हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 नवम्बर, 2018

1. ए. आर. रहमान की जीवनी “नोट्स ऑफ़ ए ड्रीम” के लेखक कौन हैं?
उत्तर – कृष्णा त्रिलोक

ए. आर. रहमान की जीवनी “नोट्स ऑफ़ ए ड्रीम” के लेखक कृष्णा त्रिलोक हैं। इस पुस्तक में ए.आर. रहमान के जीवन का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें उनके व्यक्तिगत जीवन से लेकर व्यावसायिक जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया है। इस पुस्तक को हाल ही में मुंबई में लांच किया गया।
2. हाल ही में कौन सा देश रीफ को नुकसान पहुँचाने वाले सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाने वाला पहला देश बना?
उत्तर – पलाऊ गणराज्य

हाल ही में प्रशांत महासागर में स्थित पलाऊ गणराज्य ने सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाया, सनस्क्रीन कोरल रीफ तथा समुद्री जीवन के लिए नुकसानदायक होता है। यह प्रतिबन्ध 2020 से लागू हो जायेगा। इन सनस्क्रीन में ओक्सीबेंजीन, ओक्टीनोक्सेट और ट्राईक्लोसन जैसे रसायनों का उपयोग किया जाता है, यह रसायन कोरल रीफ को नुकसान पहुंचाते हैं। पलाऊ की जनसँख्या लगभग 21,000 है, पलाऊ में लगभग 340 द्वीप हैं। इसका क्षेत्रफल 466 वर्ग किलोमीटर है।
3. हाल ही में किस भारतीय पत्रकार ने “लन्दन प्रेस फ्रीडम अवार्ड फॉर करेज” जीता?
उत्तर – स्वाति चतुर्वेदी

भारतीय फ्रीलान्स पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने हाल ही में “लन्दन प्रेस फ्रीडम अवार्ड फॉर करेज 2018” जीता। स्वाति “आई एम ए ट्रोल” पुस्तक की लेखिका हैं। यह पुरस्कार पत्रकारों को पत्रिकारिता के बचाव तथा बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए स्वाति ने इटली, तुर्की तथा मोरक्को के पत्रकारों को हराया।
4.अमेरिका के नेशनल ब्यूरो ऑफ़ इकनोमिक रिसर्च (NBER) के अनुसार भारत का सबसे अधिक घनत्व वाला शहर कौन सा है?
उत्तर – बेंगलुरु

अमेरिका के नेशनल ब्यूरो ऑफ़ इकनोमिक रिसर्च (NBER) ने हाल ही में “मोबिलिटी एंड कंजेशन इन अर्बन इंडिया” नामक रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे अधिक घनत्व वाला शहर बंगलुरु है। सबसे अधिक घनत्व वाले शहरों में बेंगलुरु के बाद मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कलकत्ता, हैदराबाद और पुणे के स्थान है। इस रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ट्रैफिक स्पीड के मामले में बंगलुरु, कलकत्ता के बाद दूसरा सबसे धीमा शहर है। इस रिपोर्ट के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने भारत के 154 शहरों का सर्वेक्षण किया। यह अध्ययन कार्य कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कली और तीन अन्य अमेरिकी विश्वविद्यालयों में किया गया।
5. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निर्धन और कमज़ोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गयी है?
उत्तर – अनुच्छेद 39 A

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 A में निर्धन और कमज़ोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गयी है। भारत में 9 नवम्बर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय कानूनी सहायता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 1995 में देश के कमजोर व निर्धन वर्ग को निशुल्क कानूनी सेवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया था। इसका उद्देश्य महिलाओं, दिव्यांग जन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा मानव तस्करी के शिकार इत्यादि विभिन्न वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है।
इस दिवस पर देश भर में लोगों को समानतापूर्वक कानूनी सेवा प्रदान करने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर कानूनी साक्षरता के लिए कैंप तथा समारोहों का आयोजन किया जाता है, इसके द्वारा कमज़ोर वर्ग के लिए निशुल्क कानूनी सेवा के के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जाता है।
6. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में किस उद्देशय के लिए LEAP इनिशिएटिव शुरू किया है?
उत्तर – उच्च शिक्षा फैकल्टी के प्रशिक्षण के लिए

केन्द्रीय राज्य मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. सत्य पाल मलिक ने हाल ही में LEAP (लीडरशिप फॉर एकेडमिशियंस प्रोग्राम और ARPIT (एनुअल रिफ्रेशर प्रोग्राम इन टीचिंग) को लांच किया। “अर्पित” एक विशिष्ट कार्यक्रम है, इसे 15 लाख उच्च शिक्षण फैकल्टी के लिए लांच किया गया है, यह एक ऑनलाइन प्रोग्राम है। “अर्पित” कार्यक्रम के लिए 75 संस्थानों को चुना गया है और उन्हें पहले चरण के लिए राष्ट्रीय संसाधन केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। LEAP तीन सप्ताह का फ्लैगशिप नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य सेकंड-टियर के शैक्षणिक प्रमुखों के नेतृत्व कार्य के लिए तैयार करना है।
7. हाल ही में भारत के किस पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट ने सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार 2018 जीता?
उत्तर – लद्दाख पुनर्स्थापना परियोजना

लद्दाख पुनर्स्थापना परियोजना ने सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के लिए 2018 यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार लद्दाख में एक प्राचीन जीर्ण कुलीन निवास की पुनर्स्थापना के लिए दिया गया। यह पुनर्स्थापना कार्य लद्दाख कला व मीडिया संगठन (LAMO) द्वारा किया गया है। LAMO एक जन कल्याणकारी ट्रस्ट है।
इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2000 में की गयी थी, इस पुरस्कार के द्वारा उन व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने ऐतिहासिक धरोहर की इमारतों के संरक्षण के लिए कार्य किया है। इसका उद्देश्य इस प्रकार की इमारतों के मालिकों को भवनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।
8. भारत द्वारा “समुद्र शक्ति 2018” नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किस देश के साथ किया जा रहा है?
उत्तर – इंडोनेशिया

भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के बीच 12 नवम्बर को इंडोनेशिया के सुराबाया में “समुद्र शक्ति” नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ। इस युद्ध अभ्यास का समापन 18 नवम्बर, 2018 को होगा। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना तथा दोनों देशों के बीच इंटरओपेराबिलिटी में वृद्धि करना है। यह दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पहला द्विपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास है।
इस युद्ध अभ्यास के बंदरगाह चरण का आयोजन 12 से 15 नवम्बर के दौरान किया जायेगा। इस चरण में क्रॉस डेक विजिट, खेल गतिविधियाँ तथा विचार-विमर्श इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। बंदरगाह चरण के बाद इस युद्ध अभ्यास के समुद्री चरण का आयोजन किया जायेगा। समुद्री चरण का आयोजन 16 से 18 नवम्बर के दौरान किया जायेगा। इस चरण में हेलीकाप्टर ऑपरेशन, सतही युद्ध अभ्यास, पनडुब्बी रोधी अभ्यास तथा समुद्री लुटेरों के विरुद्ध युद्ध अभ्यास किया जायेगा।
9. 2019 के आम चुनावों के लिए युवाओं में रुचि उत्पन्न करने के लिए ट्विटर ने कौन सी पहल शुरू की है।
उत्तर – #PowerOf18 अभियान

ट्विटर इंडिया ने हाल ही में युवाओं को 2019 के आम चुनावों में जोड़ने के लिए #PowerOf18 अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य युवाओं को विचार-विमर्श के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान को ट्विटर के संस्थापक और सीईओ जैक डोर्सी ने IIT दिल्ली में लांच किया।
यह अभियान भारत के युवाओं के लिए एक संसाधन के रूप में कार्य करेगा, इसके द्वारा युवाओं को आम चुनाव की जानकारी मिलेगी और वे अपनी रुचि के सामाजिक विषय में विचार-विमर्श कर सकते हैं। इसके द्वारा मतदान के महत्त्व के बारे में जागरूकता फैलाने के कार्य भी किया जायेगा।
10. हाल ही में स्टेन ली का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
उत्तर – कॉमिक पुस्तक लेखन

प्रसिद्ध कॉमिक बुक लेखक स्टेन ली का हाल ही में निधन हुआ, वे 95 वर्ष के थे। वे मार्वेल कॉमिक्स के मुख्य संपादक, प्रकाशक और चेयरमैन रहे। स्टेन ली ने स्पाइडरमैन, हल्क, डॉ स्ट्रेंज, आयरनमैन तथा थॉर सहित कई सुप्रसिद्ध पात्रों का निर्माण किया।
स्टेन ली का पूरा नाम स्टैनले मार्टिन लिएबेर है, उनका जन्म 28 दिसम्बर, 1922 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था। वे मार्वेल कॉमिक्स के साथ काफी लम्बे समय तक जुड़े रहे। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 2008 में उन्हें नेशनल मैडल ऑफ़ आर्ट्स से सम्मानित किया था। उन्होंने कई लोकप्रिय सुपरहीरो के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 1994 में कॉमिक बुक इंडस्ट्री की “विल आईजनर अवार्ड हॉल ऑफ़ फेम” तथा 1995 में “जैक कर्बी हॉल ऑफ़ फेम” में शामिल किया गया था।

Advertisement

5 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 नवम्बर, 2018”

  1. Vikas Kumar says:

    very nice current affairs i a student and govt exam competetor this is very important for me so very very thanks.
    i am also notes these daily

  2. KRISHNA says:

    nice

  3. KRISHNA says:

    BEST AND ENERGETIC …..

  4. Komal nishad says:

    Thanks sir ji

  5. Sanuj goutam says:

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *