हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15-16 अक्टूबर, 2018
1. विश्व अंडा दिवस 2018 की थीम किया है?
उत्तर – जीवन के लिए प्रोटीन
विश्व भर अक्टूबर के द्वितीय शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसे पहली बार 1996 में मनाया गया था। इस दिवस का उद्देश्य मानव स्वास्थ्य के लिए अंडे के लाभ तथा इसके पोषण के बारे में जागरूकता फैलाना है। अंडे प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत हैं, प्रोटीन मानव स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी है। अंडे में मौजूद प्रोटीन मस्तिष्क तथा मांसपेशी के विकास के लिए आवश्यक हैं।
2. जूनियर सुल्तान जोहर कप हॉकी 2018 को किस टीम ने जीता?
उत्तर – ग्रेट ब्रिटेन
ग्रेट ब्रिटेन ने सुल्तान जोहर कप जूनियर हॉकी के 8वें संस्करण को जीता। इसका आयोजन मलेशिया में किया गया। फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 3-2 से हराया। इस प्रतियोगिता में जापान, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया तथा न्यूजीलैंड ने भी भाग लिया।
3. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2018 में भारत का स्थान कौन सा है?
उत्तर – 103वां
हाल ही में ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2018 प्रकाशित किया गया, इस सूचकांक के मुताबिक वर्ष 2000 के मुकाबले कुपोषण में 29.2 से 20.9 की गिरावट हुई है। इस सूचकांक में 119 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है, इसमें भारत का स्थान 103वां हैं। इस सूचकांक को कंसर्न वर्ल्डवाइड तथा वेल्थहंगरहिलफे नामक वैश्विक NGO द्वारा तैयार किया गया है। इस सूचकांक के मुताबिक विश्व में कुपोषित जनसँख्या में कमी आई है, वर्ष 1999-2001 में 17.6% थी, जबकि वर्ष 2015-17 में यह कम होकर 12.3% पर पहुँच गयी है। 1999-2001 में बच्चों की ग्रोथ का आंकड़ा 37.1% था, जबकि 2013-17 में यह कम होकर 27.9% पर पहुँच गया। इस सूचकांक में बेलारूस, क्यूबा, एस्तोनिया, कुवैत, लाटविया, क्रोएशिया, मोंटेनीग्रो, रोमानिया, तुर्की, युक्रेन, उरुग्वे, कोस्टा रिका, चिली, लिथुआनिया तथा बोस्निया व हेर्ज़ेगोविना शीर्ष पर हैं।
4. किस भारतीय कलाकार ने फुकुओका कला व संस्कृति पुरस्कार 2018 जीता?
उत्तर – डॉ. तीजन बाई
छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार डॉ. तीजन बाई ने फुकुओका कला व संस्कृति पुरस्कार 2018 जीता, यह जापान के प्रमुख पुरस्कारों में से एक है। यह ऐसा पहला मौका है जब डॉ. तीजन बाई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। डॉ. तीजन बाई ‘पंडवानी’ नामक कला में विशेषज्ञ हैं, पंडवानी में महाभारत का व्याख्यान गाने के माध्यम से किया जाता है।
5. हाल ही में साहित्य में न्यू अकैडमी प्राइज किसने जीता?
उत्तर – मेरिस कोंदे
लेखिका मेरिस कोंदे ने साहित्य में न्यू अकैडमी प्राइज जीता, इस पुरस्कार का गठन साहित्य में नोबेल प्राइज के विरोध में किया गया है। मेरिस को यह पुरस्कार 47 लेखकों द्वारा चुने जाने जाने के बाद दिया गया। कोंदे 20 से अधिक उपन्यासों की रचना कर चुकी हैं, उनके प्रमुख उपन्यास देसिरादा, सेगु तथा क्रासिंग द मैन्ग्रोव हैं। उनकी रचनाओं में उपनिवेशवाद के काल का वर्णन किया गया है।
इस पुरस्कार का गठन “न्यू अकैडमी” द्वारा किया गया। न्यू अकैडमी में 100 से अधिक स्वीडिश लेखक, आर्टिस्ट तथा पत्रकार शामिल हैं। इसका गठन स्वीडिश अकैडमी के विरोध में किया गया है, यह साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है। पिछले वर्ष स्वीडिश अकैडमी से जुड़े फ़्रांसिसी जीन-क्लॉउड़े आरनौल्ट पर यौन शोषण के आरोप लगने के कारण काफी विवाद हुआ था, जीन-क्लॉउड़े आरनौल्ट को अक्टूबर में दो वर्ष के कारावास की सजा दी गयी है। इस विवाद के कारण इस बार साहित्य में नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जायेगा।
6. भारत ने किस देश के साथ मिलकर अफ़ग़ानिस्तान के राजनयिकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया है?
उत्तर –चीन
भारत और चीन ने मिलकर अफ़ग़ानिस्तान के राजनयिकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया है। अफ़ग़ान राजनयिकों को भारत, चीन और अफ़ग़ानिस्तान के बीच त्रिपक्षीय सहयोग के तहत 15-26 अक्टूबर के दौरान प्रशिक्षण प्रदान दिया जायेगा। अप्रैल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनाधिकारिक शिखर सम्मेलन के दौरान इस प्रकार के सहयोग के लिए सहमती बनी थी। यह हिंसा ग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान में इस प्रकार का पहला प्रोजेक्ट है।
7. शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 2018 को किसने जीता?
उत्तर – नोवाक जोकोविच
सर्बिआ के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने हाल ही में शंघाई मस्तीर्स टेनिस टूर्नामेंट को जीता। फाइनल में उन्होंने ने क्रोएशिया के बोरना कोरीच को 6-3, 6-4 से हराया। यह उनका चौथा शंघाई खिताब है। इस वर्ष यह उनका दूसरा मास्टर्स खिताब है। जोकोविच ने अपने पिछले 18 मैच लगातार जीते हैं। इस जीत के साथ ही वे रैंकिंग में भी दूसरे स्थान पर पहुंचे।
8. CSIR का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – शेखर मंडे
कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने डॉ. शेखर मंडे को वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। वे गिरीश साहनी को जगह लेंगे, गिरीश साहनी अगस्त, 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे। डॉ. शेखर मंडे एक स्ट्रक्चरल बायोलॉजिस्ट हैं, वे राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र में निदेशक के पद पर कार्यरत्त हैं। वे डीएनए फिंगरप्रिंटिंग व डायग्नोस्टिक्स केंद्र, हैदराबाद में भी कार्य कर चुके हैं। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सम्बंधित विज्ञान भारती से भी जुड़े हुए हैं। उन्हें 2005 में एस. एस. भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
9. अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस 2018 की थीम क्या है?
उत्तर – आपदा के आर्थिक नुकसान को कम करना
13 अक्टूबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में आपदा निम्नीकरण तथा जोखिम के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन नागरिकों तथा सरकार को आपदा के लिए मज़बूत व सुरक्षित समुदाय व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस की थीम “आपदा के आर्थिक नुकसान को कम करना” है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1989 में अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा निम्नीकरण की स्थापना की थी, इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आपदा निम्नीकरण तथा आपदाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। पहले इस दिवस को अक्टूबर के दूसरे बुधवार को मनाया जाता था, परन्तु 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसके लिए 13 अक्टूबर को निश्चित किया और इस दिवस का नाम बदल कर अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस कर दिया गया। इसके संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 64/200 प्रस्ताव पारित किया गया था।
10. “महाराणा प्रताप: द इनविंसिबल वारियर” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – रीमा हूजा
“महाराणा प्रताप: द इनविंसिबल वारियर” पुस्तक की लेखिका रीमा हूजा हैं, वे एक इतिहासकार हैं। इस पुस्तक में महाराणा प्रताप के जीवन का चित्रण किया गया है। इस पुस्तक में विशेषतः मुग़ल सेना तथा महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी की लड़ाई का वर्णन भी किया गया है। इस पुस्तक के माध्यम से मुगलों की विस्तार की आकांक्षा तथा राजपूत शौर्य का वर्णन किया गया है।
Nice current affairs
very nice current affairs
very nice
very useful, carry on
that’s good
Very nice….
useful quation in exam
Very very thanks for lovely current affairs
???? ???? ????? ????? ?? ?
Excellent for competitive exam, It helps me
Nice current affairs
Very very important current affair
very usefull current affairs in compitite exam..
Very important question for us
nice
very nice current affairs