हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 अगस्त 2018

1. हाल ही में किस राज्य में ‘ऑनलाइन डीजल अनुदान कार्यक्रम’ शुरू किया गया है?
बिहार में ‘ऑनलाइन डीजल अनुदान कार्यक्रम’ शुरू किया गया है| इस कार्यक्रम के तहत किसानों के बैंक खाते में डीजल अनुदान का पैसा सीधा ऑनलाइन हस्तांतरण होगा| फसल सहायता योजना के तहत सरकार किसानों को सहायता उपलब्ध करा रही है, जिसके द्वारा रजिस्टर्ड किसानों को बैंक खाते में डीजल अनुदान का पैसा हस्तांतरित किया जायेगा|
2. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति को भगोड़ा घोषित किया गया है?
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भगोड़ा घोषित किया गया है| इन्हें पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने करीब 35 अरब पाकिस्तानी रुपये के मनी लॉन्डरिंग के मामले में भगोड़ा घोषित किया है|
3. हाल ही में किस राज्य में अनूसूचित जातियों और जनजातियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की शुरुआत की गई है?
बिहार में अनूसूचित जातियों और जनजातियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की शुरुआत की गई है| बिहार में अनूसूचित जातियों के कर्मचारियों को 16 प्रतिशत तथा अनूसूचित जनजातियों को 1 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा| केन्द्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी सलाह के बाद इसकी शुरुआत की गई है|
4. हाल ही में नासा ने सूर्य के अध्ययन हेतु कौनसा मिशन लांच किया है?
नासा ने सूर्य के अध्ययन हेतु ‘पार्कर सोलर प्रोब’ मिशन लांच किया है| यह अंतरिक्ष यान सूर्य के करीब पहुंचकर उसका अध्ययन करेगा| इस स्पेसक्राफ्ट का नाम अमेरिकी वैज्ञानिक ‘यूजीन न्यूमैन पार्कर’ के नाम पर रखा गया है|
5. हाल ही में आसानी से अपना आकार बदलने वाला रोबोट किस देश में विकसित किया गया है?
आसानी से अपना आकार बदलने वाला रोबोट इजरायल में विकसित किया गया है| यह रोबोट छोटी से छोटी से जगह में रेंगते हुए पहुंच सकता है तथा उबड-खाबड़ रास्ते को भी आसानी से पार कर सकता है| इस रोबोट की मदद से से आपदा या बड़ी दुर्घटना में बचाव टीमों को मलबे के नीचे फंसे लोगों को ढूंढने में मदद मिलेगी। इस रोबोट का नाम ‘राइजिंग स्प्राउल-ट्यूंड ऑटोनोमस रोबोट’ (आरएसटीएआर) रखा गया है। इसके पैरों में ऐसे पहिए लगाए गए हैं, जो इसके पूरे शरीर के साथ जुड़े हुए हैं। यह एक व्हील चेयर की तरह कहीं भी झटके से मुड़ सकता है और स्वतंत्र रूप से एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है। इसके अलावा इसमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खुद को इस तरह से बदल सकता है कि दीवार पर चढ़ जाए। सुरंग व पाइप में अपने आकार को बदलते हुए रेंग कर पहुंच सकता है।
6. स्वाति मालीवाल कौन है?
स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख है| हाल ही में अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्वाति मालीवाल का दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख के रूप कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया है|
7. हाल ही में रग्बी वर्ल्ड सेवंस कप का खिताब किस देश ने जीता है?
रग्बी वर्ल्ड सेवंस कप का खिताब न्यूजीलैंड ने जीता है| न्यूजीलैंड ने रग्बी वर्ल्ड सेवंस कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 33-12 से हराकर यह ख़िताब जीता है| न्यूजीलैंड पहली टीम है, जिसने लगातार दो बार यह खिताब जीता है। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने रूस में 2013 में इंग्लैंड को हराकर यह ख़िताब जीता था|
8. मनमोहन सिंह ने बजट पेश कर भारत में आर्थिक उदारीकरण का दौर कब शुरू किया था?
मनमोहन सिंह ने बजट पेश कर भारत में आर्थिक उदारीकरण का दौर 24 जुलाई 1991 में शुरू किया था| इस बजट में वि‍देश व्यापार उदारीकरण, वि‍त्तीय उदारीकरण, कर सुधार और वि‍देशी नि‍वेश के रास्ते को खोलने का सुझाव शामि‍ल था। इसका नतीजा यह हुआ कि सकल घरेलू उत्पाद की औसत वृद्धि दर (फैक्टर लागत पर) जो 1951 से 1991 के दौरान 4.34 प्रति‍शत थी, 1991 से 2011 के दौरान 6.24 प्रति‍शत बढ़ी थी। वित्त मंत्री बनने से पहले मनमोहन सिंह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे। उस वक्त नरसिंह राव देश के प्रधानमंत्री थे। देश दिवालियेपन की कगार पर था। तब उन्होंने मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री बनाया था। 2004 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई और मनमोहन सिंह को भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया था|
9. राष्ट्रीय प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस प्रतिवर्ष 23 जुलाई को मनाया जाता है| इस दिन वर्ष 1927 में इंडियन प्रसारण कंपनी ने बंबई स्टेशन से रेडियो प्रसारण की शुरुआत की थी|
10. आयकर दिवस कब मनाया जाता है?
आयकर दिवस प्रतिवर्ष 24 जुलाई को मनाया जाता है| भारत में 24 जुलाई 1860 में सबसे पहले एक शुल्क के तौर पर आयकर की शुरुआत की थी| 2010 में पहला आयकर दिवस मनाया गया था| इस दिन आयकर विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है|

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 अगस्त 2018”

  1. Komal nishad says:

    Thanks sir ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *