6 %
[C] 7.3 %
[D] 7.5 %
Show Answer
Correct Answer: C [7.3 %]
Notes:
वर्ल्ड बैंक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 7.3% है जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए भारत की विकास दे का अनुमान 7.5% है। 31 मार्च 2018 तक भारत की विकास दर 6.7% रहेगी।
हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि 8% से अधिक की वृद्धि के लिए लगातार सुधार की आवश्यकता होगी और और निर्यात और ऋण के लिए सुविधाओं की आवश्यकता होगी तथा इसके दायरे को चौड़ा करना होगा। विश्व बैंक की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि विकास दर में तेजी लाने के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार एकीकरण की आवश्यकता होगी। यह विकास को अधिक समावेशी बनाने और भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए आवश्यक है।
2. 2018 वर्ल्ड उपभोक्ता अधिकार दिवस (WCRD) का विषय क्या है?
[A] ग्राहकों द्वारा विश्वस्त डिजिटल विश्व की स्थापना
[B] डिजिटल बाजार स्थलों को उचित बनाना
[C] एंटीबायोटिक्स ऑफ द मीनू
[D] कंज्यूमर जस्टिस नाउ
Show Answer
Correct Answer: 0 []
Notes:
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (WCRD) हर साल 15 मार्च को सभी उपभोक्ताओं के मूल अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस पर उपभोक्ता सम्मान और संरक्षण की मांग करते हैं।यह लोगों को बाजार के दुरुपयोग और सामाजिक अन्यायों के खिलाफ विरोध करने का भी मौका देता है।1962 में इस दिन, राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने औपचारिक रूप से अमेरिकी कांग्रेस में उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे को संबोधित किया। वह ऐसा करने वाले पहले विश्व नेता थे। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 1983 में मनाया गया था और तब से यह दिवस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया है। 2018 की थीम ‘डिजिटल बाजार स्थलों को उचित बनाना’ है।भारत में, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अलावा, हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भी मनाया जाता है।
3. इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस (IACP-2018) का
आयोजन किस शहर में हुआ?
[A] कोलकाता
[B] अजमेर
[C] नई दिल्ली
[D] भोपाल
Show Answer
Correct Answer: C [नई दिल्ली]
Notes:
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस (IACP) के एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 मार्च, 2018 को नई दिल्ली में किया। यह सम्मेलन 2 दिवसीय सम्मेलन है। इसका विषय है :-“2020 में पुलिस के लिए चुनौतियां – साइबर अपराध और आतंकवाद के प्रति हमारे दृष्टिकोण को साइबर स्पेस कैसे आकार दिया जाता है, हम इसके भीतर कैसे कार्य करते हैं और उसका लाभ उठाते हैं।” इस सम्मेलन में मुख्य रूप से यह चर्चा की जा रही है कि आतंकवाद और साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर कैसे रोक लगाई जाए।
IACP पुलिस और कानून प्रवर्तन अधिकारियों की दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जो कानून प्रवर्तन समुदाय की आवश्यकताओं को पहचानने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्थापित किया गया है।
4. केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने कैंसर मरीजों के लिए दवाई AYUSH QOL-2C बनाई है। CCRAS का मुख्य कार्यालय कहाँ है?
[A] नई दिल्ली
[B] पुणे
[C] वाराणसी
[D] इंफाल
Show Answer
Correct Answer: A [नई दिल्ली]
Notes:
केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने कैंसर मरीजों के लिए दवाई AYUSH QOL-2C बनाई है। इसके संबंध में सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु और एम्स, न्यू दिल्ली में स्तन कैंसर के रोगियों में और फेफड़े के कैंसर के रोगियों में भगवान महावीर कैंसर अस्पताल और जयपुर में क्लिनिकल अध्ययन किया गया। CCRAS का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसकी जानकारी आयुष राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने 13 मार्च को दी।CCRAS आयुष मंत्रालय की स्वायत्त संस्था है।
5. निम्नलिखित में से कौन सी टीम ने गंगा नदी बेसिन में भूजल आर्सेनिक अनुसंधान पर परियोजना के लिए न्यूटन-भाभा फंड जीता है?
[A] भारत रूस संयुक्त टीम
[B] भारत ब्रिटेन संयुक्त टीम
[C] भारत जापान संयुक्त टीम
[D] भारत इजराइल संयुक्त टीम
Show Answer
Correct Answer: B [भारत ब्रिटेन संयुक्त टीम]
Notes:
भारत-ब्रिटेन संयुक्त टीम ने गंगा नदी बेसिन में भूजल आर्सेनिक अनुसंधान पर एक परियोजना के लिए न्यूटन-भाभा फंड जीता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्राकृतिक पर्यावरण अनुसंधान परिषद (NERC) के साथ इस परियोजना को व्यापक रूप से आर्सेनिक प्रभावित गंगा नदी बेसिन में पानी की चुनौतियों का सामना करने के लिए उपाय किया है। परियोजना का उद्देश्य यह आकलन करना है कि आर्सेनिक विषाक्तता की समस्या अगले 25 से 30 वर्षों में कैसे बढ़ सकती है और भूजल प्रबंधन प्रथाओं को प्रभावित किस प्रकार करती है और उसके बाद जल उपचार तकनीक का सुझाव देना है। ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रदान किए गए न्यूटन भाभा फंड का उद्देश्य भारत के आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण में चुनौतियों का सामना करने के लिए UK और भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार क्षेत्रों को एक साथ लाना है।
6. ई-ऑफिस के सर्वश्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए कौन से केंद्रीय मंत्रालय ने पुरस्कार जीता है?
[A] विदेश मंत्रालय
[B] वित्त मंत्रालय
[C] पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
[D] कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
Show Answer
Correct Answer: C [पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय]
Notes:
पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने 14 मार्च को ई-ऑफिस के सर्वश्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए पुरस्कार जीता है। ई ऑफिस डिजिटल इंडिया के प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसका उद्देश्य पेपरलेस ऑफिस का विकास करना है। इसमें ई-छुट्टी, ई-दौरे, ज्ञान प्रबंधन, सूचना बोर्ड, डाउनलोड फ़ॉर्म, इन्वेंट्री कंट्रोल शामिल हैं। यह सिस्टम पिछले तीन साल से है।
7. पाई डे कब मनाया जाता है?
[A] 12 मार्च
[B] 13 मार्च
[C] 14 मार्च
[D] 15 मार्च
Show Answer
Correct Answer: C [14 मार्च]
Notes:
पाई डे हर वर्ष 14 मार्च को अपनाया जाता है। यह π के नाम पर मनाया जाता है। π परिधि और व्यास का अनुपात होता है। इसका मान 22/7 होता है जो दशमलव में 3.14 होता है। पाई डे 2009 में स्वीकार किया गया तब से पाई डे प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
8. किस शहर में 105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) आयोजित होगी?
[A] इम्फाल
[B] तिरुपति
[C] मैसूर
[D] मुम्बई
Show Answer
Correct Answer: A [इम्फाल]
Notes:
105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित होगी। यह मणिपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित होगी। इसकी थीम “विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सहायता से असंभव तक पहुंचना” है।भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) में देश के दिग्गज वैज्ञानिक एकत्रित होते हैं।104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) का आयोजन तिरुपति में हुआ।
9. मलमपुझा बांध किस देश में है?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] छत्तीसगढ़
[C] पश्चिम बंगाल
[D] केरल
Show Answer
Correct Answer: D [केरल]
Notes:
मलमपुझा बांध दक्षिण भारत में केरल में पलक्कड़ के पास स्थित पहाड़ो की पृष्ठभूमि में जलाशय में है।यह एक चिनाई बांध का एक संयोजन है जिसमें 1,849 मीटर की लंबाई और 220 मीटर की लंबाई वाली मिट्टी का बांध हैै।
यह 355 मीटर ऊँचा है और मलमपुझा नदी पर है जो केरल की दूसरी सबसे बड़ी नदी भरथप्पुझा की सहायक नदी है। जलाशय क्षेत्रफल 145 वर्ग मी है जिसमें 8000 घन मीटर पानी है।
10. उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट किस जिले में बना है?
[A] मिर्ज़ापुर
[B] गोरखपुर
[C] आगरा
[D] कन्नौज
Show Answer
Correct Answer: A [मिर्ज़ापुर]
Notes:
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रो ने मिर्ज़ापुर में सौलर प्लांट का उदघाटन किया है। यह प्लांट 75 मेगावॉट का होगा। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र, अंतरराष्ट्रीय सौर एलायंस (आईएसए) कार्यक्रम के तहत मिर्जापुर से करीब 25 किलोमीटर दूर दादर कालन गांव में फ्रेंच सौर ऊर्जा कंपनी एंजी सोलर के सहयोग से बनाया गया है।संयंत्र में 1.18 लाख सौर पैनल हैं और यहां से प्राप्त बिजली विद्युत निगम के जिग्ना पावर उप-स्टेशन को प्रेषित की जाएगी। संयंत्र में 315 वाट की क्षमता वाले प्रत्येक प्लेट के साथ 3,18,650 सौर प्लेटें हैं जिससे सालाना 15.6 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी, जबकि माह लगभग 1.30 करोड़ यूनिट बिजली प्राप्त होगी।