हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27 जून 2018
1. हाल ही में विश्व का सबसे छोटा कंप्यूटर कहाँ पर विकसित किया गया है?
विश्व का सबसे छोटा कंप्यूटर वॉशिंगटन में विकसित किया गया है| इस कंप्यूटर का नाम ‘मिशिगन माइक्रो मोट’ रखा गया है| इसका आकार केवल 0.3 मिलिमीटर है| यह डिवाइस रेडियो एंटीना की जगह प्रकाश की मदद से डाटा रिसीव और ट्रांसमिट का कार्य करता है| इस डिवाइस में पावर और प्रोग्रामिंग के लिए प्रकाश उपलब्ध कराने के लिए एक बेस स्टेशन बनाया गया है, इसी की मदद से डिवाइस डाटा भी रिसीव करता है| इसे तापमान सेंसर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है|
2. हाल ही में भारत ने किस देश के उत्पादों पर आयत शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है?
भारत ने अमेरिका के उत्पादों पर आयत शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है| भारत ने बादाम, अखरोट, सेब, काला चना, मसूर, नाशपाती, स्टील ट्यूब और पाइप फिटिंग जैसे 29 वस्तुओं पर आयात शुल्क बढाया है| इससे अमेरिका से आयातित ये वस्तुएं देश में महंगी हो जाएंगी| यह बढ़ा हुआ आयात शुल्क 4 अगस्त से प्रभावी होगा|
3. बागुन सुम्ब्रुई कौन थे?
बागुन सुम्ब्रुई झारखंड के चाईबासा से सांसद थे| बागुन 1967 से 5 बार चाईबासा से सांसद और 4 बार विधायक रह चुके है| बागुन की झारखंड-बिहार से दिल्ली तक दो खास पहचान है। पहला, सर्दी हो गर्मी हो या बरसात; वे एक धोती लपेटकर ही रहते हैं तथा दूसरी इन्होनें 58 शादियां की हैं। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. “रिमूवडेब्रिस” क्या है?
“रिमूवडेब्रिस” इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन द्वारा लांच किया गया सैटेलाइट है| इसे देश के स्वच्छता अभियान की तर्ज पर अब अंतरिक्ष में फैले मलबे की सफाई के लिए लांच किया गया है| इस सैटेलाइट का वजन 100 किलो है| यह सैटेलाइट जाल की मदद से कचरा इकट्टा करेगा|
5. “द डायनैमिक लॉज ऑफ़ प्रोस्पेरिटी” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“द डायनैमिक लॉज ऑफ़ प्रोस्पेरिटी” पुस्तक की लेखिका कैथरीन पॉन्डर है| इस पुस्तक में बताया गया है कि समृद्धि आपका अधिकार है, क्योकिं ईश्वर भी आपको गरीब नहीं देखना चाहते है|
6. हाल ही में प्रधानमंत्री पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
प्रधानमंत्री पुरस्कार से विश्वास मांडलिक को सम्मानित किया गया है| विश्वास मांडलिक को यह पुरस्कार योग को बढ़ावा देने तथा योग के विकास में योगदान के लिए दिया गया है|
7. हाल ही में साबानतुए कल्चरल फेस्टिवल किस देश में मनाया जा रहा है?
साबानतुए कल्चरल फेस्टिवल रूस में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष गर्मियों में मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में लोग ट्रेडिशनल कपडे पहनकर आते है तथा पारंपरिक नृत्य करते है|
8. फीफा विश्व कप का ख़िताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान कौन थे?
फीफा विश्व कप का ख़िताब जीतने वाले अर्जेंटीना के डेनियल पसारेला सबसे कम उम्र के कप्तान थे| अर्जेंटीना ने जब फीफा विश्व कप का ख़िताब जीता तब पसारेला की आयु मात्र 25 वर्ष 31 दिन थी| आज भी यह रिकॉर्ड कायम है| फीफा विश्व कप खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान इंग्लैंड के ज्यॉफ हर्स्ट थे|
9. निकोलस किकर का संबंध किस खेल से है?
निकोलस किकर का संबंध टेनिस से है| निकोलस किकर अर्जेंटीना के टेनिस खिलाडी है| हाल ही में इन पर टेनिस इंट्रीगिटी यूनिट द्वारा मैच फिक्सिंग मामले में 6 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध के साथ निकोलस पर 25,000 डॉलर (19,000 पाउंड) का जुर्माना भी लगाया गया है। निकोलस ने पिछले साल जून में अपने करियर की सबसे उच्च रैंकिंग (78वीं) हासिल की थी। निकोलस को मई में टेनिस भ्रष्टाचार विरोधी कार्यक्रम के तहत जून, 2015 में इटली में हुए टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। निकोलस ने अपने करियर में आईटीएफ टूर में 10 एकल खिताब जीते हैं।
10. “कनिष्क” नामक विमान दुर्घटनाग्रस्त कब हुआ था?
“कनिष्क” नामक विमान दुर्घटनाग्रस्त 22 जून 1985 में हुआ था| इस विमान ने कनाडा के वैंकूवर शहर से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी| इस विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए थे|