हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3-4 फरवरी, 2019

1. हाल ही में किसने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में शपथ ली?
उत्तर – राजीव नयन चौबे
हाल ही में राजीव नयन चौबे ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। वे तमिलनाडु कैडर के 1981 बैच के आईएएस अफसर हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत राष्ट्रपति द्वारा संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य व चेयरमैन की नियुक्ति की जाती है। यदि UPSC के चेयरमैन का पद खाली है तो राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किसी UPSC सदस्य द्वारा यह कार्यभार संभाला जा सकता है। संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक होता है।
यूपीएससी वह संवैधानिक निकाय है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसकी स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत की गयी है। इसमें एक अध्यक्ष और दस अन्य सदस्य शामिल होते हैं, जिनकी नियुक्ति और पदच्युति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य छह साल की अवधि तक अथवा 65 साल की उम्र पूरी होने तक अपने पद के कर्तव्यों का पालन करते है। संविधान का अनुच्छेद 316 सदस्यों की नियुक्ति और उनके कार्यालय की अवधि से संबंधित है।
2. हाल ही में ऑस्ट्रेलियन LPGA कार्ड प्राप्त करने वाले पहले गोल्फर कौन बने?
उत्तर – वाणी कपूर
भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ऑस्ट्रेलियन LPGA टूर में कार्ड प्राप्त करने वाली पहली भारतीय गोल्फर बनीं। वाणी तीन अन्य गोल्फर्स के साथ 12वें स्थान पर रहीं।
3. हाल ही में किस देश ने एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2019 जीता?
उत्तर – क़तर
क़तर ने फुटबॉल प्रतियोगिता AFC एशियाई कप में चार बार की AFC एशियन कप विजेता जापान को 3-1 से हराकर इतिहास रचा। यह क़तर का पहला AFC एशियन कप खिताब है। यह फाइनल मैच अबू धाबी में खेला गया। जापान की ओर से ताकुमी मीनामिनो ने एकमात्र गोल किया। जबकि क़तर की ओर से अली अल्मोएज़, अद्बेल अज़ीज़ हातिम और अकरम अफिफ ने गोल किये।
AFC एशियन कप फुटबॉल की एशियाई प्रतियोगिता है, इसका आयोजन एशियाई फुटबॉल महासंघ द्वारा किया जाता है। इस वर्ष AFC एशियन कप के 17वें संस्करण का आयोजन किया गया। इसका आयोजन 5 जनवरी से 1 फरवरी, 2019 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में किया गया। इसमें कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया।
एशियाई फुटबॉल महासंघ एशिया तथा ऑस्ट्रेलिया की फुटबॉल गवर्निंग बॉडी है। इसकी स्थापना 8 मई, 1954 में की गयी थी। इसका मुख्यालय मलेशिया के कुआलालंपुर में है। इसके कुल 47 सदस्य हैं।
4. हाल ही में समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेश मुद्रा भंडार कितना रहा?
उत्तर – 398.178 अरब डॉलर
25 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.498 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, अब यह भंडार 398.178 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। इससे पिछले सप्ताह विदेश मुद्रा भंडार 671 मिलियन की कमी के साथ 396.68 अरब डॉलर पर पहुँच गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार
इसे फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ’ कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं। ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों ,सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है। इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।
दिसम्बर 2018 में विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $398.178 बिलियन
गोल्ड रिजर्व: $ 21.921 बिलियन
आईएमएफ के साथ एसडीआर: $ 1.4645 बिलियन
आईएमएफ के साथ रिजर्व की स्थिति: $ 2.6434 बिलियन
5. सीबीआई का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – ऋषि कुमार शुक्ला
मध्य प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया गया है। वे 1983 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर हैं। उनका तीन सदस्यीय पैनल द्वारा किया गया, इस पैनल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता मल्लिकार्जुन खड्गे तथा भारत के मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई शामिल थे। ऋषि कुमार शुक्ला का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। उन पर सीबीआई की छवि को सुधारने की ज़िम्मेदारी भी होगी, पिछले कुछ समय में विवाद के चलते सीबीआई की छवि काफी प्रभावित हुई थी। ऋषि कुमार शुक्ला की नियुक्ति अलोक कुमार वर्मा के स्थान पर की गयी है। अलोक कुमार वर्मा को 10 जनवरी को सरकार द्वारा पद से हटाया गया था।
सीबीआई भारत की अग्रणी अन्वेषण एजेंसी है। यह केन्द्रीय कर्मचारी, जन शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। इसका प्रमुख निदेशक होता है, सीबीआई का निदेशक आईपीएस को नियुक्त किया जाता है। सीबीआई आर्थिक अपराध, विशेष अपराध, भ्रष्टाचार तथा अन्य हाई-प्रोफाइल मामलों की छानबीन करती है। सीबीआई का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। सीबीआई की स्थापना 1941 में विशेष पुलिस संस्था के रूप में हुई थी।
6. विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 2 फरवरी
2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है, इसकी थीम “आर्द्रभूमि व जलवायु परिवर्तन” है। इस थीम का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग का सामना करने में आर्द्रभूमि जैसे दलदल तथा मंग्रोव के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
आर्द्रभूमि का महत्व
• विश्व की 90% आपदाएं जल से सम्बंधित होती हैं तथा यह तटीय क्षेत्रों में रहने वाले 60% लोगों को बाढ़ अथवा सूनामी से प्रभावित करती है।
• आर्द्रभूमि एक प्राकृतिक व कुशल कार्बन सिंक के रूप में कार्य करता है। उदाहरण के लिए दलदलीय काई भूमि के केवल 3% हिस्से पर फैली हुई है, परन्तु यह विश्व भर सभी वनों के मुकाबले दोगुनी मात्र में कार्बन को अवशोषित करने की क्षमता रखती है।
• आर्द्रभूमि जलवायु सम्बन्धी आपदाओं के विरुद्ध बफर के रूप में कार्य करती हैं, इससे जलवायु परिवर्तन के आकस्मिक प्रभावों से बचा जा सकता है।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस का उद्देश्य आर्द्रभूमि के संरक्षण की ओर ध्यान केन्द्रित करना है जो मानव गतिविधि से प्रभावित हो सकता है। आर्द्रभूमि की नष्ट होने की दर लगभग 1% है जो की वनों के नष्ट होने की दर से काफी अधिक है। 2 फरवरी, 1971 को ईरान के शहर रामसर में रामसर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किये गये थे, इसका उद्देश्य आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए कार्य करना है।
7. पहली “फ्यूचर ऑफ़ द रेल” रिपोर्ट को किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने तैयार किया है?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय उर्जा एजेंसी
अंतर्राष्ट्रीय उर्जा एजेंसी ने “फ्यूचर ऑफ़ द रेल” नामक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में भारत पर विशेष फोकस किया गया है। भारत में 2000 से अब तक रेलवे ट्रैफिक में लगभग 200% की वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक वैश्विक रेलवे गतिविधि में भारतीय रेलवे का योगदान लगभग 40% होगा। 2050 तक भारतीय रेल की शहरी अधोसंरचना में 190 अरब डॉलर का निवेश किया जायेगा। इस रिपोर्ट के अनुसार रेलवे सेक्टर विश्व के 8% यात्रियों का परिवहन करता है। यूरोप, जापान तथा रूस में रेलवे का विद्युतीकरण काफी अधिक हुआ है, जबकि उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका अभी भी डीजल पर अत्यधिक निर्भर है।
8. एरो इंडिया के 12वें संस्करण का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – बंगलुरु
एरो इंडिया के 12वें संस्करण का आयोजन कर्नाटक के बेंगलुरु में 20 से 24 फरवरी, 2019 के बीच किया जायेगा। इस पांच दिवसीय इवेंट में एयरोस्पेस उद्योग तथा रक्षा उद्योग द्वारा व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन भी किया आयेगा। इस इवेंट में विश्व भर के बड़े रक्षा उद्योग के निवेशक भी हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में सूचना, विचारों तथा रक्षा व एयरोस्पेस उद्योग के नयी गतिविधियों से सम्बंधित सूचना का आदान प्रदान भी किया जायेगा। इससे सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम को भी बढ़ावा मिलेगा।
एरो इंडिया प्रदर्शनी/शो का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जा है। 1996 से अब तक इस एरो शो के 11 संस्करणों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस एरो शो का उद्देश्य आर्थिक विकास की दर को तीव्र करना, रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना तथा निजी निर्माताओं को प्रोत्साहित करना है।
इस वर्ष एरो इंडिया की टैगलाइन “एक अरब अवसरों का रनवे” (The Runway to a Billion Opportunities) है। इसका लोगों तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट से प्रेरित है।
9. अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 2019 का पार्टनर राज्य कौन सा है?
उत्तर – महाराष्ट्र
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन प्रतिवर्ष सूरजकुंड मेला प्राधिकरण तथा हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, वस्त्र उद्योग, संस्कृति तथा विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है। इस वर्ष सूरजकुंड मेले का थीम राज्य महाराष्ट्र है जबकि पार्टनर देश थाईलैंड है।
• सूरजकुंड मेले का आयोजन हरियाणा के फरीदाबाद में किया जाता है, इसके प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं :
• हस्तशिल्प को बढ़ावा देना, इस में देश भर के हथकरघा शिल्पकारों को आमंत्रित किया जाता है।
• पीछे छूट रहे अथवा ऐसे शिल्प को लोगों के सामने लाना जिसके बारे में लोग कम जानते हों।
• मेला ग्राउंड में प्रदर्शनी का आयोजन।
• हस्तशिल्प सामानों के निर्यात को बढ़ावा देना।
• ग्रामीण शिल्प परम्पराओं को प्रदर्शन।
• धरोहर शिल्प का संरक्षण करना।
• थीम स्टेट का चुनाव प्रतिवर्ष देश के प्रत्येक राज्य की कला, भोजन व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
10. 2017-18 में भारत की बेरोज़गारी दर चार दशकों में सबसे अधिक कितने प्रतिशत पर पहुंची?
उत्तर – 6.1%
राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2017-18 के दौरान भारत की बेरोज़गारी दर 45 वर्षों के उच्चतम स्तर 6.1% पर पहुंची। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रकार के बेरोजगार 1972-73 के दौरान देखी गयी थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में 15-29 आयुवर्ग के पुरुष युवाओं की बेरोज़गारी दर 17.4% है, जबकि महिला वर्ग की बेरोज़गारी दर 13.6% है।

Advertisement

8 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3-4 फरवरी, 2019”

  1. Reeta divya says:

    Veri nice

  2. Reeta divya says:

    Veri nice

  3. Reeta divya says:

    Veri nice

  4. Minakshi kashyap says:

    Sir cbi ki isthapna me kuch shamjhne me dikat h

  5. Arvind mehra says:

    Bhut achha sir

  6. Arvind mehra says:

    Bhut achha sir

  7. Arvind mehra says:

    Bhut achha sir

  8. SHWETANG says:

    WELL DONE SIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *