GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -541
First Published: January 23, 2018 | Last Updated:January 23, 2018
1. “सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी” इनमे से किस से सम्बंधित है?
[A] गोपाल कृष्ण गोखले
[B] दादाभाई नोरोजी
[C] राजा राममोहन रॉय
[D] महात्मा गाँधी
Show Answer
Correct Answer: A [गोपाल कृष्ण गोखले]
Notes:
सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की स्थापना गोपाल कृष्ण गोखले ने 12 जून, 1905 को की थी, इस संगठन में विभिन्न सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया।
2. बंगाल के विभाजन को किसने रद्द किया था?
[A] लार्ड कर्ज़न
[B] लार्ड मिन्टो
[C] लार्ड हार्डिंग
[D] लार्ड चेम्सफोर्ड
Show Answer
Correct Answer: C [लार्ड हार्डिंग ]
Notes:
बंगाल के विभाजन की घोषणा 19 जुलाई, 1905 को की गयी थी, जबकि विभाजन 16 अक्टूबर को हुआ था। उस समय लार्ड कर्ज़न भारत के वाइसराय थे। लार्ड हार्डिंग ने 1911 में बंगाल के विभाजन को रद्द किया था।
3. स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान “केसरी” नामक समाचार पत्र किसने शुरू
किया था?
[A] सुभाष चन्द्र बोस
[B] बाल गंगाधर तिलक
[C] मोहम्मद अली जिन्नाह
[D] लाला लाजपत राय
Show Answer
Correct Answer: B [बाल गंगाधर तिलक]
Notes:
“केसरी” समाचार पत्र की स्थापना 1881 ईसवी में बाल गंगाधर तिलक द्वारा की गयी थी। केसरी अखबार मराठी में प्रकाशित होता था जबकि “मराठा” अखबार अंग्रेजी में प्रकाशित होता था।
4. ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस वर्ष बॉम्बे को पुर्तगालियों से प्राप्त किया?
[A] 1663
[B] 1668
[C] 1670
[D] 1689
Show Answer
Correct Answer: B [1668]
Notes:
ईस्ट इंडिया कंपनी ने बॉम्बे को पुर्तगालियों से 1668 ईसवी में प्राप्त किया था। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा तुरंत इसकी किलाबंदी की गयी थी, इसके बाद अंग्रेजों ने सूरत की जगह बॉम्बे को अपना मुख्यालय बनाया।
5. आज़ादी के बाद पहली भारत 2011 में सामाजिक, आर्थिक व जातीय जनगणना किस राज्य से शुरू हुई थी?
[A] नागालैंड
[B] त्रिपुरा
[C] असम
[D] मणिपुर
Show Answer
Correct Answer: B [त्रिपुरा ]
Notes:
भारत में पहली जनगणना 1872 में की गयी थी, यह प्रत्येक दशक के बाद की जाती है। अब तक भारत की जनगणना 15 बार की जा चुकी है।
6. रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर किसके आक्रमण के साथ समाप्त हो गया था?
[A] हूणों द्वारा
[B] अरबों द्वारा
[C] तुर्कों द्वारा
[D] हंगेरियाइयों द्वारा
Show Answer
Correct Answer: A [हूणों द्वारा]
Notes:
रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर हूणों द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया था|
7. अमरावती, अर्कावती, भवानी, चिन्नर, हेमावती, होंनुहोल और काबिनी किसकी सहायक नदियाँ हैं?
[A] कावेरी
[B] कृष्णा
[C] गोदावरी
[D] नर्मदा
Show Answer
Correct Answer: A [कावेरी ]
Notes:
कावेरी नदी पश्चिमी घाट में कर्नाटक से निकलती है, इसकी कुल लम्बाई 765 किलोमीटर है।
8. निम्नलिखित में से किस धूमकेतु को सबसे पहले किसी अन्तरिक्ष यान से देखा गया?
[A] कोहौतेक धूमकेतु
[B] हेलीज कॉमेट
[C] बोरेली धूमकेतु
[D] क्रयूत्ज़ धूमकेतु
Show Answer
Correct Answer: A [कोहौतेक धूमकेतु ]
Notes:
कोहौतेक धूमकेतु सबसे पहले 7 मार्च, 1973 में चेक खगोलशास्त्री लुबोस कोहौतेक द्वारा खोजा गया था। यह धूमकेतु अंतिम बार 1,50,000 वर्ष पूर्व दृश्यमान हुआ था। इस धूमकेतु को स्कायलैब 4 और सोयुज़ 13 के क्रू द्वारा देखा गया था, इस प्रकार यह ऐसा पहला धूमकेतु बना जिसे किसी मानव रहित अन्तरिक्ष यान से देखा गया।
9. RBI की सांख्यिकीय सारणी में निम्नलिखित में से कौन सा शामिल है?
[A] देयताएं और संपत्तियां
[B] आय और व्यय
[C] अनर्जक परिसंपत्तियां
[D] उपरोक्त सभी
Show Answer
Correct Answer: D [उपरोक्त सभी]
Notes:
RBI की सांख्यिकीय सारणी में देयताएं, संपत्तियां, आय, व्यय, अनर्जक परिसम्पत्तियां शामिल हैं।
10. निम्नलिखित में कौन से केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रीय बागवानी मिशन में सम्मिलित हैं?
[A] अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप
[B] अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और पुडुचेरी
[C] अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और दमण और दीव
[D] अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और चंडीगढ़
Show Answer
Correct Answer: A [अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप]
Notes:
राष्ट्रीय बागवानी मिशन 2005-06 में दसवीं पंचवर्षीय योजना में शुरू हुआ। इसमें 85% खर्च केंद्र जबकि 15% राज्य सरकार का होता है।