हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 फरवरी, 2019

1. किस देश की कंपनी ने भारतीय नौसेना के साथ 93 मिलियन डॉलर के नेवल MRSAM सौदे पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर – इजराइल
इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में भारतीय नौसेना के साथ नेवल MRSAM (मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइल) के लिए 93 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। MRSAM मिसाइल सिस्टम का उपयोग इजराइल की नौसेना द्वारा किया जाता है। इस मिसाइल प्रणाली से हवाई, समुद्री तथा ज़मीनी खतरों से बड़ी आसानी से निपटा जा सकता है। इस मिसाइल प्रणाली में डिजिटल राडार, कमांड एंड कण्ट्रोल, लांचर तथा इंटरसेप्टर्स होते हैं।
2. विश्व कुष्ठरोग उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 30 जनवरी
30 जनवरी को विश्व कुष्ठरोग उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कुष्ठरोग को समाप्त करना तथा कुष्ठरोग से पीड़ित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है। कुष्ठरोग से पीड़ित लोग सामाजिक भेदभाव के कारण अक्सर अवसाद का शिकार हो जाते हैं। इसके इलाज के लिए पीड़ित को मल्टी-ड्रग थेरेपी की आवश्यकता पड़ती है, इस थेरेपी के तहत पीड़ित को 6 माह से एक वर्ष तक दवाइयों का सेवन करना पड़ता है।
कुष्ठरोग एक संक्रामक बैक्टीरियल रोग है, यह मायकोबैक्टीरियम लेप्रे के कारण होगा है। यह रोग मुख्य रूप से त्वचा, सम्बंधित तंत्रिकाओं तथा आखों को प्रभावित करता है। भारत सरकार ने इस रोग को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय कुष्ठरोग निवारण कार्यक्रम शुरू किया है। भारत में अब कुष्ठरोग एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या नहीं है, इसका अर्थ यह है कि देश में 10,000 लोगों में से 1 व्यक्ति से कम इस रोग से प्रभावित है।
3. हाल ही में नेशनल कैडेट कोर का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – राजीव चोपड़ा
हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। उन्हें 2018 में अति विशिष्ट सेवा मैडल से सम्मानित किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला तथा इंडियन मिलिट्री अकैडमी देहरादून के पूर्व छात्र हैं।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) भारतीय सैन्य कैडेट कोर है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” है। यह स्कूलों तथा विश्वविद्यालयों में स्वैच्छिक आधार पर खुला होता है। यह एक त्रि-सेवा संगठन है। इसमें थल सेना, वायु सेना तथा नौसेना देशों के युवाओं को देशभक्त तथा अनुशासित नागरिक बनाने के लिए मिलकर कार्य करती हैं। इसमें देश भर के स्कूलों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों से छात्रों को स्वैच्छिक आधार पर भर्ती किया जाता है। उन कैडेट्स को आधारभूत सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद उन पर सक्रीय सैन्य सेवा देने की बाध्यता नहीं होती। भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 1948 के नेशनल कैडेट कोर अधिनियम के तहत की गयी थी।
4. हाल ही में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?
उत्तर – गुजरात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दांडी में नमक सत्याग्रह को राष्ट्र को समर्पित किया। गांधीजी ने 12 मार्च से 6 अप्रैल के बीच साबरमती से दांडी की यात्रा करके नमक कानून को तोड़ा था। इस स्मारक का आयोजन 30 जनवरी को महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक में दांडी यात्रा में भाग लेने वाले 80 लोगों की प्रतिमाएं हैं। इस स्मारक में गांधीजी के 18 फीट ऊँची मूर्ती बनाई गयी है। दांडी यात्रा से जुड़े 24 स्थानों का समृतिपथ बनाया गया है। इस स्मारक में 41 सोलर तरी बनाए गये हैं जो प्रतिदिन 144 किलोवाट बिजली का उत्पादन करेंगे, इस बिजली से स्मारक को आवश्यक विद्युत् आपूर्ति प्राप्त होगी। इस स्मारक का निर्माण 110 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
5. गुरु पद्मसंभव पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली में 8वीं सदी के संत गुरु पद्मसंभव पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन भारत और भूटान के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में किया गया है।
गुरु पद्मसंभव का जन्म भारत में हुआ था, उन्होंने हिमालय क्षेत्र में यात्रा के दौरान बौद्ध धर्म तथा बौद्ध शिक्षाओं का प्रचार किया। भूटान में गुरु पद्मसंभव का काफी सम्मान किया जाता है। उन्हें गुरु रिंपोछे के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें न्यिन्गमा परंपरा का संस्थापक माना जाता है।
6. इसरो ने किस शहर में मानव अन्तरिक्ष उड़ान केंद्र लांच किया?
उत्तर – बंगलुरु
बंगलुरु में इसरो के मुख्यालय में इसके के मानव अन्तरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उपयोग भारत की पहली मानव सहित अन्तरिक्ष उड़ान के लिए किया जाएगा। इस केंद्र का उपयोग मिशन प्लानिंग, अन्तरिक्ष में क्रू के जीवन रक्षण के लिए इंजीनियरिंग सिस्टम के विकास, क्रू चयन व प्रशिक्षण तथा अन्य सम्बंधित गतिविधियों के लिए किया जायेगा।
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने मिशन गगनयान के लिए दिसम्बर, 2021 को डेडलाइन निश्चित की है। गगनयान के लिए अन्तरिक्षयात्रियों का शुरूआती प्रशिक्षण भारत में ही किया जायेगा, बाद में एडवांस्ड प्रशिक्षण रूस में भी किया जा सकता है। हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने मिशन गगनयान के लिए 10,000 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी थी। इस मिशन में तीन अन्तरिक्षयात्रियों को अन्तरिक्ष में 5-7 दिनों के लिए अन्तरिक्ष में भेजा जायेगा। भारत ऐसा कारनामा करने वाला चौथा देश बनेगा।
7. किन देशों के ईरान के साथ INSTEX नाम पेमेंट चैनल शुरू किया?
उत्तर – जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम
जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम ने ईरान के साथ INSTEX नामक पेमेंट चैनल शुरू किया है, इस चैनल की सहायता से अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भी व्यापार जारी रहेगा। इस चैनल के माध्यम से ईरान यूरोपीय संघ की कंपनियों से व्यापार कर सकता है। INSTEX का पूर्ण रूप Instrument In Support of Trade Exchanges है। इसके फ्रांस में पंजीकृत किया गया है। इसके अध्यक्ष जर्मन बनकर पर फिशर हैं।
8. 200 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी कौन बनीं?
उत्तर – मिताली राज
मिताली राज हाल ही में 200 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बनीं। मिताली के नाम सर्वाधिक 6622 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है, इसमें सात शतक भी शामिल हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अब तक 263 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं, इनमे से 200 मैचों में मिताली राज ने भाग लिया। मिताली राज 10 टेस्ट मैच तथा 85 टी-20 मैच भी खेल चुकी हैं।
9. हाल ही में औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग का नाम बदलकर क्या रखा गया?
उत्तर – उद्योग संवर्धन व आंतरिक व्यापार विभाग
हाल ही में औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग (DIPP) का नाम बदलकर उद्योग संवर्धन व आंतरिक व्यापार विभाग किया गया। यह विभाग केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय के अधीन कार्य करेगा। राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अब यह विभाग स्टार्ट-अप्स, व्यापारिक सहजता तथा अन्य कार्य करेगा।
पहले आन्तरिक व्यापार केन्द्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के अधीन था, अब यह कार्य भी उद्योग संवर्धन व आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा किया जायेगा। इस नए आदेश के साथ अब आंतरिक तथा बाह्य व्यापार दोनों को केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अधीन रखा गया है। इससे समन्वय में वृद्धि होगी तथा व्यापार में भी वृद्धि होगी। काफी लम्बे समय से अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ द्वारा आन्तरिक व्यापार के लिए अलग मंत्रालय की स्थापना की मांग की जा रही है।
10. किस शहर में “सोपान 2019” नामक उत्सव शुरू हुआ?
उत्तर – नई दिल्ली
1 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली में “सोपान 2019” नामक संगीत व नृत्य उत्सव शुरू हुआ, इसका उद्देश्य युवा कलाकारों को सांस्कृतिक कला स्वरूपों के प्रति आकर्षित करना है। इस उत्सव का आयोजन साहित्य कला परिषद् तथा दिल्ली सरकार द्वारा नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन के साथ मिलकर किया जा रहा है। यह उत्सव 6 दिन तक चलेगा। इस उत्सव में मधुर गुप्ता, प्रेमानंद साहू, शिवम् भारद्वाज, आमिर हुसन तथा अमान जमील जैसे कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

Advertisement

6 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 फरवरी, 2019”

  1. Md Mouzzam says:

    Good job

  2. Md Mouzzam says:

    Good job

  3. Md Mouzzam says:

    Good job

  4. Pravesh Singh says:

    Nice job

  5. Pravesh Singh says:

    Nice job

  6. Pravesh Singh says:

    Nice job

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *