हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अप्रैल 18, 2018
First Published: April 18, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. हाल ही में किए गए अध्ययन में देश में सर्वाधिक वेतन मिलने वाला शहर कौन सा बताया गया है?
[A] गांधीनगर
[B] चंडीगढ़
[C] बेंगलुरु
[D] हैदराबाद
Show Answer
Correct Answer: C [बेंगलुरु]
Notes:
रैंडस्टैड इंडिया के शोध एवं विश्लेषण विभाग रैंडस्टैड इनसाइट्स द्वारा हाल ही में किए गए अध्ययन में पाया गया कि बेंगलुरु भारत में कर्मचारियों को सर्वाधिक वेतन प्राप्त होता है।
इसमें कर्मचारियों को औसत CTC (कॉस्ट टू कंपनी) देने में निम्नलिखित शहरों को अग्रणी बताया गया है:-
1- बेंगलुरु :- 10.8 लाख रुपये वार्षिक
2- पुणे :- 10.3 लाख रुपये वार्षिक
3- दिल्ली एनसीआर – 9.9 लाख रुपये वार्षिक
4- मुम्बई – 9.2 लाख रुपये वार्षिक
5- चेन्नई – 7.9 लाख रुपये वार्षिक
6- हैदराबाद- 7.9 लाख रुपये वार्षिक
7- कोलकाता- 7.2 लाख रुपये वार्षिक
रिसर्च में बेहतर सैलरी में दवा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र, FMCG और IT क्षेत्र बताया गया है।
2. सरकार द्वारा दर्पण- PLI एप किस क्षेत्र के लिए लांच किया गया है?
[A] स्वास्थ्य
[B] बीमा
[C] शिक्षा
[D] उद्योग
Show Answer
Correct Answer: B [बीमा]
Notes:
भारतीय सरकार ने डाकघरों में PLI और RPLI बीमा पॉलिसियों के संग्रह के लिए दर्पण-PLI एप लांच किया है। इससे PLI और RPLI ग्राहकों को बहुत सहायता मिलेगी। दर्पण का पूरा नाम DARPAN -Digital Advancement of Rural Post Office for a New India है।इसका लक्ष्य देश के डाकघरों की 1.29 लाख शाखाओं को ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ना है।
3. राष्ट्रमंडल राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों की 2018 की मीटिंग किस शहर में होगी?
[A] लंदन
[B] नई दिल्ली
[C] केनबरा
[D] सिडनी
Show Answer
Correct Answer: A [लंदन]
Notes:
राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों की 25वीं मीटिंग 19 अप्रैल 2018 औऱ 20 अप्रैल 2018 को इंग्लैंड की राजधानी लंदन में होगी। यह 25वीं मीटिंग है। इसे संक्षेप में CHOGM (Commonwealth Heads of Government Meeting) कहा जाता है। ऐसा पहली बार है जब भारत की ओर से प्रधानमंत्री इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। 2011 और 2015 में CHOGM में भारत का प्रतिनिधित्व तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किया था। 2013 में CHOGM में भारत कक प्रतिनिधित्व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने किया था।राष्ट्रमंडल समूह उन देशों का समूह है जो कभी ब्रिटिश शासन के अधीन रहे हैं। भारत इसका सदस्य है।
4. भारत-नॉर्डिक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में हुआ है?
[A] ओस्लो
[B] लंदन
[C] मुम्बई
[D] स्टॉकहोम
Show Answer
Correct Answer: D [स्टॉकहोम]
Notes:
भारत-नॉर्डिक सम्मलेन 2018 का आयोजन स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। तथा नॉर्डिक देशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें भारत और नॉर्डिक देशों के बीच मजबूत संबंध बनाने पर जोर दिया गया। नॉर्डिक उत्तर यूरोप और उत्तर एटलांटिक क्षेत्र के देशों का समूह है जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, स्वीडन देश शामिल हैं।
5. किस देश ने सीरिया के लिए 50 मिलियन यूरो की सहायता की घोषणा की है?
