हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 जून 2018
1. हाल ही में किस राज्य में ई-चालान की शुरुआत की गई है?
हरियाणा में ई-चालान की शुरुआत की गई है| इसमें गाड़ियों की मॉनिटरिंग करके उनका चालान सीधा घर पर भेजा जायेगा| अब कोई भी ट्रैफिक नियमों को तोड़ेगा तो चालान से नहीं बच पाएगा। ई-चालान के तहत चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ई-चालान किया जाएगा|
2. हाल ही में ‘हमसफर’ नामक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा कहाँ पर शुरू की गई है?
‘हमसफर’ नामक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा जोधपुर से बांद्रा के लिए शुरू की गई है| इस ट्रेन में एलईडी स्क्रीन डिस्प्ले, वेंडिंग मशीन, बायो-शौचालय, धुम्रपान अलार्म और सीसीटीवी सुविधाएँ उपलब्ध है|
3. हाल ही में मंत्रिमंडल ने पीएसएलवी मार्क-3 जारी रखने के कार्यक्रम के किस चरण मंजूरी प्रदान की है?
मंत्रिमंडल ने पीएसएलवी मार्क-3 जारी रखने के कार्यक्रम के 6वें चरण को मंजूरी प्रदान की है| यह कार्यक्रम पृथ्वी अवलोकन, दिशा सूचक और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए सेटेलाइट के प्रक्षेपण की आवश्यकता को भी पूरा करेगा|
4. “सी18-माईका-4” क्या है?
“सी18-माईका-4” एक विशेष प्रकार की अवशोषक सामग्री है, जो 24 घंटों से भी कम समय में शहरी अपशिष्ट जल में पाए गए प्रदूषकों को सोखने में मदद कर सकती है| ये सिलिकेट्स का एक उप-वर्ग है और बहुत ही अलग वातावरण में साधारण में खनिजों को शामिल करता है|
5. राजकोषीय घाटा किसे कहते है?
सरकार की कुल आय और कुल व्यय में अंतर को राजकोषीय घाटा कहते है| यदि कुल आय से व्यय अधिक होता है तो सरकार को कामकाज चलाने के लिए उधारी की जरुरत होती है| राजकोषीय घाटे की भरपाई आमतौर पर केंद्रीय बैंक (रिज़र्व बैंक) से उधार लेकर की जाती है या इसके लिए छोटी और बड़ी अवधि के बॉन्ड के जरिये पूंजी बाजार से फंड जुटाया जाता है|
6. एडेन रेंज मार्वा कौन है?
एडेन रेंज मार्वा केन्या के रेफरी है| हाल ही में इन्होनें स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद रेफरी पद से इस्तीफा दे दिया है| स्थानीय टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें 36 हजार रुपए लेते हुए दिखाया गया है। एडेन 2008 से रेफरी हैं। उन्हें वर्ल्ड कप के लिए भी असिस्टेंट रेफरी की लिस्ट में रखा गया है।
7. हाल ही में किस फिल्म अभिनेता को भारतीय फिल्म एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
भारतीय फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भारतीय फिल्म एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| अनुपम खेर को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है| इन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
8. ‘पॉली उमरीगर’ पुरस्कार का संबंध किस खेल से है?
‘पॉली उमरीगर’ पुरस्कार का संबंध क्रिकेट से है| यह पुरस्कार अन्तराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को दिया जाता है| यह पुरस्कार बीसीसीआई द्वारा दिया जाता है|
9. सऊदी अरब में गाड़ी चलाने पर छह महिलाओं को कब गिरफ्तार किया गया था?
सऊदी अरब में गाड़ी चलाने पर छह महिलाओं को 9 जून 2011 को गिरफ्तार किया गया था| इनका गुनाह सिर्फ इतना था की ये गाडी चला रही थी| सऊदी अरब में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर बैन था। इससे पहले 6 नवंबर 1990 को गाड़ी चलाने के लिए पहली बार आंदोलन शुरू हुआ था। तब बैन को हटाने के लिए 47 महिलाओं ने गाड़ी चलाई थी और उन्हें जेल जाना पड़ा था। पिछले साल सऊदी अरब के प्रिंस ने महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगा बैन हटा दिया है|
10. शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना कब की गई थी?
शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में की गई थी| इस संगठन को स्थापित करने का उद्देश्य सभी देशों के मध्य सुरक्षा पर सहयोग, आर्थिक विकास सांस्कृतिक सहयोग करना है| इस संगठन में रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाखिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल है|