हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 जून 2018

1. हाल ही में अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स की प्रमुख वित्तीय अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स की प्रमुख वित्तीय अधिकारी के रूप में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला दिव्या सूर्यदेवरा को नियुक्त किया गया है| दिव्या को ऑटोमोटिव क्षेत्र की ‘राइजिंग स्टार’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| दिव्या ने जनरल मोटर्स क्रूज में अरबों डॉलर के निवेश को सुरक्षित रखने में तथा सेल्फ ड्राइविंग वाहन स्टार्टअप क्रूज के अधिग्रहण समेत कई महत्वपूर्ण सौदों में अहम भूमिका निभाई है|
2. हाल ही में इंटरनेशनल डबलिन लिट्रेरी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
इंटरनेशनल डबलिन लिट्रेरी पुरस्कार से आयरलैंड के लेखक माइक मैककॉरमैक को नियुक्त किया गया है| माइक को यह पुरस्कार 270 पन्नोें की उनकी किताब ‘सोलर बोनेस’ के लिए दिया गया है| इस पुस्तक को माइक ने सिर्फ एक वाक्य में ही लिख दिया है| माइक द्वारा लिखित यह 5वीं पुस्तक है|
3. “केप्लर” क्या है?
“केप्लर” नासा द्वारा लांच की गई एक अंतरिक्ष वेधशाला है| केप्लर को पृथ्वी के आकार के ग्रहों को अन्य सितारों की कक्षाओं में खोज के लिए लांच किया है|
4. “नॉर्थवेस्ट पैसेज” किसे कहते है?
कनाडा के द्वीपों के पार अन्लान्टिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग को “नॉर्थवेस्ट पैसेज” कहते है|
5. वलेंटीना तेरेशकोवा कौन थी?
वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थी| इन्होनें 16 जून 1963 को अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी|
6. “एक्स-37बी” क्या है?
“एक्स-37बी” अमेरिकी वायुसेना का अंतरिक्ष यान है| यह अंतरिक्ष यान 17 जून 2012 को अपना मिशन पूरा करके पृथ्वी पर लौटा था|
7. दुनिया का पहला हैंड-हेल्ड मोबाइल फोन किसने बनाया था?
दुनिया का पहला हैंड-हेल्ड मोबाइल फोन मार्टिन कपूर ने बनाया था| इन्हें दुनियाभर में “फादर ऑफ सेल्युलर फोन’ के नाम से भी जाना जाता है। 2012 में इनकी नेट वर्थ 600 मिलियन डॉलर्स थी| मार्टिन कपूर कैलिफोर्निया में डायना एलएलसी के चेयरमैन पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|
8. आईबीएम कंपनी की स्थापना कब की गई थी?
आईबीएम कंपनी की स्थापना 17 जून 1911 में की गई थी| पूर्व में इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकॉर्डिंग कंपनी था|
9. मिस्र में मुस्लिमों और ईसाईयों के बीच सघर्ष कब हुआ था?
मिस्र में मुस्लिमों और ईसाईयों के बीच सघर्ष 17 जून 1981 में हुआ था| इस सघर्ष में 14 लोग मारे गए थे|
10. विश्व मरुस्थलीय रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मरुस्थलीय रोकथाम दिवस प्रतिवर्ष 17 जून को मनाया जाता है| यह दिवस अन्तराष्ट्रीय सहयोग से बंजर और सूखे के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *