GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -519
First Published: January 1, 2018 | Last Updated:January 1, 2018
1. गौतम बुध्द के बारे में कौन सा कथन सत्य है?
[A] उन्होंने भगवान के अस्तित्व को स्वीकार किया।
[B] उन्होंने भगवान के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया।
[C] उन्होंने न तो पूर्ण रूप से भगवान के अस्तित्व को स्वीकार किया और न ही नकारा।
[D] कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [उन्होंने न तो पूर्ण रूप से भगवान के अस्तित्व को स्वीकार किया और न ही नकारा।]
Notes:
गौतम बुध्द ने न तो पूर्ण रूप से भगवान के अस्तित्व को स्वीकार किया और न ही नकारा।
2. निम्नलिखित में भारत के कौन से वाइसराय “ओवेन मेरेडिथ” के उपनाम से कवितायें लिखते थे?
[A] लॉर्ड नार्थब्रुक
[B] लॉर्ड लिट्टन
[C] लॉर्ड रिपन
[D] लॉर्ड डफरिन
Show Answer
Correct Answer: B [लॉर्ड लिट्टन ]
Notes:
लॉर्ड लिट्टन 1876-80 के बीच भारत के वाइसराय थे, उनके कार्यकाल में महारानी विक्टोरिया ने स्वयं को भारत की सम्राज्ञी घोषित किया। उन्होंने “द वांडरर” और “फेब्ल्स इन सॉंग” जैसे पुस्तके लिखीं।
3. भारत के किस राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश में मैन्ग्रोव क्षेत्र का प्रतिशत सर्वाधिक है?
[A] गुजरात
[B] पश्चिम बंगाल
[C] अंदमान व निकोबार द्वीप
[D] ओडिशा
Show Answer
Correct Answer: B [पश्चिम बंगाल ]
Notes:
भारत में मैन्ग्रोव मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में सुंदरबन में स्थित है, इसके अतिरिक्त कृष्णा-गोदावरी क्षेत्र में भी मैन्ग्रोव है। भारत में मैन्ग्रोव का क्षेत्रफल लगभग 4 हज़ार वर्ग किलोमीटर है।
4. द्वितीय विश्वयुद्ध के युद्ध अपराधियों का विचारण (ट्राइल) निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया था?
[A] न्यूरेमबर्ग
[B] गेटिसबर्ग
[C] पीटर्सबर्ग
[D] पेट्सबर्ग
Show Answer
Correct Answer: A [न्यूरेमबर्ग]
Notes:
द्वितीय विश्वयुद्ध के युद्ध अपराधियों का विचारण (ट्राइल) न्यूरेमबर्ग में किया गया था|
5. द्वितीय विश्वयुद्ध छिड़ने का एक कारण यह की निम्नलिखित संधियों में से किसी एक संधि के उपबंध अपमानजनक थे| यह कौनसी संधि थी?
[A] पेरिस की संधि
[B] वर्साय की संधि
[C] लेराइन की संधि
[D] ब्रसेलस की संधि
Show Answer
Correct Answer: B [वर्साय की संधि ]
Notes:
द्वितीय विश्वयुद्ध छिड़ने का एक कारण यह की निम्नलिखित संधियों में से किसी एक संधि के उपबंध अपमानजनक थे| यह वर्साय की संधि थी|
6. भारत में किस जनजाति की जनसँख्या सबसे अधिक है?
[A] भील
[B] मीणा
[C] गोंड
[D] सहरिया
Show Answer
Correct Answer: C [गोंड ]
Notes:
गोंड जनजाति मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में स्थित है।
7. ‘अफीम युद्ध’ पश्चिमी शक्तियों एवं…..के मध्य लड़े गये थे?
[A] जापान
[B] चीन
[C] भारत
[D] मिस्र
Show Answer
Correct Answer: B [चीन]
Notes:
‘अफीम युद्ध’ पश्चिमी शक्तियों एवं चीन के मध्य लड़े गये थे|
8. रूस राष्ट्रसंघ का सदस्य कब बना था?
[A] 1925 ई.
[B] 1933 ई.
[C] 1930 ई.
[D] 1919 ई.
Show Answer
Correct Answer: B [1933 ई.]
Notes:
रूस राष्ट्रसंघ का सदस्य 1933 ई. में बना था|
9. निम्नलिखित में से उत्तरी यूरोप की विशिष्टता क्या है?
[A] टुन्ड्रा
[B] टैगा
[C] समशीतोष्ण शंकुधारी वन
[D] अल्पाइन
Show Answer
Correct Answer: B [टैगा ]
Notes:
उत्तरी यूरोप में रूस, मंगोलिया, नॉर्वे, स्वीडन, फ़िनलैंड और आइसलैंड के क्षेत्रों में टैगा किस्म की वनस्पति पायी जाती है।
10. व्यापक रूप से भारत में प्रयोग किया जाने वाला पहला शाकनाशी है:-
[A] 2,4-D
[B] TCDD
[C] लिमोनीन
[D] विनेगर
Show Answer
Correct Answer: A [2,4-D]
Notes:
व्यापक रूप से भारत में प्रयोग किया जाने वाला पहला शाकनाशी 2,4-D है।