हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 अक्टूबर, 2018
1. सहयोग HOP TAC-18 का आयोजन भारत तथा अन्य किस देश के बीच किया गया?
उत्तर – वियतनाम
भारतीय तथा वियतनाम तटरक्षक बलों के बीच सहयोग HOP TAC-2018 युधाभ्यास बंगाल की खाड़ी में चेन्नई के तट से दूर किया गया। इसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के तटरक्षक बलों के बीच वर्किंग लेवल के संबंधों को मज़बूत बनाना है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के तटरक्षक बलों को एक दूसरे की क्षमता तथा समुद्री क्षेत्र में बचाव कार्य करने के लिए वर्किंग लेवल संबंधों को मज़बूत करना है। इस अभ्यास में हाईजैकिंग तथा समुद्री लुटेरों के विरुद्ध कारवाई करने के लिए अभ्यास किया। इसके अलावा इस अभ्यास में अग्निशमन का अभ्यास भी किया।
इस अभ्यास में भारत की ओर से तटरक्षक बल के पोत शौर्य, अर्न्वेश तथा इंटरसेप्टर बोट C-431, डोरनिएर एयरक्राफ्ट तथा चेतक हेलीकाप्टर ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय महासागर तकनीक संस्थान के सागर मंजूषा वेसल ने भी हिस्सा लिया।
2. किस गायनेकोलाजिस्ट ने नोबेल शांति पुरस्कार 2018 जीता?
उत्तर – डेनिस मुक्वेग
डेनिस मुक्वेग तथा नादिया मुराद को नोबेल शांति पुरस्कार 2018 का विजेता घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में हथियार के रूप में यौन हिंसा के उपयोग को समाप्त करने के प्रयास के लिए दिया जा रहा है। इसकी घोषणा नार्वेजियन नोबेल समिति ने की।
डेनिस मुक्वेग का जन्म 1 मार्च, 1955 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के बुकावू में हुआ था। वे पेशे के एक गायनेकोलाजिस्ट हैं, उन्होंने 1999 बुकावू में पंजी हॉस्पिटल की स्थापना की थी। वे यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं का उपचार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। वे द्वितीय कांगो युद्ध के बाद यौन हिंसा की शिकार हजारों महिलाओं का उपचार कर चुके हैं।
3. किस IIT ने ‘अकैडमी ऑफ़ लीडरशिप” स्थापित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर ने “अकैडमी ऑफ़ लीडरशिप” की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य विज्ञान व इंजीनियरिंग के साथ-साथ उदार कला व दर्शन को भी पाठ्यक्रम में शामिल करना है। यह लीडरशिप अकैडमी न केवल वैज्ञानिक व तकनीकी प्रशिक्षण पर बेस्ड होगी बल्कि यह प्राचीन दर्शन, तर्क, इंजीनियरिंग तथा मानवता की सफलताओं व असफलताओं पर आधारित होगी। इसका नाम प्रबंध कंसलटेंट/स्ट्रेटेजिस्ट पर्थ एस. घोष पर रखा गया है। इस संस्थान को हाल ही में घोष ने 1 मिलियन डॉलर की सहायता दी है। इस अकैडमी में युवाओं में लीडरशिप गुणवत्ता विकसित करने के लिए कार्य किया जायेगा।
4. हवाई यात्रा को सुगम बनाने के लिए केन्द्रीय विमानन मंत्रालय ने किस पहल को शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – डिजी यात्रा
केन्द्रीय विमानन मंत्रालय ने हवाईअड्डों पर यात्रियों के बायोमेट्रिक बेस्ड डिजिटल प्रोसेसिंग के लिए डिजी यात्रा नामक नीति जारी की है। इसका उद्देश्य बिना परेशानी के पेपरलेस हवाई यात्रा को बढ़ावा देना है। इस फरवरी, 2019 से बेंगलुरु और हैदराबाद हवाईअड्डे से शुरू किया जायेगा। बाद में भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण इसे कलकत्ता, वाराणसी, पुणे और विजयवाड़ा में अप्रैल, 2019 से लागू करेगी। इसके तहत प्रस्थान के समय हवाईअड्डे पर यात्री का केवल एक बार ही वेरिफिकेशन होगा। सफल वेरिफिकेशन के बाद फेशियल रिकग्निशन बायोमेट्रिक को प्राप्त करके डिजी यात्रा ID में स्टोर कर लिया जायेगा। इससे टिकेट बुकिंग, बोर्डिंग पास सुरक्षा निरीक्षण को डिजिटल बनाया जा सकेगा।
इसके लिए यात्रियों को केंद्रीकृत सिस्टम में पंजीकृत किया जायेगा तथा उन्हें डिजी ट्रेवल आईडी दी जाएगी। इस आईडी में यात्री का नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर तथा पहचान पत्र होगा। इस आईडी का इस्तेमाल यात्री टिकेट बुक करने के लिए कर सकते हैं। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा तथा एयरपोर्ट ऑपरेटर को भी काम में आसानी होगी।
5. “हिरासत में महिलाएं तथा कानून तक पहुँच” पर क्षेत्रीय सम्मन का आयोजन हाल ही में किस शहर में किया गया?
उत्तर – शिमला
“हिरासत में महिलाएं तथा कानून तक पहुँच” पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन हाल ही में शिमला में 4-5 अक्टूबर, 2018 को किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो ने हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग के साथ मिलकर किया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के सभी जेल अधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। इस दौरान जेल सुधारों पर भी व्यापक चर्चा की गयी।
6. इंडोनेशिया में सुनामी व बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भारत ने कौन सा ऑपरेशन लांच किया?
उत्तर – ऑपरेशन समुद्र मैत्री
भारत ने हाल ही में भूकंप और सुनामी से प्रभावित इंडोनेशिया की सहायता के लिए ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया है। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारत ने दो एयरक्राफ्ट तथा तीन नौसैनिक पोतों में राहत सामग्री भेजी है।
ऑपरेशन समुद्र मैत्री एक मानवीय सहायता ऑपरेशन है। भारत ने दो एयरक्राफ्ट सी-130J तथा C-17 को मेडिकल स्टाफ तथा राहत सामग्री के साथ रवाना किया। C-130J एयरक्राफ्ट में मेडिकल टीम के साथ टेंट तथा अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए उपकरण इत्यादि भेजे गए हैं। C-17 एयरक्राफ्ट में दवाएं, जनरेटर, टेंट तथा जल इत्यादि राहत सामग्री भेजी गयी है। इसके अतिरिक्त तीन भारतीय नौसैनिक पोत भी इंडोनेशिया भेजे गए हैं, यह पोत आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता तथा आईएनएस शार्दुल हैं। ये पोत 6 अक्टूबर को इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में पहुचेंगी।
7. हाल ही में वैज्ञानिकों के दल ने गेहूं जीनोम में ऐसे स्थानों की खोज की है, जिस कारण गेहूं के दाने में किस सूक्ष्म पोषक तत्व की अधिकता होती है?
उत्तर – जिंक
वैज्ञानिकों ने गेहूं जीनोम में कुछ एक ऐसे क्षेत्रों की खोज की है, जिसके कारण गेहूं में जिंक की अधिकता होती है। इस शोध से भविष्य में सूक्ष्म-पोषक तत्त्व युक्त गेहूं की वैरायटी निर्मित करने में सहायता मिलेगी। शोधकर्ताओं ने 39 नए मॉलिक्यूलर मार्कर्स तथा दो जीनोम सेग्मेंट्स की खोज की है जिससे गेहूं में जिंक का स्टोरेज इत्यादि क्रियाएं होती हैं। इस शोध को ऑस्ट्रेलिया की फ्लिन्डर्स विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मक्की व गेहूं सुधार केंद्र, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (वाराणसी) तथा भारतीय गेहूं व ज्वार अनुसन्धान केंद्र, करनाल ने मिलकर किया। गौरतलब है कि भारत की 30% जनसँख्या को पर्याप्त जिंक उपलब्ध नहीं हो पता। पांच वर्ष के बच्चों तथा महिलाओं में इसकी काफी कमी है।
8. चौथे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव 2018 की थीम क्या है?
उत्तर – बदलाव के लिए विज्ञान
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय विज्ञान उत्सव 2018 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 5 अक्टूबर, 2018 को शुरू हुआ। यह सम्मेलन चार दिनों तक चलेगा। इस सम्मलेन का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया।
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय विज्ञान उत्सव 2018 की थीम “बदलाव के लिए विज्ञान” है। केन्द्रीय विज्ञान व तकनीक मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस सम्मेलन में भाग ले रहे वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, विज्ञान अध्यापकों तथा छात्रों को संबोधित किया। इस सम्मेलन के मुख्य फंक्शन का आयोजन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में किया जा रहा है, अन्य इवेंट्स लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय विज्ञान उत्सव 2018 में 10,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसके समापन समारोह को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय विज्ञान उत्सव 2017 का आयोजन चेन्नई में किया गया था।
9. भारत ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में पहले विश्व कौशल केंद्र की स्थापना के लिए 150 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर – एशियाई विकास बैंक
एशियाई विकास बैंक ने मध्य प्रदेश में बहु-कौशल पार्क की स्थापना के लिए 150 मिलियन डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दे दी है। इस ग्लोबल स्किल पार्क (GSP) की स्थापना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में की जाएगी। इस केंद्र से लगभग 20,000 लोगों को लाभ होगा।
मध्य प्रदेश के तकनीकी तथा व्यवसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए इस कौशल पार्क में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे राज्य की कुशल कार्यबल को मांग को पूरा किया जा सकेगा। इससे मध्य प्रदेश के युवाओं को नए कौशल सीखने का मौका मिलेगा जिससे वे रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं तथा राज्य व देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।
इसकी सहायता से राज्य में 10 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिकीकृत किया जा सकेगा। इन संस्थानों के कौशल कोर्स को भी आवश्यकतानुसार अपग्रेड किया जायेगा। इसके अलावा एशियाई विकास बैंक द्वारा जापान निर्धनता उन्मूलन फण्ड से 2 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
10. सफाईगिरी शिखर सम्मेलन व पुरस्कार 2018 में सबसे स्वच्छ धार्मिक स्थान किसे घोषित किया गया?
उत्तर – माता वैष्णों देवी तीर्थस्थल, जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णों देवी तीर्थस्थल को देश का सबसे स्वच्छ धार्मिक स्थल चुना गया। गाँधी जयंती के अवसर पर इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित सफाईगिरी शिखर सम्मेलन में पुरस्कार 20१८ में माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल को सबसे स्वच्छ धार्मिक स्थान का पुरस्कार दिया गया। माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने पूरे मार्ग तथा धार्मिक स्थल के निकट स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा तथा स्वच्छता के लिए कुछ आवश्यक कदम भी उठाये हैं। श्राइन बोर्ड ने वाटर-लेस यूरिनल्स का निर्माण करवाया तथा बोतलों के रीसाइक्लिंग के लिए रिवर्स वेंडिंग मशीन भी शुरू की है। 2017 में इस धार्मिक स्थल को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा ‘स्पेशल स्वच्छ आइकोनिक स्थान’ का पुरस्कार दिया गया था।
Very nice
And very very much for your carant
Good
Good current affairs to d point f xam
Good knowledge for the examination