हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 फरवरी 2018
1. हाल ही में कि स देश के सेंसर बोर्ड ने “पद्मावत” फिल्म को देश में प्रतिबंधित किया है?
मलेशिया सेंसर बोर्ड ने “पद्मावत” फिल्म को देश में प्रतिबंधित किया है| यह फिल्म “इस्लाम” की संवेदनशीलता को प्रभावित करती है| यह फिल्म मलिक मोहम्मद जायसी की काव्य पद्मावत पर आधारित है|
2. हाल ही में गणतंत्र दिवस की परेड में किस राज्य की झांकी को पहला स्थान दिया गया है?
गणतंत्र दिवस की परेड में महाराष्ट्र की झांकी को पहला स्थान दिया गया है| महाराष्ट्र ने इस साल जो झांकी तैयार की थी, उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का दृश्य प्रस्तुत किया गया था|
3. “करंज” क्या है?
“करंज” स्कॉर्पिन क्लास की तीसरी पनडुब्बी है| “करंज” को प्रोजेक्ट 75 प्रोग्राम के तहत एमडीएल द्वारा बनाया गया है| इस परियोजना के तहत बनाई गई छह पनडुब्बियों में से तीसरी है| यह पनडुब्बी 67.5 मीटर लंबी, 12.3 मीटर ऊँची तथा 1565 टन वजनी है| इस पनडुब्बी में लगे आधुनिक उपकरणों से यह दुश्मन को खोजकर उस पर सटीक निशाना लगा सकती है| यह टॉरपीडो और एंटीशिप मिसाइलों से हमले कर सकती है|
4. “विनबैक्स- 2018” क्या है?
“विनबैक्स- 2018” भारत और वियतनाम की सेनाओं के मध्य आयोजित किया गया संयुक्त सैन्याभ्यास है| यह दोनों देशों के बीच होने वाला पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास है| यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग का परिचायक है| भारत और वियतनाम रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तौर तरीकों पर काम कर रहे है|
5. अंबति रायुडू का संबंध किस खेल से है?
अंबति रायुडू का संबंध क्रिकेट से है| रायुडू भारतीय क्रिकेट टीम में मध्यमक्रम बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में रायुडू पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है| रायुडू पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। रायुडू का हैदराबाद-कर्नाटक मैच में दो रन को लेकर विवाद हुआ था। कर्नाटक की पारी के दौरान फील्डर का पैर बाउंड्री से टकरा गया था। मैदानी अंपायर यह नहीं देख पाए तथा बाद में कर्नाटक के स्कोर में दो रन जोड़ दिए। हैदराबाद इसी अंतर से मैच हार गया था। रायुडू ने इसका विरोध किया था।
6. हाल ही में थाईपुसाम फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
थाईपुसाम फेस्टिवल मलेशिया में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है|यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष फरवरी के दूसरे रविवार को मनाया जाता है| इस दिन भगवान मुरुगन की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और श्रद्धालु भगवान की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकालते हैं।
7. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय पक्षी महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया है?
अन्तर्राष्ट्रीय पक्षी महोत्सव उत्तरप्रदेश के लखमीपुर में स्थित दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित किया गया है| इस महोत्सव को आयोजित करने का उद्देश्य दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन को बढ़ावा देना और दुधवा को एक विशिष्ट अन्तराष्ट्रीय पहचान प्रदान करना है|
8. हाल ही में ट्रेडिशनल फायर फेस्टिवल अप हैली आ कहाँ पर मनाया जा रहा है?
ट्रेडिशनल फायर फेस्टिवल अप हैली आ स्कॉटलैंड में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग वाइकिंग कॉस्ट्यूम्स पहनकर एक जगह इकट्ठा होकर बड़ी लॉन्गशिप में मशालें जलाते है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष जनवरी महीने के आखिरी मंगलवार को मनाया जाता है| यह फेस्टिवल सबसे पहले 1880 में मनाया गया था|
9. उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार की शुरुआत कब की गई थी?
उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार की शुरुआत 1995 में की गई थी| समाजवादी जनता पार्टी के चंद्रशेखर इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति थे| यह समूह भारत के अंतर-संसदीय संघ के रुप में भी कार्य करता है| अभी तक इस पुरस्कार से 18 सांसदों को सम्मानित किया जा चुका है|
10. ‘ब्लेडलेक’ कहाँ पर स्थित है?
‘ब्लेडलेक’ स्लोवेनिया में स्थित है| यह लेक पहाड़ो से बहकर आने वाले ग्लेशियर के पानी से निर्मित हुई है| यहां के पहाड़ों को जुलियन एल्प्स का हिस्सा कहा जाता है| दो किमी लंबी और डेढ़ किमी चौड़ी यह झील यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल है क्योंकि इस के ठीक बीच में एक आइलैंड है, जहां पर एक प्राचीन चर्च है। इस चर्च का निर्माण संभवत: 1655 में किया गया था। इस चर्च में शादियां आम बात है क्योंकि यहाँ की मान्यता है कि जो दूल्हा अंगूठी पहनाने के पहले यहां पत्थर की बनी 99 सीढ़ीयों पर चढ़कर पहुंचता है, उनका भाग्य संवर जाता है|
Hello
Nice
NICE
nice
Nice
How to download pdf file in hindi
Hlo
Thanks For genral knowledge today
Very nice
Nice
???? ????? ??,,,
Very nice
VERY NICE
Accha hai
Thanks