[A] जापान
[B] रूस
[C] फ्रांस
[D] जर्मनी
Show Answer
Correct Answer: C [फ्रांस]
Notes:
फ्रांस ने सीरिया के लिए मानवतावादी 50 मिलियन यूरो की सहायता की है। इस मदद का एलान फ्रांस के राष्ट्रपति इमेन्युअल मैक्रोन ने किया। सीरिया में 2001 से राष्ट्रपति असद और विद्रोहियों के बीच गृहयुद्ध चल रहा है, इसमें रूस सरकार जबकि अमेरिका और पश्चिमी देश विद्रोहियों का पक्ष ले रहे हैं।
6. दुनिया की सबसे लंबी विद्युत बस लाइन किस शहर में शुरू की गई है?
[A] पेरिस
[B] बर्लिन
[C] स्टॉकहोम
[D] ओस्लो
Show Answer
Correct Answer: A [पेरिस]
Notes:
दुनिया की सबसे लंबी विद्युत बस लाइन फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू की गई है। यह फ्रांस के एमीन्स और पेरिस के बीच है। यह 160 किमी की दूरी को दो घंटों में पूरा करेगी। यह 5 घंटा चार्ज करने पर 250 किमी चल सकेगी। इससे पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी क्योंकि यह प्रदूषक उत्सर्जित नहीं करेगी और शोर भी नहीं करेगी।
7. मानस राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?
[A] उत्तराखंड
[B] हिमाचल प्रदेश
[C] असम
[D] अरुणांचल प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: C [असम]
Notes:
मानस राष्ट्रीय उद्यान असम में है। यह यूनेस्को द्वारा जारी विश्व धरोहर है। यह बाघ और हाथियों के लिए आरक्षित है। इसकी स्थापना 1973 में हुई। यह 950 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसका नाम मानस नदी के नाम पर रखा गया है जो ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है। इस अभयारण्य में स्तनधारीयों की 55 प्रजातियां, पक्षियों की 380 प्रजातियां, सरीसृपों की 50 और उभयचर की 3 प्रजातियां पाई जाती हैं।यहां भारतीय गैंडा, भारतीय हाथी, चीतल, भारतीय तेंदुआ, बारहसिंगा, स्वर्ण वाले लंगूर आदि पाए जाते हैं।
8. भारत ने संयुक्त राष्ट्र की कितनी संस्थाओं में जीत हासिल की है?
Show Answer
Correct Answer: B [6]
Notes:
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की 6 संस्थाओं में जीत दर्ज की है। इसमें 5 में भारत को निर्विरोध चुन लिया गया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की NGO, आर्थिक और सामाजिक परिषद, UN विकास कार्यक्रम, UN जनसंख्या निधि, UN ऑफिस फ़ॉर प्रोजेक्ट सर्विस में जीत दर्ज की है। इसमें भारत को तीन साल का कार्यकाल मिला है।
9. भारत की पोषण संबंधी चुनौतियों पर राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक किस शहर में आयोजित हुई है?
[A] मुम्बई
[B] चेन्नई
[C] कोलकाता
[D] नई दिल्ली
Show Answer
Correct Answer: D [नई दिल्ली]
Notes:
राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत भारत की पोषण संबंधी चुनौतियों पर राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक नई दिल्ली में अयोजित हुई। इसमें नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, सीईओ अमिताभ कांत तथा केंद्रीय और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
पोषण अभियान भारत के प्रधानमंत्री द्वारा मार्च 2018 में राजस्थान के झुंझनू में शुरू हुआ। पोषण (POSHAN) का अर्थ है समग्र पोषण के लिए प्रधानमंत्री की व्यापक योजना (Prime Minister’s Overarching Scheme for Holistic Nutrition)।
10. युद्धाभ्यास गगन शक्ति-2018 का आयोजन भारतीय सेना की किस कमान द्वारा किया जा रहा है?
[A] भारतीय थलसेना
[B] भारतीय जलसेना
[C] भारतीय वायुसेना
[D] भारतीय तटरक्षक
Show Answer
Correct Answer: C [भारतीय वायुसेना]
Notes:
भारतीय सेना द्वारा अब तक के सबसे बड़ा युध्दभ्यास गगनशक्ति-2018 का आयोजन किया जा रहा है। यह 22 अप्रैल 2018 तक चलेगा। इसमें महिला पायलट भी हिस्सा ले रही हैं। इसमें स्वदेशी विमान तेजस भी हिस्सा ले रहा है। इसमें 1100 विमान और हेलिकॉप्टर भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य खतरे की स्थिति में भारतीय वायुसेना को 48 घंटे में तैयार करना है।
Very good is g. K. Knowledge