हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 जून 2018

1. हाल ही में किस देश ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर होने की घोषणा की है?
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर होने की घोषणा की है| अमेरिका का आरोप है कि 47 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद इजराइल विरोधी है|
2. हाल ही में किस राज्य में “7- सितारा ग्राम पंचायत इंद्र धनुष” योजना शुरू की गई है?
हरियाणा में “7- सितारा ग्राम पंचायत इंद्र धनुष” योजना शुरू की गई है| यह योजना सात सामाजिक मानकों (लिंग अनुपात, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शासन और सामाजिक भागीदारी) के आधार पर पंचायतों को स्टार रैंकिंग देने के लिए शुरू की गई है| इस योजना के तहत हरियाणा के 1,120 गाँवो को स्टार रैंकिंग प्रदान की जायेगी|
3. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा “राष्ट्रीय स्वास्थ्य संसाधन डिपॉजिटरी परियोजना” शुरू की गई है?
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा “राष्ट्रीय स्वास्थ्य संसाधन डिपॉजिटरी परियोजना” शुरू की गई है| इस परियोजना के तहत सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य देखभाल प्रतिष्ठानों से डेटा एकत्रित किया जायेगा| यह देश की पहली स्वास्थ्य देखभाल प्रतिष्ठान है|
4. हाल ही में किस देश में रोबोट के जरिए पार्सल डिलेवरी सेवा शुरू की गई है?
चीन में रोबोट के जरिए पार्सल डिलेवरी सेवा शुरू की गई है| यह रोबोटिक व्हीकल एक बार में करीबन 30 पार्सल ले जा सकती है| इस रोबोटिक व्हीकल की स्पीड 15 किमी प्रतिघंटा है| यह रोबोटिक व्हीकल रोड पर किसी भी बैरियर से बचने में सक्षम है और ट्रैफिक लाइट्स और नियमों का पालन करते है|
5. अरविंद सुब्रमण्यन कौन है?
अरविंद सुब्रमण्यन प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार है| हाल ही में इन्होनें अपने आर्थिक सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है| अरविंद देश के वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनने से पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में अर्थशास्त्री भी रह चुके है|
6. ऑगस्टस रसेल पोप ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक अलार्म का अविष्कार कब किया था?
ऑगस्टस रसेल पोप ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक अलार्म का अविष्कार 21 जून 1853 में किया था| इससे पहले चेतावनी के लिए घंटी, सीटी या कुत्तों का इस्तेमाल किया जाता था। ऑगस्टस ने इसकी जगह इलेक्ट्रिक सर्किट के सिद्धांत का सहारा लिया था। एडविन ने 1857 में ऑगस्टस से पेटेंट खरीदा और इलेक्ट्रिक अलार्म सिस्टम बनाने वाली पहली कंपनी बनाई थी|
7. राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस प्रतिवर्ष 19 जून को मनाया जाता है| हाल ही में राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस एक उपलक्ष्य पर भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी लांच की गई है|
8. अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है| यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है इसलिए इस दिन को योग के लिए चुना गया है| यह दिवस पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया था| इसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में की थी, जिसके बाद 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया गया था|
9. वर्ल्ड रिफ्यूजी डे कब मनाया जाता है?
वर्ल्ड रिफ्यूजी डे प्रतिवर्ष 20 जून को मनाया जाता है| यह दिवस वैश्विक स्तर पर रिफ्यूजियों की हालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया में इस समय 68.5 मिलियन रिफ्यूजी रह रहे है|
10. विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व संगीत दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है| यह दिवस मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके से लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना तथा अलग-अलग तरीके से म्यूजिक को प्रोपेगैंडा तैयार करने के अलावा एक्सपर्ट व नए कलाकारों को इकट्ठा करके एक मंच पर लाना है| विश्व संगीत दिवस को ‘फेटे डी ला म्यूजिक’ के नाम से भी जाना जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *