हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 मार्च 2018
1. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में सिरिल रैमाफोसा को नियुक्त किया गया है| सिरिल वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
नेपाल के प्रधनामंत्री के रूप में खड़ग प्रसाद शर्मा ओली को नियुक्त किया गया है| खड़ग प्रसाद को नए संविधान के तहत दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है| ओली नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने वाले 41वें व्यक्ति है| ओली कई बार जेल यात्रा भी कर चुके है|
3. हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना किस राज्य में शुरू की गई है?
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना पश्चिम बंगाल में शुरू की गई है| इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 करोड़ गरीब परिवारों का 5,00,000 का बीमा कवरेज उपबल्ध कराया जायेगा|
4. हाल ही में दुनिया की पहली हाइपरलूप कहाँ पर चलाई जायेगी?
दुनिया की पहली हाइपरलूप मुंबई और पुणे के बीच चलाई जायेगी| इसके शुरू होने पर दोनों शहरों के बीच 150 किलोमीटर की दूरी महज 14 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी|
5. पहली बार दुनिया के शीर्ष पांच देशों के रक्षा बजट में किस देश को शामिल किया गया है?
पहली बार दुनिया के शीर्ष पांच देशों के रक्षा बजट में भारत को शामिल किया गया है| मिलिट्री बैलेंस 2018 रिपोर्ट के अनुसार- भारत 2017 में 3.35 लाख करोड़ रुपए (52.5 अरब डॉलर) के खर्च के साथ रक्षा बजट के मामले में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। 2016 में भारत का रक्षा बजट 3.26 लाख करोड़ (51.1 अरब डॉलर) था। वहीं 2016 में ब्रिटेन का रक्षा बजट 52.5 अरब डॉलर था, जो 2017 में घटकर 50.7 अरब डॉलर रह गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के बाद चीन का रक्षा बजट सबसे ज्यादा है, जो भारत के तिगुने से ज्यादा 9.61 लाख करोड़ रुपए है।
6. असमा जिलानी जहाँगीर कौन थे?
असमा जिलानी जहाँगीर पाकिस्तान के मानवाधिकार वकील तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता थे| इन्हें पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पुरस्कार ‘हिलाल-इ-इम्तियाज पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. भुवनेश्वर कुमार का संबंध किस खेल से है?
भुवनेश्वर कुमार का संबंध क्रिकेट से है| भुवनेश्वर कुमार भारतीय क्रिकेट में मुख्य तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में इन्होनें दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी-20 मैच में 5 विकेट लिए है| भुवनेश्वर कुमार तीनों फोर्मेट में पांच विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज है|
8. गार्दा झील कहाँ पर स्थित है?
गार्दा झील इटली में स्थित है| यह झील 370 वर्ग किलोमीटर में फैली है| इस झील के किनारे रोमन साम्राज्य से लेकर नेपोलियन प्रथम के कार्यकाल तक के युद्ध हुए थे|
9. ‘विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी’ मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
‘विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी’ का मुख्यालय कनाडा के मॉट्रियल में स्थित है| यह एजेंसी अन्तराष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी द्वारा खेलों में दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और निगरानी करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है| इस एजेंसी को 10 नवम्बर 1999 में स्थापित किया गया था|
10. क्यूबा के पहले प्रधनामंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
क्यूबा के पहले प्रधानमंत्री के रूप में फिदेल कास्त्रो को नियुक्त किया गया था| कास्त्रो 1965 में राष्ट्रपति बने थे| फिदेल ने उस क्रन्तिकारी दस्ते का नेतृत्व किया था, जिसने फ्लुजेनियो बतिस्ता के सैन्य शासन का अंत किया था|