हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – मार्च 27, 2018
First Published: March 27, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. भारतीय विदेश मंत्रालय ने ‘विदेश आया प्रदेश के द्वार’ पहल कहाँ शुरू की है?
[A] हैदराबाद
[B] बैंगलोर
[C] नई दिल्ली
[D] आगरा
Show Answer
Correct Answer: A [हैदराबाद]
Notes:
भारतीय विदेश मंत्रालय ने हैदराबाद में ‘विदेश आया प्रदेश के द्वार’ नामक पहल की शुरुआत की है। हैदराबाद तेलुगु और उर्दू भाषाओं का केंद्र है।इस पहल का उद्देश्य विदेश नीति में रुचि रखने वाले मीडिया पेशेवरों का एक पूल बनाना है और उन्हें विदेश मंत्रालय द्वारा जोड़ने पर मार्गदर्शन करना है। इस सम्मलेन में मीडिया जगत से जुड़े हुए 40 से अधिक संपादक और प्रतिष्ठित लोग आये।
2. किस भारतीय टीम ने इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप- 2018 में जीत दर्ज की है?
[A] पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड
[B] रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड
[C] हॉकी हरयाणा
[D] हॉकी पंजाब
Show Answer
Correct Answer: D [हॉकी पंजाब]
Notes:
हॉकी पंजाब ने पद्म श्री मोहम्मद शहीद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम, लखनऊ में इंडिया सीनियर नेशनल मैन चैंपियनशिप में जीत दर्ज की है। इसका फाइनल 25 मार्च को हुआ। हॉकी पंजाब ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड को 2-1 से हराया।
कांस्य पदक के मैच में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने एयर इंडिया प्रमोशन बोर्ड को 5-3 से हराया।
3. सामाजिक न्याय मंत्रालय के अनुसार, भारत का सबसे ज्यादा भिखारियों की संख्या वाला राज्य है?
[A] पंजाब
[B] उड़ीसा
[C] पश्चिम बंगाल
[D] आंध्र प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: C [पश्चिम बंगाल]
Notes:
सामाजिक न्याय मंत्रालय के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा भिखारियों का राज्य पश्चिम बंगाल है। पूरे भारत में भिखारियों की संख्या 4,13,670 है जिसमें 2,21,673 पुरुष और 1,91,997 महिलाएँ हैं। यह डेटा 2011 जनसंख्या के आधार पर है। भारत में सबसे ज्यादा भिखारियों की संख्या पश्चिम बंगाल में 81,224 है। उसके बाद उत्तर प्रदेश में 65,835 और आंध्र प्रदेश में 30,218, बिहार में 29,723, मध्य प्रदेश में 28,695 तथा राजस्थान में 25,853 भिखारी हैं। यह जानकारी अशोक गहलोत ने संसद में दी।
4. भारत का पहला 100% सौर ऊर्जा युक्त स्वास्थ्य केंद्रों वाला शहर कौन सा है?
[A] कोलकाता
[B] चेन्नई
[C] इलाहाबाद
[D] सूरत
Show Answer
Correct Answer: D [सूरत]
Notes:
गुजरात का सूरत नगर भारत का पहला 100% सौर ऊर्जा स्वास्थ्य केन्द्र युक्त नगर बन गया है। यहाँ कुल 52 स्वास्थ्य केंद्र है जो सभी सौर ऊर्जा से युक्त हैं। यह न केवल बिजली के बिल को 40% तक कम करेगा बल्कि पर्यावरण प्रदूषण में भी रोकथाम कर सकेगा।
5. विश्व थियेटर दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 25 मार्च
[B] 26 मार्च
[C] 27 मार्च
[D] 28 मार्च
Show Answer
Correct Answer: C [27 मार्च]
Notes:
विश्व थियेटर दिवस 27 मार्च को मनाया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय थियेटर संस्थान द्वारा मनाया जाता है। पहली बार विश्व थियेटर दिवस का संदेश जीन कॉस्टेओ द्वारा 1962 में लिखा गया। उसके बाद से यह हर बार 27 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य थियेटर कला का सम्पूर्ण विश्व में प्रचार करना है। 2018 थियेटर दिवस मेसेज नीना ली एक्विनो ने दिया।
6. सरस आजीविका मेला 2018 किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है?
[A] श्रम और रोजगार मंत्रालय
[B] सामाजिक न्याय मंत्रालय
[C] शहरी विकास मंत्रालय
[D] आदिवासी मामलों का मंत्रालय
Show Answer
Correct Answer: C [शहरी विकास मंत्रालय]
Notes:
शहरी विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा सरस आजीविका मेला-2018 का आयोजन किया गया है। यह मेला 23 मार्च 2018 को शुरू किया गया। इस तरह के आजीविका मेलों की शुरआत 2011 में हुई थीं। इसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साधन उपलब्ध कराना है। यह 1 अप्रैल 2018 तक चलेगा। इसका आयोजन नई दिल्ली कब प्रगति मैदान में हो रहा है। इसमें 350 से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं।
7. 2018 फॉर्मूला वन ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड पिक्स टूर्नामेंट किसने जीता है?
[A] किमी राइक्कोन
[B] लुईस हैमिल्टन
[C] सेबासटियन वेटल
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [सेबासटियन वेटल]
Notes:
2018 फॉर्मूला वन ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड पिक्स जर्मनी के सेबासटियन वेटल ने जीता हैै। सेबासटियन वेटल फरारी की तरफ से थे।
वेटल ने चौथी बार इस तरह का खिताब अपने नाम किया है।
8. किस भारतीय खिलाड़ी ने ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट 2018 में गोल्ड जीता है
[A] राजकंवर सिंह
[B] अनीश भनवाला
[C] बी साईनाथ
[D] अनहद जवानद
Show Answer
Correct Answer: B [अनीश भनवाला]
Notes:
अनीश भनवाला ने ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट 2018 में गोल्ड जीता है। फाइनल 27 मार्च को सिडनी में हुआ। इस जीत के साथ उन्होंने अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है।
9. किस प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से कामरूप के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है?
[A] असम
[B] मेघालय
[C] मणिपुर
[D] मिजोरम
Show Answer
Correct Answer: A [असम]
Notes:
असम सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से कामरूप के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। AAI अपनी CSR के अंतर्गत असम सरकार को 4 करोड़ 58 लाख रुपये की सहायता करेगी। कामरूप असम का एक प्रमुख जिला है।
10. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ने किस देश के साथ मेजबान देश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
[A] भारत
[B] जापान
[C] फ्रांस
[D] स्पेन
Show Answer
Correct Answer: A [भारत]
Notes:
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ने 26 मार्च 2017 को भारत के साथ मेजबान देश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह और आईएसए के अंतरिम महानिदेशक उपेन्द्र त्रिपाठी ने केन्द्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए |