हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अप्रैल 10, 2018
First Published: April 10, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 8 अप्रैल
[B] 9 अप्रैल
[C] 10 अप्रैल
[D] 11 अप्रैल
Show Answer
Correct Answer: C [10 अप्रैल]
Notes:
विश्व होम्योपैथी दिवस हर वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह होम्योपैथी के संस्थापक डॉ सैमुअल हनीमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। डॉ सैमुअल हनीमैन जर्मनी के प्रसिद्ध डॉक्टर थे। उनका जन्म 1755 में और मृत्यु 1843 में हुई थी। होम्योपैथी एक चिकित्सा पद्धति है जो औषधियों और उनके अनुप्रयोग पर आधारित है।
2. विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्रालय दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन कहाँ आयोजित कर रहा है?
[A] मुंबई
[B] चंडीगढ़
[C] नई दिल्ली
[D] गांधीनगर
Show Answer
Correct Answer: C [नई दिल्ली]
Notes:
विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को होम्योपैथी के संस्थापक डॉ सैमुअल हनीमैन के जयंती के दिवस पर मनाया जाता है जो एक जर्मन डॉक्टर थे। इस अवसर पर विज्ञान दिवस का उद्घाटन वैंकेया नायडू ने किया।
3. 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाज हीना सिद्धू ने किस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है?
[A] 10 मीटर पिस्टल
[B] 15 मीटर पिस्टल
[C] 20 मीटर पिस्टल
[D] 25 मीटर पिस्टल
Show Answer
Correct Answer: D [25 मीटर पिस्टल]
Notes:
ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय स्टार निशानेबाज हीना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। हीना सिद्धू के पति रौनक पंडित ने भी 2006 राष्ट्रमंडल खेलों में 25 मीटर पुरुष स्पर्धा में गोल्ड जीता था।
4. नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिकविद पीटर ग्रुएनबर्ग का निधन हो गया। वो किस देश के थे?
[A] ब्रिटेन
[B] जर्मनी
[C] फ्रांस
[D] इटली
Show Answer
Correct Answer: B [जर्मनी]
Notes:
नोबेल पुरस्कार विजेता और जर्मनी के प्रसिद्ध भौतिकविद का 9 अप्रैल 2018 को निधन हो गया। उन्हें 2007 में फ्रांस के वैज्ञानिक अल्बर्ट फेर्ट के साथ भौतिक विज्ञान का साझा नोबेल पुरस्कार दिया गया। इनकी खोज के कारण ही गीगा बाइट हार्ड डिस्क का निर्माण संभव हो सका है।
5. दक्षिण एशिया में मानवाधिकारों के लिए 2018 की कॉन्फ्रेंस कहाँ आयोजित हो रही है?
[A] नेपाल
[B] भूटान
[C] बांग्लादेश
[D] भारत
Show Answer
Correct Answer: A [नेपाल]
Notes:
दक्षिण एशिया में मानवाधिकारों की 2018 की अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस
नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित की जा रही है। यह 9 अप्रैल 2018 को शुरू हुई है। यह 3 दिवसीय कार्यक्रम है जो 12 अप्रैल 2018 तक चलेगा। इसकी थीम “चुनौतियां पहचानना, मूल्यांकन प्रगति, आगे बढ़ते हुए: दक्षिण एशिया में अपंगता और वास्तविकता मानवाधिकार को संबोधित करना” है। इसमें 20 से अधिक देश सम्मिलित हुए हैं।
6. भारतीय सेना के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीद के लिए कितने करोड़ रुपये का सौदा हुआ है?
[A] 620 करोड़
[B] 630 करोड़
[C] 639 करोड़
[D] 655 करोड़
Show Answer
Correct Answer: C [639 करोड़]
Notes:
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 1 लाख 86 हजार बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीद के लिए 639 करोड़ रुपये का सौदा किया है। इन जैकेट को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी S.M.P.P. प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दी गई है। ये सैनिकों को स्टील कोर बुलेट्स से भी सुरक्षा देंगे। ये बोरॉन कार्बाइड सिरेमिक से बने होंगे। ये अत्याधुनिक बुलेट प्रूफ जैकेट्स हैं।
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन का शुभारंभ किया है। यह इंजन किस प्रदेश में बना है?
[A] पंजाब
[B] हिमाचल प्रदेश
[C] बिहार
[D] पश्चिम बंगाल
Show Answer
Correct Answer: C [बिहार]
Notes:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अप्रैल 2018 को देश के सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन का उद्घाटन किया है। यह इंजन बिहार के मधेपुरा की चकला में स्थित रेल इंजन फैक्ट्री में बना है। इसकी क्षमता 12000 hp है। अब तक भारत के पास 6000 hp का ही इंजन था। इस परियोजना की कुल लागत 1300 करोड़ रुपये आई है। यह सवारी गाड़ियों को 200 किमी प्रति घण्टा और मालगाड़ियों को 120 किमी प्रति घंटा की चाल से खींचने में सक्षम है।
8. भारत की महिला बैडमिंटन टीम ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। इस टीम की अगुवाई कौन कर रही हैं?
[A] मौमा दास
[B] मधुरिका पाटेकर
[C] मनिका बत्रा
[D] निधि देसाई
Show Answer
Correct Answer: C [मनिका बत्रा]
Notes:
ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मनिका बत्रा की अगुवाई वाली भारतीय महिला बैडमिंटन ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। भारत ने सिंगापुर को 3-1 से हराकर यह गोल्ड मेडल जीता है। भारत की टीम में मनिका बत्रा, मौमा दास और मधुरिका पाटेकर हैं।
9. सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के नए डायरेक्टर जनरल कौन चुने गए हैं?
[A] OP सिंह
[B] कर्मवीर सिंह
[C] राजेश रंजन
[D] ओम प्रकाश मिथारवल
Show Answer
Correct Answer: C [राजेश रंजन]
Notes:
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के नए डायरेक्टर जनरल राजेश रंजन चुने गए हैं। वो 1984 बैच के IPS अधिकारी हैं। वो इस पद पर 30 नवंबर 2020 तक कार्य करेंगे। अब तक वो BSF के DG थे। यह पद जनवरी 2018 से रिक्त चल रहा था क्योंकि पूर्व डायरेक्टर जनरल OP सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के डायरेक्टर जनरल बन चुके हैं।
10. बाओ फोरम का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?
[A] बान की मून
[B] विंन मित्त
[C] आंग सांग सू की
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [बान की मून]
Notes:
संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव बान की मून को बाओ फोरम ऑफ एशिया का नया अध्यक्ष चुना गया है। बान की-मून जापान के यासुओ फुकुदा का स्थान लेंगे।बाओ फोरम में शामिल देेेेश अपने अपने यहाँ उद्योगों को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं।
5-9 April Hindi current-affairs quiz not available….?