हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 जून 2018

1. हाल ही में किस देश ने अपना बदलने की घोषणा की है?
मेसोडोनिया ने अपना नाम बलदने की घोषणा की है| मेसोडोनिया ने अपना नाम बदलकर “उत्तरी मेसोडोनिया गणराज्य” रखा है| मेसेडोनियन भाषा में इसे सेवेर्ना मकदूनिया कहा जायेगा| ग्रीस और उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य नाम को लेकर हुए समझौते में स्पष्ट किया गया है कि नये मेसेडोनिया को पुरानी ग्रीक सभ्यता से संबंधित नहीं माना जायेगा|
2. यूरोपीय संघ कितने देशों से मिलकर बना है?
यूरोपीय संघ 28 देशों से मिलकर बना है| यूरोपीय संघ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है| यहाँ पर चीन और भारत के बाद सबसे ज्यादा आबादी है| यूरोपीय संघ ने साझा संस्थानों का गठन किया है, ताकि संयुक्ता हित के मामलों पर यूरोपीय स्तर पर जनतांत्रि‍क तरीके से निर्णय लिए जा सके| सीमा मुक्तं एकल बाजार तैयार कर और 19 सदस्यर राष्ट्रों द्वारा अपनाई गई एकल मुद्रा (यूरो) के जरिए यूरोपीय संघ ने व्याापार और रोजगार को महत्वयपूर्ण बढ़ावा दिया है|
3. “जी-4” क्या है?
“जी-4” चार देशों का एक समूह है, जिसमें ब्राज़ील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल है| जो देश सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य बनना चाहते है, वह देश सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए एक दूसरे की दावेदारी का समर्थन करते है|
4. पेगी व्हिटसन कौन है?
पेगी व्हिटसन अंतरिक्ष यात्री है| इन्होनें अब तक के सभी अंतरिक्ष यात्रियों में से अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताया है| व्हिटसन ने कुल 665 दिन अंतरिक्ष में बिताये है, जो कि दुनिया की किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा बिताया सबसे लंबा समय है| हाल ही में व्हिटसन ने नासा से सेवानिवृत्ति की घोषणा की है|
5. तैयब मेहता कौन है?
तैयब मेहता भारतीय चित्रकार है| हाल ही में इनकी 1989 की चर्चित पेंटिंग ‘काली’ एक नीलामी में रिकॉर्ड 26.4 करोड़ में बिकी है| यह तैयब मेहता की किसी भी पेंटिंग को अब तक मिली सर्वाधिक कीमत है| इस पेंटिंग को सैफ्रानआर्ट की हालिया माइलस्टोन की 200वीं नीलामी में बेचा गया है|
6. हाल ही में जापानी इम्पीरियल डेकोरेशन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
जापानी इम्पीरियल डेकोरेशन पुरस्कार से तरुण दास को सम्मानित किया गया है| तरुण दास को यह पुरस्कार भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधो को मजबूत करने में उनके द्वारा दिये गये योगदान के लिए दिया गया है|
7. फ्रेंज बेकनबॉर का संबंध किस खेल से है?
फ्रेंज बेकनबॉर का संबंध फुटबॉल से है| फ्रेंज बेकनबॉर फीफा विश्व कप इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक फुटबॉलर और एक कोच दोनों के रूप में विश्व कप खिताब जीता है। बेकनबॉर ने 1974 में जर्मनी के कप्तान के रूप में और 1990 में कोच के रूप में विश्व कप ट्रॉफी जीती थी।
8. हाल ही में स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?
स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर ने जीता है| फेडरर ने स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कनाडा के मिलोस राओनिक को 6-4, 7-6 से हराकर यह ख़िताब जीता है| फेडरर के करियर का यह 98वां एटीपी ख़िताब है| यह फेडरर का इस सीजन का तीसरा और ग्रासकोर्ट पर 18वां खिताब है। वे स्टटगार्ट ओपन में पहली बार चैंपियन बने हैं।
9. अमेरिका और सोवियत संघ के बीच पहला हथियार नियंत्रण समझौता कब हुआ था?
अमेरिका और सोवियत संघ के बीच पहला हथियार नियंत्रण समझौता 18 जून 1979 में हुआ था| अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर और सोवियत संघ के नेता लीओनिद ब्रेजनेव के बीच पहली बार हथियार नियंत्रण करने को लेकर समझौता हुआ था। स्ट्रेटजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (साल्ट II) के तहत दोनों मुल्कों ने ये तय किया कि दोनों महाशक्तियां अपने मिसाइल लॉन्चरों की तादाद को 2400 की संख्या तक सीमित करेंगे। इसके तहत दोनों ने जमीन से मार कर सकने वाली नई अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों की तैनाती बंद कर दी। साथ ही ये भी तय हुआ कि पनडुब्बियों को नई मिसाइलों से नहीं लैस किया जाएगा। ये समझौता जब तक अनुमोदन के लिए आता, तब तक अमेरिका और सोवियत संघ के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। 1945 से 1990 के बीच 70 हजार से अधिक एटमी हथियार बन चुके हैं। इनमें से अधिकांश नष्ट कर दिए गए हैं। अभी दुनिया में 17 हजार एटमी हथियार हैं।
10. गोवा क्रांति दिवस कब मनाया जाता है?
गोवा क्रांति दिवस प्रतिवर्ष 18 जून को मनाया जाता है| 18 जून, 1946 को डॉ. राम मनोहर लोहिया ने गोवा के लोगों को पुर्तग़लियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया था। 18 जून, 1946 को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने गोवा के लोगों को एकजुट होने और पुर्तग़ाली शासन के ख़िलाफ़ लड़ने का संदेश दिया था। गोवा की मुक्ति के लिये एक लम्बा आन्दोलन चला। अन्ततः 19 दिसम्बर 1961 को भारतीय सेना ने यहाँ आक्रमण कर इस क्षेत्र को पुर्तग़ाली आधिपत्य से मुक्त करवाया और गोवा को भारत में शामिल किया था|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *