हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 जून 2018

1. हाल ही में दुनिया का सबसे ताकतवर सुपर कंप्यूटर किस देश में लांच किया गया है?
दुनिया का सबसे ताकतवर सुपर कंप्यूटर अमेरिका के लांच किया गया है| यह सुपर कंप्यूटर एक सेकंड में दो लाख ट्रिलियन कैलकुलेशन कर सकता है। इस सुपर कंप्यूटर से एनर्जी, एडवांस्ड मैटेरियल्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की रिसर्च में मदद मिल सकेगी। यह अब तक के टॉप रैंक्ड सुपर कंप्यूटर से करीब आठ गुना ज्यादा ताकतवर है।
2. “ब्यूबॉनिक प्लेन” नामक रोग किस बैक्टीरिया के संक्रमण से होता है?
“ब्यूबॉनिक प्लेन” नामक रोग “येरसिनिया पेस्टिस” नामक बैक्टीरिया के संक्रमण से होता है| इस रोग को “ब्लैक डेथ” के नाम से जाना जाता है|
3. विनय हार्डिकर कौन है?
विनय हार्डिकर प्रसिद्ध मराठी लेखक है| हाल ही में इन्होनें आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के लिए महाराष्ट्र सरकार की पेंशन लेने से मना कर दिया है| इन्होनें जनवरी, 1976 में सत्याग्रह में हिस्सा लिया था और गिरफ्तारी दी थी| इन्होनें कहा कि ‘आपातकाल लगाने के इंदिरा गांधी के फैसले का समर्थन करने वाली शिवसेना अब राज्य सरकार में घटक है, इसलिए पेंशन की यह पेशकश अनैतिक है। हार्डिकर की 1978 में लांच की गई पुस्तक ‘जनाचा प्रवाहो चालिला’ आपातकाल पर प्रामाणिक टिप्पणी समझी जाती है।
4. सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाले सभी मार्ग कब बंद किये गये थे?
सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाले सभी मार्ग 19 जून 1948 में बंद किये गये थे| इन सभी मार्गों को पश्चिमी बर्लिन से जोड़ने वाले प्रमुख हाईवे को मरम्मत कार्य का बहाना बनाकर अनिश्चिकाल के लिए बंद कर दिया गया था| इससे पश्चिमी बर्लिन पूरी तरह से कट चुका था। वहां की बिजली काट दी गई, उद्योग बंद हो गए। वहां रह रहे लाखों लोगों के सामने अचानक भूख और रोजगार का संकट आ गया। इस हालात में अमेरिका ने अलग तरीका अपनाया। अपने प्लेन से बम की जगह सामान भेजा। इसे ऑपरेशन विटल्स का नाम दिया था|
5. हाल ही में डायने हॉर्स रेस प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
डायने हॉर्स रेस प्रतियोगिता पेरिस में आयोजित की जा रही है| यह रेस ब्रिटेन की ओक्स जैसी होती है, इस रेस में केवल 3 साल की आयु तक के घोड़े हिस्सा लेते है|
6. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया था?
हल्दीघाटी का युद्ध 19 जून 1576 में लड़ा गया था| यह युद्ध महाराणा प्रताप और मुग़ल शासक अकबर के मध्य लड़ा गया था|
7. वाटरलू की जंग कब लड़ी गई थी?
वाटरलू की जंग 19 जून 1815 में लड़ी गई थी| यह जंग नेपोलियन की सेना और ब्रिटेन के मध्य लड़ी गई थी| इस जंग में नेपोलियन की सेना ने ब्रिटेन को परास्त कर दिया था
8. अन्तराष्ट्रीय पिकनिक दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय पिकनिक दिवस प्रतिवर्ष 18 जून को मनाया जाता है| यह दिवस दोस्तों और परिवारों को एक साथ अच्छा समय बिताने और खुशियाँ मनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. विश्व पितृ दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व पितृ दिवस प्रतिवर्ष जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है| यह दिवस पिताओं को सम्मान के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. विश्व एथनिक दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व एथनिक दिवस प्रतिवर्ष 19 जून को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व भर में अलग-अलग क्षेत्रों की ऐतिहासिक विरासत, सभ्यता, मानव जाति, विज्ञान, कला, और संस्कृति को सहेजने के लिए जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *