हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 अक्टूबर, 2018
1. हाल ही में अन्नपूर्णा देवी का निधन हुआ, वे हिन्दुस्तानी संगीत के किस घराने से सम्बंधित थीं?
उत्तर – मैहर घराना
अन्नपूर्णा देवी के प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी संगीतकार थीं, इनका निधन 13 अक्टूबर, 2018 को मुंबई में 91 वर्ष की आयु में हुआ। उनका जन्म मध्य प्रदेश के मैहर में 1927 में हुआ था। वे मैहर घराने के संस्थापक अलाउद्दीन खान की पुत्री व शिष्या थीं। उन्हें “अन्नपूर्णा” नाम मैहर रियासत के महाराजा बृजनाथ सिंग ने दिया था। उनका विवाह सितार के विशेषज्ञ रवि शंकर से हुआ था। उनके प्रमुख शिष्य हरिप्रसाद चौरसिया, नित्यानंद हल्दीपुर, निखिल बेनर्जी, अमित भट्टाचार्य, प्रदीप बरोट, सुधीर फड़के, संध्या आप्टे तथा सरस्वती साहा हैं।
2. भारत को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् का सदस्य चुना गया, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड)
भारत को हाल ही में संयुक राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् का सदस्य चुना गया, एशिया-प्रशांत श्रेणी में भारत को सबसे अधिक 188 वोट मिले। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् में सदस्य के रूप में भारत का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा, इस कार्यकाल का आरम्भ 1 जनवरी, 2019 से होगा। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् में 18 नए सदस्यों का चुनाव किया गया, सदस्य बनने के लिए न्यूनतम 97 वोट की आवश्यकता होती है। एशिया प्रशांत क्षेत्र से भारत को 188 वोट, फिजी 187 वोट, बांग्लादेश 178 वोट, बहरीन तथा फिलीपींस को 165 वोट मिले। पांच क्षेत्रीय श्रेणियों के 8 देशों में भारत को सर्वाधिक वोट मिले। भारत इससे पहले भी 2011-2014 तथा 2014-2017 के दौरान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् का सदस्य रह चुका है। भारत का पिछला कार्यकाल 31 दिसम्बर, 2017 को समाप्त हुआ था।
3. कॉफ़ी डे मलनाड अल्ट्रा मैराथन 2018 किस राज्य में शुरू हुई?
उत्तर –कर्नाटक
13 अक्टूबर, 2018 को कर्नाटक के चिकमंगलूर के लालबाग एस्टेट से कॉफ़ी अल्ट्रा मैराथन 2018 शुरू हुई। इस प्रतियोगिता को 50 किलोमीटर, 80 किलोमीटर तथा 110 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इस मैराथन में 13 देशों तथा भारत के 22 राज्यों से कुल 811 धावक हिस्सा ले रहे हैं। इस मैराथन में यूनाइटेड किंगडम,पोलैंड, फ्रांस, अमेरिका, मालदीव, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बेल्जियम, सिंगापुर, कोलंबिया, जापान तथा मलेशिया से 43 अंतर्राष्ट्रीय धावक भाग ले रहे हैं, इसमें सबसे अधिक 7 धावक अमेरिकी हैं। इस मैराथन का मार्ग पहाड़ी क्षेत्र से होकर जाता है, यह पश्चिमी घाट से होती हुई आगे बढ़ेगी।
4. नीति आयोग ने कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने के लिए किस टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर – नीति आयोग
सरकार के प्रमुख थिंक टैंक नीति आयोग ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के साथ कृषि तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के लिए समझौता किया। इसके द्वारा नीति आयोग को जन कल्याण के लिए नवीन तकनीक के उपयोग में सहायता मिलेगी। इस समझौते के तहत माइक्रोसॉफ्ट नीति आयोग को एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सोल्यूशन प्रदान करेगा। इन नवीन तकनीकों का उपयोग नीति आयोग द्वारा कृषि तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं के लिए किया जायेगा। माइक्रोसॉफ्ट, नीति आयोग को क्लाउड, AI तथा शोध कंबाइन करने में सहायता मिलेगी।
माइक्रोसॉफ्ट भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास के लिए तीव्र प्रयास करेगा तथा AI के कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी बल देगा। इसके अतिरिक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डाटा साइंसेज के अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।
5. पहले भारत-इजराइल इनोवेशन सेंटर को किस शहर में लांच किया गया?
उत्तर – बंगलुरु
भारत के पहले भारत-इजराइल इनोवेशन सेंटर (IIIC) को कर्नाटक के बंगलुरु में लांच किया गया, इस केंद्र को IoT इंडिया कांग्रेस के तीसरे संस्करण के दौरान लांच किया गया। यह एक प्रकार का इंटरप्रेन्योरियल टेक्नोलॉजी हब है। यह केंद्र इसरायली कंपनियों द्वारा भारत में कार्य शुरू करने तथा भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए एक अच्छी पहल है। इस केंद्र द्वारा उद्यमिता, विक्रेताओं के साथ पार्टनरशिप, मेंटरिंग तथा नॉन फॉर्मल कम्युनिटी डेवलपमेंट इत्यादि के लिए एकोसिस्टम उपलब्ध करवाया जायेगा। जो स्टार्टअप्स IIIC का हिस्सा हैं, उन्हें मेंटरशिप तथा मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जायेगा। IIIC को अटल इनोवेशन मिशन के मिशन डायरेक्टर रामानन द्वारा लांच किया गया था।
6. अनुमोलू रामकृष्ण की जीवन कथा “बिल्डिंग अ लिगेसी” के लेखक कौन हैं?
उत्तर – वी. पट्टाभी राम
अनुमोलू रामकृष्ण की जीवन कथा “बिल्डिंग अ लिगेसी” के लेखक चार्टर्ड अकाउंटेंट वी पट्टाभी राम हैं। इस जीवन कथा को उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हाल ही में लांच किया। अनुमोलू रामकृष्ण लार्सेन एंड टुब्रो के पूर्व अध्यक्ष तथा एमडी रहे हैं। उन्हें 2014 में मरणोपरांत पद्मा भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। तिरुमाला काम्प्लेक्स, हाईटेक सिटी तथा नेहरु इंडोर स्टेडियम इत्यादि भवनों के निर्माण में उनकी भूमिकी काफी महत्वपूर्ण थी। अनुमोलू रामकृष्ण का जन्म दिसम्बर, 1939 को हुआ था, उनका निधन 20 अगस्त, 2013 को हैदराबाद में हुआ था।
7. किस IIT ने नार्वेजियन विज्ञान व टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय के साथ अनुसन्धान व शिक्षा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर तथा नार्वेजियन विज्ञान व टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय (NTNU) ने शिक्षा व शोध के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। NTNU जलविद्युत उर्जा, ओशन मॉडलिंग, गहन महासागरीय संसाधन तथा समुद्री तकनीक के मामले में अग्रणी है, समझौते के तहत इन क्षेत्रों में शोध के लिए सहयोग किया जायेगा। IIT खड़गपुर में इन तीन क्षेत्रों में तीन विभाग कार्य करते हैं : ओशन इंजीनियरिंग एंड नेवल डिपार्टमेंट, सेंटर फॉर ओशंस, डिपार्टमेंट ऑफ़ सिविल इंजीनियरिंग। IIT खड़गपुर और नार्वेजियन विज्ञान व टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय (NTNU) विभिन्न शैक्षणिक तथा अनुसन्धान कार्यों में सहयोग करेंगे।
8. भारत के किस राज्य ने 100% जैविक खेती के लिए FAO का फ्यूचर पालिसी गोल्ड अवार्ड जीता?
उत्तर – सिक्किम
सिक्किम को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र कृषि व खाद्य संगठन ने फ्यूचर पालिसी गोल्ड अवार्ड (गोल्ड प्राइज) से सम्मानित है, यह सम्मान सिक्किम को विश्व का पहला पूर्ण जैविक कृषि राज्य बनने के लिए दिया है। इस अवार्ड के लिए सिक्किम ने विश्व के 51 अन्य उम्मीदवारों को हराया। ब्राज़ील, डेनमार्क तथा क्विटो (इक्वेडोर) ने संयुक्त रूप से सिल्वर पुरस्कार जीता। इस पुरस्कार के लिए नेताओं द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट नीतियों को शामिल किया जाता है। इस अवार्ड को “सर्वश्रेष्ठ नीतियों के लिए ऑस्कर” भी कहा जाता है। पहला मरुस्थलीकरण को रोकने वाली नीतियों, लड़कियों व महिलाओं के विरुद्ध हिंसा रोकने तथा परमाणु हथियारों में महासागरीय प्रदूषण कम करने वाली नीतियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता था। इस वर्ष इन पुरस्कारों में कृषि तथा पारिस्थितिकी पर बल दिया गया था। इसका पुरस्कार का आयोजन खाद्य व कृषि संगठन, वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल तथा IFOAM द्वारा किया गया था।
9. विश्व बैंक द्वारा जारी मानव पूँजी सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर – 115वां
विश्व बैंक ने हाल ही में मानव पूँजी सूचकांक जारी किया, इस सूची में भारत को 115वां स्थान प्राप्त हुआ। इस 157 देशों की सूची में सिंगापुर को पहला स्थान प्राप्त हुआ। इस सूचकांक में बांग्लादेश 106, नेपाल 102 और श्रीलंका 74वें स्थान पर रहे। इस सूची में सिंगापुर दक्षिण कोरिया, जापान, हांगकांग तथा फ़िनलैंड शीर्ष पर हैं
विश्व बैंक में इस सूचकांक में भारत को 1.0 में 0.44 का स्कोर दिया। इस सूचकांक से यह ज्ञात होता है कि भारत में पैदा होने वाले बच्चे बड़े होकर 44% उत्पादक होंगे यदि उन्हें पूर्ण शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाये। मुख्य रूप से इस सूचकांक से आज उत्पन्न होने वाले बच्चे द्वारा 18 वर्ष की आयु तक प्राप्त की जाने वाली मानव पूँजी को मापा जाता है। इस सूचकांक में सिंगापुर को पहला स्थान प्राप्त हुआ, इसमें सिंगापुर का स्कोर 0.88 था।
10. MSME के विकास के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने किस राज्य के साथ समझौता किया है?
उत्तर – उत्तराखंड
राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने हाल ही में उत्तराखंड सरकार के साथ समझौता किया, इस समझौते के तहत राज्य के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (MSME) को पूँजी तक पहुँच प्रदान की जाएगी, इससे राज्य के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (MSME) के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे राज्य में MSME को पूँजी जुटाने के नए तरीकों के बारे में अवगत करवाया जायेगा तथा उन्हें SME एक्सचेंज दिशानिर्देशों, सूचीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी। इस समझौते के तहत NSE MSME के लिए वित्तीय सुविधा उपलब्ध करवाने में सरकार की सहायता करेगा।
nise current afair
very nic
Thanku
Thanks
nice thanks
nice
Good
cf acha hai or knowledge ke liye thank you.
Nice current affair.
thnku