हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5-6अगस्त 2018
1. हाल ही में ‘मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना’ कहाँ पर शुरू की गई है?
‘मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना’ दिल्ली में शुरू की गई है| इस योजना के तहत निजी कंपनियां किसानों के खेतों में सोलर पैनल लगायेगी| यह पैनल एक एकड़ खेत के एक तिहाई हिस्से में लगाया जाएगा और यह पैनल जमीन से 3.5 मीटर की ऊंचाई पर लगाया जाएगा, जिससे उस हिस्से में होने वाली खेती प्रभावित ना हो| इस योजना के तहत किसान को पहले साल एक लाख रुपये किराए के रूप मिलेंगे और 25वें साल में 4 लाख रुपये मिलेंगी| इस किराये के साथ-साथ किसान को 1000 यूनिट बिजली भी मुफ्त दी जायेगी|
2. हाल ही में ‘शहीद सम्मान योजना’ कहाँ पर शुरू की गई है?
‘शहीद सम्मान योजना’ दिल्ली में शुरू की गई है| इस योजना के तहत शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को दिल्ली सरकार में नौकरी दी जायेगी| सशस्त्र बलों, दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बलों, अग्नि सेवा, होम गार्ड और जिला आपदा बल कर्मियों सहित सशस्त्र बलों की सभी तीन सेवाओं के दिल्ली स्थित सुरक्षाकर्मियों की किसी घटना में मौत होने पर उनके परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया गया है|
3. हाल ही में मोबाइल मस्जिद किस देश में विकसित की गई है?
मोबाइल मस्जिद जापान में विकसित की गई है| यह मस्जिद 2020 में ओलिंपिक के लिए विकसित की गई है| इन मोबाइल मस्जिदों को स्टेडियम के बाहर खड़ा किया जायेगा| इस मस्जिद में एक बार 50 लोग आ सकते है|
4. ‘इन्वेस्ट इंडिया’ क्या है?
‘इन्वेस्ट इंडिया’ भारत सरकार की आधिकारिक निवेश संवर्धन एवं सुविधा प्रदाता एजेंसी है| इन्वेस्ट इंडिया को देश में निवेश को सुविधाजनक बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है| यह देश में संभावित वैश्विक निवेशकों के लिए सबसे पहला केन्द्र है| ‘इन्वेस्ट इंडिया’ का मुख्य उद्देश्य उद्यमों को व्यावहारिक निवेश सूचनाएं सुलभ कराते हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को सुविधाजनक बनाना और दोनों देशों के आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान करने वाले अवसरों पर अपना ध्यान केन्द्रित करने वाली कम्पनियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है|
5. ‘काट्सा’ कानून क्या है?
‘काट्सा’ अमेरिका का एक कानून है| जिसके तहत रूस से कोई बड़ी रक्षा खरीद करने वाले देश पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है| अमेरिका ने सबसे पहले यह प्रतिबंध ईरान, उत्तर कोरिया और रूस के विरुद्ध लगाया था| इस कानून द्वारा रूस के खिलाफ साइबर सुरक्षा, कच्चे तेल की परियोजनाएं, भ्रष्टाचार, रूसी रक्षा या खुफिया क्षेत्रों के साथ लेनदेन, हथियारों की खरीद, हथियारों को सीरिया में स्थानांतरित करने आदि मामलों पर प्रतिबंध लगाया गया है| काट्सा कानून का पूरा नाम ‘काउंटरिंग अमेरिकाज़ एडवर्सरीज़ थ्रू सेक्शंस एक्ट’ है|
6. ‘पिच ब्लैक-2018’ क्या है?
‘पिच ब्लैक-2018’ ऑस्ट्रेलिया की वायुसेना द्वारा आयोजित किया जा रहा बहुराष्ट्रीय वायुसैनिक अभ्यास है| इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना भी भाग ले रही है| यह पहला अवसर है, जिसमें भारतीय वायुसेना दल रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स के साथ ऑस्ट्रेलिया में बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास में भाग ले रहा है|
7. ‘ग्रीन महानदी मिशन’ क्या है?
‘ग्रीन महानदी मिशन’ एक वृक्षारोपण अभियान है| जिसके तहत महानदी के किनारे लगभग 2 करोड़ पौधारोपण किये जाने हेतु लोगों को प्रेरित किया जायेगा| इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महानदी के किनारे हो रहे मृदा अपरदन को रोकना, भूमिगत जल भंडार में वृद्धि करना, महानदी के अस्तित्व को बनाये रखना तथा उसकी जैव विविधता को संरक्षित करना है|
8. मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल नासिर ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण कब किया था?
मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल नासिर ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण 26 जुलाई 1956 में किया था| स्वेज नहर एशिया और यूरोप को जोडती है| मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल जमाल अब्दुल नासिर ने स्वेज नहर के राष्ट्रीयकरण की घोषणा इसलिए कि, ताकि आसवान बांध के निर्माण के लिए कोष की व्यवस्था की जा सके| स्वेज नहर से दुनिया के देशों के बीच व्यापार अहम जलमार्ग है|
9. हाल ही में पायनियर दिवस कहाँ पर मनाया जा रहा है?
पायनियर दिवस साल्ट लेक सिटी में मनाया जा रहा है| यह दिवस द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर डे सेंट्स के मेंबर्स के अमेरिका आने की याद में मनाया जाता है|
10. विश्व का सबसे ऊँचा प्रेयर व्हील कहाँ पर स्थित है?
विश्व का सबसे ऊँचा प्रेयर व्हील चीन में स्थित है| इस प्रेयर व्हील की ऊंचाई 24 मीटर तथा व्यास 9 मीटर है| हाल ही मे प्रेयर व्हील को गोल्ड रैपर में लपेटा गया है|