हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24-25 जून 2018

1. हाल ही में किस राज्य में राज्यपाल शासन लागू किया गया है?
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू किया गया है| जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन सरकार के विफल होने के कारण लागू किया गया है| भारत के अन्य राज्यों में प्रदेश की सरकार के विफल रहने पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने पर राज्य में राज्यपाल का शासन लगाया जाता है| जम्मू-कश्मीर में पिछले 10 वर्ष में चौथी बार राज्यपाल शासन लागू किया गया है| जम्मू कश्मीर में मार्च 1977 को पहली बार राज्यपाल शासन लागू हुआ था| उस समय एल.के. झा जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे| कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता शेख महमूद अब्दुल्ला की सरकार से समर्थन वापस ले लिया था, जिसके बाद राज्यपाल शासन लागू करना पड़ा था| इसके बाद राज्य में कई बार राज्यपाल शासन लागू किया जा चुका है|
2. हाल ही में बांग्लादेश के सेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
बांग्लादेश के सेना प्रमुख के रूप में अजीज अहमद को नियुक्त किया गया है| अजीज अहमद बांग्लादेश थल सेना के बीए-2424लेफ्टिनेंट जनरल है| वर्तमान में अजीज अहमद क्वार्टर जनरल के पद पर कार्यरत है| क्वार्टर मास्टर के पास सेना को रसद पहुँचाने का काम होता है| अजीज अहमद बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के महानिदेशक के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|
3. हाल ही में किस राज्य में ‘बिजनेस फर्स्ट पोर्टल’ लांच किया गया है?
पंजाब में ‘बिजनेस फर्स्ट पोर्टल’ लांच किया गया है| यह पोर्टल व्यवसाय को सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लांच किया गया है| इस पोर्टल की मदद से उद्योगपतियों कों विनियामक निकासी और वित्तीय स्वीकृति में सरलता होगी|
4. हाल ही में किस राज्य में कैंसर केयर फाउंडेशन की शुरुआत की गई है?
असम में कैंसर केयर फाउंडेशन की शुरुआत की गई है| कैंसर केयर फाउंडेशन की शुरुआत कैंसर के सस्ते उपचार और मरीजों की देखभाल करने के उद्देश्य से की गई है| असम कैंसर केयर फाउंडेशन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है|
5. अहमद अल-खातिब कौन है?
अहमद अल-खातिब सऊदी अरब के मनोरंजन प्रमुख है| हाल ही में अहमद अल-खातिब को सऊदी अरब के मनोरंजन प्रमुख पद से हटा दिया गया है| इन्हें महिलाओं के असभ्य कपडे पहनने को लेकर पद से हटाया गया है|
6. काजुओ केशियो कौन थे?
काजुओ केशियो कैसियो कैलकुलेटर कंपनी के संस्थापक थे| केशियो पर कैसियो मिनी के जरिये रोजाना इस्तेमाल में आने वाले कैलकुलेटर को बनाने का श्रेय जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. मदर टेरेसा को प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?
मदर टेरेसा को प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम पुरस्कार से 20 जून 1985 में सम्मानित किया गया था| इन्होनें 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी| 1979 में इन्हें नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था|
8. हाल ही में ‘फेमिना मिस इंडिया 2018’ का ख़िताब किसने जीता है?
‘फेमिना मिस इंडिया 2018’ का ख़िताब तमिलनाडु की अनुकृति वास ने जीता है| अनुकृति वास ने 29 प्रतियोगियों को हरा कर इस खिताब को जीता है| अनुकृति वास इससे पहले मिस तमिलनाडु 2018 का खिताब जीत चुकी है| इस प्रतियोगिता में हरियाणा की रहने वाली मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप तथा सेकेंड रनर-अप आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव रही| ‘फेमिना मिस इंडिया 2018’ का ख़िताब जीतने वाली अनुकृति वास अब अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी| फेमिना मिस इंडिया भारत का राष्ट्रीय सौन्दर्यता पिगेंट है जो वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है|
9. दिनेश चांदीमल का संबंध किस खेल से है?
दिनेश चांदीमल का संबंध क्रिकेट से है| दिनेश चांदीमल श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान है| हाल ही में इन पर वेस्ट इंडीज के विरुद्ध खेले गए मैच के दौरान बॉल टैम्परिंग के आरोपों के कारण एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगाया गया है| इन पर आरोप है कि इन्होनें बॉल की कंडीशन बदलने के लिए तथा उसकी चमक को चमकाने के दौरान गेंद पर कुछ प्रतिबंधित तत्व लगाया था|
10. संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 19 जून को मनाया जाता है| यह दिवस हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में हो रही यौन हिंसा के खिलाफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने तथा यौन हिंसा से पीड़ित लोगों को श्रंद्धाजलि देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *