हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 जून 2018

1. हाल ही में भारत के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में पंकज सरन को नियुक्त किया गया है| पंकज सरन 1982 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी है| वर्तमान में पंकज सरन रूस में भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे है|
2. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक की मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय रिज़र्व बैंक की मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में सुधा बालकृष्णन को नियुक्त किया गया है| सुधा बालकृष्णन इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|
3. हाल ही में इटली के अंतरिम प्रधामंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
इटली के अंतरिम प्रधामंत्री के रूप में कार्लो कॉटारेली को नियुक्त किया गया है| कार्लो कॉटारेली इटली के अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है|
4. हाल ही में “गज यात्रा” कहाँ पर शुरू की गई है?
“गज यात्रा” गारो पर्वतों में स्थित तूरा नामक गांव में शुरू की गई है| गज यात्रा को शुरू करने का उद्देश्य भारत में मौजूद हाथियों की आवाजाही के लिए उन्हें सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना है|
5. हाल ही में गिनी के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
गिनी के प्रधानमंत्री के रूप में इब्राहिम किसोरी फोफोना को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में फोफोना पूर्व सरकार में निवेश और सार्वजनिक-निजी भागीदारी मंत्री पद पर कार्यरत है|
6. हाल ही में बिहार के मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
बिहार के मुख्य सचिव के रूप में दीपक कुमार को नियुक्त किया गया है| दीपक कुमार 1984 बैच के अधिकारी है| वर्तमान में दीपक कुमार नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) चेयरमैन के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे है|
7. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कौन होते है?
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के मुख्य कार्यकारी एवं भारत के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के प्राथमिक सलाहकार होते है|
8. उर्मिला सिंह कौन थी?
उर्मिला सिंह हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल थी| उर्मिला सिंह 25 जनवरी 2010 को राज्यपाल बनीं तथा वर्ष 2013 तक इस पद पर अपनी सेवाएँ दी थी| उर्मिला सिंह ने 1993 की राज्य सरकार में वित्त एवं डेयरी विकास मंत्री पद पर अपनी सेवाएँ दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
9. सर्गे डैसो कौन थे?
सर्गे डैसो जेट निर्माता और फिगारो अखबार के मालिक तथा फ्रांसीसी अरबपति थे| इनकी कुल संपति करीब 1764.36 अरब रुपये थी| हाल ही इनका निधन हो गया है|
10. एस-400 ट्रायमफ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम किस देश द्वारा विकसित किया गया है?
एस-400 ट्रायमफ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम रूस द्वारा विकसित किया गया है| यह रूस की लंबी दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली है, जो वर्तमान समय में विश्व की सबसे उन्नत लंबी दूरी की रक्षा प्रणालियों में से एक है| इसे नाटो द्वारा एसए-21 ग्रोलर के रूप में भी जाना जाता है| यह एस-300 प्रणालियों का अपग्रेड किया गया संस्करण है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *