हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 जनवरी, 2019

1. स्वच्छता के मामले में किस रेलवे जोन को पहला स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर – दक्षिण रेलवे
देश में स्वच्छता के मामले में दक्षिण रेलवे को पहला स्थान प्राप्त हुआ। हाल ही में अखिल भारतीय स्तर पर IRCTC द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार ट्रेन स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रीमियम श्रेणी ट्रेन में दक्षिण रेलवे को पहला स्थान मिला। 2018 में दक्षिण रेलवे की कुल कमी 6,000 करोड़ रुपये से अधिक थी, यह पिछले वर्ष के मुकाबले 10% अधिक है। यात्रियों की बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए दक्षिण रेलवे ने पिछले चार वर्षों में 54 नई ट्रेन शुरू की हैं।
2. किस भारतीय गोल्फर ने ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स अमेचर गोल्ड चैंपियनशिप का ख़िताब जीता?
उत्तर – कार्तिक शर्मा
भारत के कार्तिक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स अमेचर गोल्फ चैंपियनशिप को अपने नाम किया। उन्होंने 36-होल फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के नाथन बारबेरी पर विजय प्राप्त की। कार्तिक शर्मा 10 वर्ष की आयु से भारत के लिए गोल्फ खेल रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में तीन इवेंट्स में भारतीय गोल्फ यूनियन के प्रतिनिधित्व के लिए चुना गया था।
3. हाल ही में किस देश ने साउथ एशियन नाइट्रोजन हब नामक अनुसन्धान कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम
ब्रिटिश सरकार ने भारत तथा दक्षिण एशिया में नाइट्रोजन प्रदूषण के अध्ययन के लिए दक्षिण एशियाई नाइट्रोजन हब नामक अनुसन्धान परियोजना की घोषणा की है। इस शोध कार्य का नेतृत्व यूनाइटेड किंगडम के सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड हाइड्रोलॉजी द्वारा किया जायेगा, इसमें दक्षिण एशिया और यूनाइटेड किंगडम के 50 संगठन कार्य करेंगे। इसमें शामिल होने वाले भारतीय संस्थान/संगठन निम्नलिखित हैं :
नेशनल स्कूल ऑफ़ ओशेनोग्राफी
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रॉपिकल मीटरोलॉजी
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय
नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी
TERI विश्वविद्यालय
इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य नाइट्रोजन प्रदूषण के विभिन्न प्रकारों के प्रभावों का अध्ययन करना है, इसके तहत आठ दक्षिण एशियाई देश कृषि में नाइट्रोजन की भूमिका का अध्ययन किया जायेगा, इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, अफ़ग़ानिस्तान, श्रीलंका, भूटान और मालदीव भी शामिल हैं।
अमोनिया तथा नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी प्रदूषक गैसों का निर्माण उर्वरक, पशुधन खाद, जीवाश्म इंधन के जलने से होता है, इससे वायु प्रदूषण होता है तथा जैव विविधता नुकसान पहुँचता है। इससे नदी, सागर, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था तथा आजीविका पर भी प्रभाव पड़ता है।
अमोनिया तथा नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे गैसों के कारण श्वसन तथा ह्रदय रोगों से पीड़ित लोगों को दिक्कत हो सकती है। नाइट्रस ऑक्साइड से ओजोन परत को भी नुकसान पहुँचता है। रासायनिक उर्वरक तथा खाद से नाइट्रेट के द्वारा नदी तथा सागर भी दूषित होते हैं। इससे इंसानों, मछलियों, कोरल तथा पौधों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है।
4. हाल ही में किस ट्रेन का नाम बदलकर वन्दे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया है?
उत्तर – ट्रेन 18
भारत के सबसे तेज़ रेलगाड़ी ट्रेन 18 का नाम बदलकर “वन्दे भारत एक्सप्रेस” कर दिया गया है। यह रेलगाड़ी दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। 16 कोच वाली इस रेलगाड़ी का निर्माण भारत में ही पूर्ण रूप से भारतीय इंजिनियरों द्वारा किया गया है।
इस विश्वस्तरीय रेल का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 40-50% अधिक हो सकता है। यह रेलगाड़ी 755 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, यह ट्रेन कानपूर और प्रयागराज में रुकेगी।
ट्रेन 18 भारत की पहली बिना इंजन की ट्रेन है। इसका निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। इस रेल के निर्माण में 100 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह रेल 30 वर्ष पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस का स्थान लेगी। इस रेल के 80% कल-पुर्ज़े भारत में निर्मित किये गये हैं, यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकती है। 2019-20 तक इस प्रकार की 5 अन्य रेलों का निर्माण किया जायेगा।
5. ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने किस शब्द को हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर 2018 चुना?
उत्तर – नारी शक्ति
“नारी शक्ति” शब्द को ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी द्वारा हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर 2018 चुना गया है, इसकी घोषणा हाल ही में जयपुर साहित्य उत्सव में की गयी।
यह शब्द क्यों चुना गया है?
“नारी शक्ति” को वर्ड ऑफ़ द ईयर चुने जाने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं :
• भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर “नारी शक्ति पुरस्कार” की घोषणा किये जाने के बाद “नारी शक्ति” शब्द के उपयोग में काफी वृद्धि हुई है।
• नारी शक्ति शब्द के उपयोग में वृद्धि में सर्वोच्च न्यायालय के दो निर्णयों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण थी, यह दो निर्णय थे ट्रिपल तलाक पर प्रतिबन्ध तथा केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को अनुमति।
वर्ष 2017 में ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने “आधार” को हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर घोषित किया था।
6. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश ने गन्ने के रस को राष्ट्रिय पेय घोषित किया?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में गन्ने के रस को राष्ट्रीय पेय घोषित किया। इसके लिए पाकिस्तान सरकार ने ट्विटर पर लोगों की राय मांगी थी। इस पोल में 7616 लोगों (81%) ने गन्ने के रस को राष्ट्रीय पेय घोषित किये जाने का समर्थन किया। जबकि 15% लोगों ने संतरे के रस तथा 4% लोगों ने गाजर के रस को राष्ट्रीय पेय घोषित किये जाने का समर्थन किया। इसके पश्चात् गन्ने के रस को पाकिस्तान का राष्ट्रीय पेय घोषित किया गया।
7. हाल ही में किसे दक्षिण एशियाई साहित्य में DSC पुरस्कार 2018 जीता?
उत्तर – जयंत कैकिनी
“नो प्रेजेंट्स प्लीज” उपन्यास ने साउथ एशियाई लिटरेचर 2018 में DSC पुरस्कार जीता है, यह एक अंग्रेजी उपन्यास है। इसका अनुवाद जयंत कैकिनी के कन्नड़ उपन्यास से किया गया है। अंग्रेजी में इसका अनुवाद तेजस्विनी निरंजना ने किया है। इस पुरस्कार की घोषणा टाटा स्टील कलकत्ता लिटरेरी मीट के दौरान की गयी।
जयंत कैकिनी तथा अनुवादक तेजस्विनी निरंजना को यह पुरस्कार प्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड द्वारा प्रदान किया जायेगा। यह पुरस्कार पहली बार अनुदित रचना को दिया जाता है। इस उपन्यास में मुंबई में जीवन का चित्रण किया गया है।
इस पुरस्कार की स्थापना 2010 में की गयी थी। यह पुरस्कार दक्षिण एशियाई काल्पनिक लेखन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार दक्षिण एशिया के किसी भी लेखक को दिया जा सकता है। इस पुरस्कार की स्थापना सूरीना नरूला तथा मनहद नरूला ने 2010 में की थी। यह पुरस्कार अंग्रेजी में लिखे गये अथवा अनुदित उपन्यास के लिए दिया जाता है।
8. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
उत्तर – नोवाक जोकोविच
हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का समापन मेलबोर्न में हुआ, यह चार ग्रैंड स्लैम में से एक है। ऑस्ट्रलियन ओपन के अतिरिक्त अन्य ग्रैंड स्लैम हैं : फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यू.एस. ओपन। ऑस्ट्रलियन ओपन दक्षिणी गोलार्ध के सबसे बड़े खेल इवेंट्स में से एक है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 के विजेताओं की सूची
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 के विजेता निम्नलिखित हैं :
महिला एकल वर्ग : नाओमी ओसाका (जापान)
पुरुष एकल वर्ग : नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
महिला युगल वर्ग : समांथा स्तोसुर (ऑस्ट्रेलिया) और झांग शुई (चीन)
पुरुष युगल वर्ग – पिएरे हुगुएस हर्बर्ट तथा निकोलस माहुत (फ्रांस)
मिश्रित युगल : बारबोरा क्रेचिकोवा (चेक गणराज्य) और राजीव राम (अमेरिका)
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रलियन ओपन के सात खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने। जबकि नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रलियन ओपन को जीतकर रैंकिंग में पहला स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
9. गणतंत्र दिवस 2019 की परेड में अंतर्राष्ट्रीय मुख्य अतिथि कौन थे?
उत्तर – सायरिल राम्फोसा
इस वर्ष सायरिल राम्फोसा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे। सायरिल राम्फोसा के साथ नौ मंत्रियों वाला उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल तथा एक बड़ा व्यापरिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था। दक्षिण अफ्रीका भारत का एक महत्वपूर्ण सहयोगी तथा ब्रिक्स का सदस्य राष्ट्र है।
सायरिल राम्फोसा अपार्थीड विरोधी नेता तथा महात्मा गाँधी के अनुयायी हैं। वे दिसम्बर, 2017 में जैकब जुमा का इस्तीफे के बाद दक्षिण अफ्रीका के पांचवें राष्ट्रपति बने थे। अप्रैल, 2018 में उन्होंने “गाँधी वाक” नामक इवेंट में 5000 लोगों का नेतृत्व किया था।
10. हाल ही में साईना नेहवाल ने किस खिलाड़ी को हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स खिताब जीता?
उत्तर – कैरोलिना मारिन
भारत की स्टार शटलर साईना नेहवाल ने इंडोनेशिया मास्टर्स 2019 खिताब को अपने नाम किया, फाइनल में उन्होंने तीन बार की विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन (वे चोट के कारण खेल से बाहर हो गयी थीं) को पराजित किया। यह साइना का पहला इंडोनेशिया मास्टर्स खिताब था।

Advertisement

8 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 जनवरी, 2019”

  1. Salman khan says:

    Nice

  2. Divya says:

    Thank u

  3. surya power says:

    ktyii zherrrr

  4. Preeti says:

    Good news and also thnks for describe in HINDI.

  5. Nagesh kumar says:

    Thank U

  6. Ghanshyam koreti says:

    Good news

  7. Ghanshyam says:

    Good news

  8. Kapil says:

    Thank you…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *