हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 अक्टूबर, 2018

1. कृषि कुम्भ मेला 2018 के पार्टनर देश कौन से हैं?
उत्तर – जापान और इजराइल
“कृषि कुम्भ” का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किया जा रहा है। इस उद्घाटन समारोह में लखनऊ में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय कृषि मंत्री, राज्य तथा केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया।
कृषि कुम्भ 2018 में हरियाणा और राजस्थान साझेदार राज्य हैं। जबकि हरियाणा और जापान इस कृषि कुम्भ के लिए साझेदार देश हैं। इस समारोह में जापान के उप-मंत्री जबकि भारत में इजराइल के एम्बेसडर डेनियल कार्मन भी उपस्थित थे। यह कृषि कुम्भ 28 अक्टूबर, 2018 को समाप्त होगा। इस उद्घाटन समारोह के दौरान केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए इजराइल के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कृषि व सम्बंधित क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जापान के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये।
2. नई दिल्ली में शुरू होने वाले टेक्नोलॉजी समिट का पार्टनर देश कौन सा है?
उत्तर – इटली
24वें टेक्नोलॉजी शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में 29 अक्टूबर से किया जायेगा, इस प्रतिष्ठित इवेंट में इटली पार्टनर देश है। इटली प्रधामंत्री इटालियन बिज़नस लीडर्स, वैज्ञानिक, अनुसन्धानकर्ताओं इत्यादि के 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आयेंगे। इस दो दिवसीय इवेंट में विज्ञान, टेक्नोलॉजी व नवोन्मेष, अनुसन्धान व विकास तथा उच्च शिक्षा जैसे मुद्दों पर परिचर्चा की जाएगी।
3. राष्ट्रमंडल लोक प्रशासन व प्रबंधन संघ पुरस्कार 2018 में इनोवेशन इन्क्यूबेशन” श्रेणी में भारत की किस पहल को पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर –उन्नयन बांका अभियान
बिहार के बांका जिले में चलाये गये उन्नयन बांका अभियान के द्वारा शिक्षा के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया, इस पहल को “इनोवेशन इन्क्यूबेशन” श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। कर्नाटक सरकार के एकीकृत कृषि बाज़ार को “जन सेवा प्रबंधन में नवोन्मेष” श्रेणी में पुरस्कार दिया गया, इस पहल को CAPAM अवार्ड्स, 2018 में ओवरआल गोल्ड अवार्ड भी प्रदान किया गया।
राष्ट्रमंडल लोक प्रशासन व प्रबंधन संघ (Commonwealth Association for Public Administration and Management) एक गैर-लाभकारी संगठन है। इसमें 50 से अधिक राष्ट्रमंडल देशों के 1100 से अधिक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, सरकार के प्रमुख, अग्रणी शिक्षाविद तथा अनुसंधानकर्ता शामिल हैं। इसका नेतृत्व नेटवर्किंग, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा सुशासन को बढ़ावा देने वाले अंतर्राष्ट्रीय लीडर्स द्वारा किया जाता है। CAPAM 1998 से प्रत्येक दो वर्ष बाद इन पुरस्कारों की घोषणा करता है। इस पुरस्कार के द्वारा लोक सेवा में नवोन्मेष को बढ़ावा देने वाले संगठनों को सम्मानित किया जाता है।
4. हाल ही में श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
उत्तर – महिंदा राजपक्षे
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया, वे रानिल विक्रमसिंघे की जगह प्रधानमंत्री बने। पिछले कुछ समय में राष्ट्रपति सिरिसेना और विक्रमसिंघे के बीच तनाव था, इसके चलते सिरिसेना के दल ने गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के राजनीतिक मोर्चे यूनाइटेड पीपल्स फ्रीडम अलायन्स (UPFA) ने रानिल विक्रमसिंघे की पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) के साथ गठबंधन की सरकार से अपने समर्थन वापस ले लिया। वर्ष 2015 में इस गठबंधन सरकार का निर्माण हुआ था, जब मैत्रीपाला सिरिसेना रानिल विक्रमसिंघे के समर्थन से राष्ट्रपति बने थे।
महिंदा राजपक्षे का जन्म 18 नवम्बर, 1949 को ब्रिटिश श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत में हुआ था। वे 6 अप्रैल, 2004 से 19 नवम्बर, 2005 के दौरान श्रीलंका के 18वें प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद 19 नवम्बर, 2005 से 9 जनवरी, 2015 तक वे श्रीलंका के 6वें राष्ट्रपति रहे।
5. नाटो द्वारा “ट्राइडेंट जन्क्चर 2018” युद्ध अभ्यास का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर – नॉर्वे
नाटो ने शीतकाल के बाद के सबसे बड़े सैन्य युद्ध अभ्यास “ट्राइडेंट जन्क्चर 2018” को शुरू किया, इस सैन्य अभ्यास का आयोजन नॉर्वे में किया जा रहा है। इस अभ्यास में नाटो के सदस्य देशों से लगभग 50 सैनिक हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त इस अभ्यास में 65 पोत, 150 एयरक्राफ्ट तथा 10,000 वाहनों का उपयोग किया जायेगा। इस अभ्यास का समापन 7 नवम्बर, 2018 को होगा।
इस अभ्यास का उद्देश्य नाटो के सदस्य देशों की सेनाओं को किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रखना है। इससे सदस्य देशों की सेनाओं के बीच समन्वय में भी वृद्धि होगी। इस अभ्यास में नाटो के साझेदार देश स्वीडन और फ़िनलैंड भी हिस्सा ले रहे हैं।
6. पोलियो के पहले टीके का अविष्कार किसने किया था ?
उत्तर – जोनस साल्क
24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पोलियो का बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसके उन्मूलन के लिए कार्य करना है। 24 अक्टूबर को अमेरिकी मेडिकल अनुसंधानकर्ता तथा वायरोलोजिस्ट जोनस साल्क का जन्म दिवस है, उन्होंने सबसे पहले 1955 में पोलियो के टीके की खोज की थी। ओरल पोलियो टीके का विकास अल्बर्ट साबिन ने किया था, इसका वाणिज्यिक उपयोग 1961 में शुरू हुआ था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1988 में वर्ष 2000 तक पोलियो को समाप्त करने का लक्ष्य रखा था।
पोलियो एक संक्रामक रोग है, यह आमतौर पर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रभावित करता है। पोलियो का वायरस दूषित जल के द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। यह वायरस तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, इससे कई मामलों में व्यक्ति पक्षाघात भी हो सकता है। हालांकि पोलियो का कोई इलाज नहीं है, परन्तु टीके की सहायता से इसके रोका सकता है।
7. हाल ही में इथियोपिया की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनीं?
उत्तर – सेहल वर्क ज़ेवडे
सेहल वर्क ज़ेवडे हाल ही में इथियोपिया की राष्ट्रपति बनी, वे इथियोपिया की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्हें सर्वसम्मति से फ़ेडरल पार्लियामेंट्री असेंबली द्वारा 25 अक्टूबर, 2018 को राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। उन्होंने मुलातु तेशोमे का स्थान लिया। सेहल का कार्यकाल 6 वर्षों का होगा। वे अफ्रीका में किसी भी देश में कार्यरत्त एकमात्र महिला राष्ट्राध्यक्ष हैं।
सेहल वर्क ज़ेवडे का जन्म 21 फरवरी, 1950 को इथियोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में हुआ था। सेहल वर्क ज़ेवडे एक राजनयिक हैं, वे अफ्रीकन यूनियन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुटेरेस की विशेष प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वर्ष 2011 से 2018 तक उन्होंने नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया। इसके अतिरिक्त वे सिंगल, जिबूती तथा फ्रांस में राजदूत के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वे अफ्रीकन यूनियन में इथियोपिया की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य चुकी हैं।
8. अस्मा जहाँगीर को हाल ही में मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वे किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – पाकिस्तान
अस्मा जहाँगीर एक पाकिस्तान मानवाधिकार कार्यकर्ता थीं, उनकी मृत्यु फरवरी, 2018 में हुई थी। वे एक वकील थीं उन्हें महिलाओं के अधिकारों तथा अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने के लिए जाना जाता था। वे पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय की बार एसोसिएशन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थीं। वे पाकिस्तान सेना तथा खुफिया एजेंसियों की आलोचक थीं। इस कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने पाकिस्तान मानव अधिकार आयोग की स्थापना की थी। अस्मा जहाँगीर के अतिरिक्त तंज़ानिया की रेबेका ग्युमी, ब्राज़ील की जोएनिया वापिचाना तथा आयरलैंड के मानवधिकार संगठन को भी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार 10 दिसम्बर को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क में प्रदान किया जायेगा।
9. हाल ही में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2018 में कांस्य पदक जीता?
उत्तर – पूजा ढांडा
भारत की पूजा ढांडा ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, वे इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में पदक जीतने वाली चौथी महिला खिलाड़ी हैं, वे पिछले 6 वर्षों में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। उन्होंने यूरोपियन चैंपियन ग्रेस जैकब बुलेन ने 10-7 से हराकर कांस्य पदक जीता।
पूजा ढांडा का जन्म 1 जनवरी, 1994 को हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। पूजा ने 2010 में ग्रीष्मकालीन युवा ओलिंपिक खेलों में रजत पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भी उन्होंने रजत पदक जीता था। पूजा ने 2013 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहली बार भाग लिया, उन्होंने इस चैंपियनशिप को जीता था, इसके बाद उन्होंने 2017 तक सभी सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीत प्राप्त की।
10. क्लारा सोसा ने हाल ही में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2018 का खिताब जीता, क्लारा सोसा किस देश से हैं?
उत्तर – पैराग्वे
पैराग्वे की क्लारा सोसा ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2018 का खिताब जीता, इस प्रतियोगिता के 6वें संस्करण का आयोजन म्यांमार में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत की मिनाक्षी चौधरी पहली रनर-अप रहीं जबकि इंडोनेशिया की नादिया पुरवोको दूसरी रनर-अप रहीं। पिछले वर्ष यह खिताब पेरू को मारिया जोसे लौरा ने जीता था। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल एक सौन्दर्य प्रतियोगिता है।

Advertisement

11 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 अक्टूबर, 2018”

  1. Krishna sharma says:

    Good

  2. rajesh kumar says:

    nice

  3. Komal nishad says:

    Thanks so much sir ji

  4. Akhil satone says:

    Thank’s sir

  5. Anil kumar says:

    good

  6. Amresh Yadav says:

    very good

  7. Pallavi says:

    Nice

  8. Gopal says:

    Excellent

  9. Adv RAJBIR says:

    Thnkuu sir

  10. sunder yogi says:

    good

  11. arun kumar singh says:

    sir ..
    aapne jo jankari uplabhad karavaya h , bahut hi mahtavpurn h
    kya iska pdf file mil sakta jisse download kiya ja sake…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *