हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6-7 मई 2018

1. हाल ही में विश्व की पहली माइक्रोफैक्ट्री किस देश में शुरू की गई है?
विश्व की पहली माइक्रोफैक्ट्री ऑस्ट्रेलिया में शुरू की गई है| यह इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सामान जैसे कि स्मार्टफोन और लैपटॉप को फिर से उपयोग के लिए मूल्यावान सामग्रियों में बदल सकता है| ई-कचरे की माइक्रोफैक्ट्री में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक कचरे की बढती हुई समस्या को कम करने की क्षमता है|
2. हाल ही में किस राज्य में “सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह” अभियान शुरू किया गया है?
बिहार में “सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह” अभियान शुरू किया गया है| इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य स्वच्छता और खुले में शौच को लेकर लोगों में कई व्यावहारिक परिवर्तन लाना है|
3. हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री को राजनीति हेतु आजीवन अयोग्य घोषित किया गया है?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को राजनीति हेतु आजीवन अयोग्य घोषित किया गया है| नवाज शरीफ को पांच जजों की बेंच ने संविधान के अनुच्छेद 62 (1) (एफ) के अंतगर्त अयोग्य घोषित किया गया है| पाकिस्तान के कोर्ट ने नवाज शरीफ के अलावा पीटीआई नेता जहाँगीर तरीन को भी अयोग्य घोषित किया है| अनुच्छेद 62 (1) (एफ) में प्रावधान है कि संसद में सदस्य बनने वाले नेता को ‘सादिक और अमीन’ यानी ‘ईमानदार और नेक’ होना चाहिए|
4. मिथिला चित्रकला का संबंध किस राज्य से है?
मिथिला चित्रकला का संबंध बिहार से है| इस चित्रकला को मधुबनी चित्रकला के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ ‘शहद का जंगला’ होता है| मिथिला चित्रकला का वर्णन रामायण जैसे प्राचीन भारतीय ग्रंथों में भी किया गया है| यह चित्रकला प्रारंभिक तौर पर बिहार के मैथिलि नामक गांव में बनती थी, जिसमें गांव की महिलाएं अपने घरों की ताजा दीवारों पर चित्रकला के लिए चावल के लेप का उपयोग करती थी|
5. “मिशन इंद्रघनुष” क्या है?
“मिशन इंद्रधनुष” केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम है| इसके कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार 2 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को तथा गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रतिरक्षण चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवायेगी| “मिशन इंद्रधनुष” कार्यक्रम मातृ और बाल मुत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से शूरू किया गया है|
6. “पीएसएलवी” क्या है?
“पीएसएलवी” एक ध्रुवीय उपग्रह है| यह विश्व के सबसे विश्वसनीय प्रक्षेपण वाहनों में से एक है| यह 20 वर्षों से भी अधिक समय से अपनी सेवाएँ दे रहा है| “पीएसएलवी” के नाम 2008 में एक प्रक्षेपण में सर्वाधिक, 10 उपग्रहों को विभिन्न निम्न पृथ्वी कक्षा में स्थापित करने का रिकॉर्ड दर्ज है|
7. विश्व हिंदी सम्मेलन-2018 की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?
विश्व हिंदी सम्मेलन-2018 की मेजबानी मॉरीशस को सौपी गई है| इस वर्ष विश्व हिंदी सम्मेलन का विषय “वैश्विक हिंदी और भारतीय संस्कृति” रखा गया है|
8. हाल ही दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना को सम्मानित किया गया है| विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड की फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया गया है| विनोद खन्ना को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है|
9. राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए उचित स्वास्थ्य देखभाल और मातृत्व सुविधा के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का विषय “आदरणीय मातृत्व देखभाल” रखा गया है|
10. राष्ट्रीय कर्मचारी आयोग का गठन कब किया गया था?
राष्ट्रीय कर्मचारी आयोग का गठन 12 अगस्त 1994 में किया गया था| इस आयोग का गठन सफाई कर्मचारियों के हितों और अधिकारों को बढ़ावा देने तथा उनका संरक्षण करने के उद्देश्य से किया गया था|

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6-7 मई 2018”

  1. Sushil kumar singh says:

    Fantastic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *