हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 मार्च, 2019

1. हाल ही में किस राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांगजनों के लिए एनाजोरी नामक पहल की शुरुआत की है?
उत्तर – असम
असम के मुख्य चुनाव आयुक्त मुकेश साहू ने गुवाहाटी में एनाजोरी नामक पहल की शुरूआती की है। यह पहल असम के मुख्य चुनाव आयुक्त तथा सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलायी जा रही है। इसका उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया सरल बनाना है तथा उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस पहल के तहत दिव्यांग मतदाताओं को ब्रेल सिस्टम के बारे में जागरुकत किया जाएगा। दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल बैलट पेपर उपलब्ध करवाए जायेंगे।
2. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने आतंकी फंडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रस्ताव पारित किया है?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) ने आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के तहत सदस्य देशों को आतंकी फंडिंग के विरुद्ध कानून लागू करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरित्क वित्तीय इंटेलिजेंस यूनिट के गठन का आदेश भी दिया गया है। प्रस्ताव को लागू न करने वाले देश पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबन्ध भी लगाया जा सकता है।
3. किस भारतीय संगठन को ASSOCHAM ने सर्वश्रेष्ठ खेल संघ घोषित किया?
उत्तर – नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
ASSOCHAM ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI) को देश का सर्वश्रेष्ठ खेल संघ का पुरस्कार प्रदान किया। NRAI अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ, एशियाई निशानेबाजी महासंघ, राष्ट्रमंडल निशानेबाजी संघ, दक्षिण एशियाई निशानेबाजी महासंघ तथा भारतीय ओलिंपिक संघ से जुड़ा हुआ है। इसकी स्थापना 1951 में देश में निशानेबाजी को बढ़ावा देने के लिए की गयी थी।
4. किस भारतीय को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के बोडले मैडल 2019 से सम्मानित किया गया?
उत्तर – अमर्त्य सेन
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को प्रतिष्ठित ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के बोडले मैडल 2019 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय की प्रसिद्ध बोडलेयन लाइब्रेरीज द्वारा प्रदान किया जाता है। अमर्त्य सेन को यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के चांसलर क्रिस पैटन तथा लाइब्रेरियन रिचर्ड ओवनडेन द्वारा प्रदान किया गया। उनके अलावा नावेल पुरस्कार विजेता उपन्यासकार काजुओ इशिगुरो को भी बोडले मैडल 2019 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार साहित्य, संस्कृति, विज्ञान तथा संचार इत्यादि के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। इसकी स्थापना 1646 में पुस्तकालय के संस्थापक थॉमस बोडले ने की थी।
5. किस भारतीय अध्यापक ने “मोस्ट प्रोमिसिंग इंडिविजुअल” श्रेणी में 2019 मार्था फेरल पुरस्कार जीता?
उत्तर – मनु गुलाटी
दिल्ली के सरकारी स्कूल की अध्यापिका मनु गुलाटी ने मोस्ट प्रोमिसिंग इंडिविजुअल” 2019 मार्था फेरल पुरस्कार जीता। उन्हें यह पुरस्कार लैंगिक समानता के प्रति किये गये कार्य के लिए दिया गया है। मार्था फेरल पुरस्कार की स्थापना सिविल सोसाइटी लीडर मार्था फेरल की स्मृति में की गयी थी। मार्था फेरल को महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता तथा प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्य के लिए जाना जाता है। यह पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किये जाते हैं – “मोस्ट प्रोमिसिंग इंडिविजुअल” तथा “बेस्ट आर्गेनाइजेशन फॉर जेंडर इक्वलिटी” । लैंगिक समानता श्रेणी में इस वर्ष का पुरस्कार महिला जन अधिकार समिति को प्रदान किया गया है, यह समिति घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए कार्य करती है।
6. विश्व की सबसे लम्बी लवणीय गुफा की खोज हाल ही में किस देश में की गयी?
उत्तर – इजराइल
इजराइल के शोधकर्ताओं ने हाल ही में “मलहम” नामक विश्व की सबसे लम्बी लवणीय गुफा की खोज की है, इसकी लम्बाई 10 किलोमीटर से अधिक है। यह इजराइल के सबसे लम्बे पर्वत माउंट सोडोम से होकर गुज़रती है। मलहम गुफा ईरान में खोजी गयी गुफाओं से काफी बड़ी है। ईरान की “नमकदन” गुफा की लम्बाई 6 किलोमीटर है।
7. राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 30 मार्च
30 मार्च को प्रतिवर्ष राजस्थान दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान की स्थापना 30 मार्च, 1949 को हुई थी।
राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य
• राजस्थान क्षेत्रफल के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य है, इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है।
• राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू है, यह समुद्र तल से 1,722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
• भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल “थार मरुस्थल” भी राजस्थान में स्थित है, इसका 60% हिस्सा राजस्थान में है।
• भारत की एकमात्र लवणीय नदी “लूनी नदी” राजस्थान में बहती है।
• राजस्थान में तीन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं – केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जंतर मंतर (जयपुर), राजस्थान के पहाड़ी किले (चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथम्भोर, अम्बर, जैसलमेर) ।
• कुम्भलगढ़ दुर्ग को 2013 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था, इस दुर्ग की दीवार 38 किलोमीटर लम्बी है। इसे चीन की महान दीवार के बाद विश्व की दूसरी सबसे लम्बी दीवार माना जाता है।
8. किस भारतीय संगठन ने फिनटेक स्टार्टअप्स के लिए रेगुलेटरी सैंडबॉक्स की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – भारतीय रिज़र्व बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक अगले दो महीने के भीतर फिनटेक कंपनियों के लिए कम उपभोक्ताओं के समूह में नए उत्पादों की टेस्टिंग के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा। इस रेगुलेटरी सैंडबॉक्स से फिनटेक कंपनियां कम लागत पर नवोन्मेषी उत्पाद लांच कर सकती हैं। और कंपनियां अपने नए उत्पादों का परीक्षण भी कर सकती हैं।
सैंडबॉक्स : सैंडबॉक्स रेगुलेटर द्वारा स्थापित एक किस्म का फ्रेमवर्क होता है जिसमे फिनटेक कंपनिया अपने उत्पादों का परीक्षण एक नियंत्रित परिवेश में कर सकती हैं।
लाभ
• रेगुलेटरी सैंडबॉक्स से कंपनियों को नए उत्पाद विकसित करने के लिए एक सुनिश्चित स्थान मिलेगा।
• रेगुलेटरी सैंडबॉक्स से कंपनिया अपने उत्पादों के साथ प्रयोग कर सकती हैं। प्रयोग असफल होने की स्थिति में अधिक नुकसान भी नहीं होगा।
• रेगुलेटरी सैंडबॉक्स से कंपनियां कम समय में कम लागत पर नवोन्मेषी उत्पाद लांच कर सकती हैं।
9. भारतीय हरित भवन परिषद् (IGBC) ने किस रेलवे स्टेशन को गोल्ड रेटिंग प्रदान की?
उत्तर – विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन
हाल ही में भारतीय हरित भवन परिषद् (IGBC) ने विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन को गोल्ड रेटिंग प्रदान की। इस रेलवे स्टेशन में 100% LED रौशनी, फाइव स्टार रेटेड पंखे, पंप, मोटर तथा सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम उपलब्ध हैं। यह देश के सबसे अधिक व्यस्त रेलवे जंक्शन में से एक है। भारतीय हरित भवन परिषद् (IGBC) ने भारतीय रेलवे के पर्यावरण निदेशालय के साथ मिलकर “ग्रीन रेलवे स्टेशन रेटिंग सिस्टम” की शुरुआत की है, इसके द्वारा रेलवे स्टेशन को पर्यावरण की दृष्टि से मैत्रीपूर्ण तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। इसका उद्देश्य रेलवे के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करना है।
10. “इंडियन फिस्कल फ़ेडरलिज्म” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – डॉ. वाई. वी. रेड्डी
“इंडियन फिस्कल फ़ेडरलिज्म” पुस्तक के लेखक भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ.वाई. वी. रेड्डी हैं, इस पुस्तक के सह-लेखक डॉ. जी. आर. रेड्डी हैं।

Advertisement

10 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 मार्च, 2019”

  1. Dilip Yadav says:

    Superb quality news sir thank you

  2. ????? says:

    ?? ?? ???????? ???? ?? ????? 1 ???????
    Sir ???? ?? ????? ???? name ?? ???????? ?? ???? ???

  3. Tera Baap says:

    10 question se agge nhi aata

  4. R. S. Dadoriya says:

    Please sir hard month g k key question big diya karo

  5. Ayush raj says:

    Very nice

  6. Arjun shavan says:

    Best current affairs

  7. Pooja kumari says:

    Very nice sir

  8. atul tiwari says:

    very nice sir

  9. Anil yadav says:

    Good

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *