हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 नवम्बर, 2018
1. भारत के गणतंत्र दिवस 2019 के समारोह में अंतर्राष्ट्रीय मुख्य अतिथि कौन होंगे?
उत्तर – सायरिल राम्फोसा (दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति)
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल राम्फोसा भारत के गणतंत्र दिवस 2019 समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सायरिल राम्फोसा भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले दूसरे दक्षिणी अफ्रीकी नेता होंगे। उनसे पहले 1995 में नेल्सन मंडेला भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए थे। सायरिल राम्फोसा अपार्थीड विरोधी नेता तथा महात्मा गाँधी के अनुयायी हैं। वे दिसम्बर, 2017 में जैकब जुमा का इस्तीफे के बाद दक्षिण अफ्रीका के पांचवें राष्ट्रपति बने थे। अप्रैल, 2018 में उन्होंने “गाँधी वाक” नामक इवेंट में 5000 लोगों का नेतृत्व किया था। दक्षिण अफ्रीका भारत का एक महत्वपूर्ण सहयोगी तथा ब्रिक्स का सदस्य है। आमतौर पर भारत के गणतंत्र दिवस पर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण देशों के राष्ट्राध्यक्षों को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है।
2. हाल ही में भारत ने कैंसर शोध के लिए किस देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम
भारत और यूनाइटेड किंगडम ने कैंसर शोध में सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये। इससे पहले अप्रैल, 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की UK यात्रा के दौरान भारत और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्रियों द्वारा संयुक्त वक्तव्य जारी किये गये थे।
इस MoU पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा कैंसर शोध UK (CRUK) द्वारा हस्ताक्षर किये गये हैं, यह समझौता अगले पांच वर्षों तक कैंसर पर शोध के लिए किया गया है। इस समझौते के तहत बायोटेक्नोलॉजी और कैंसर शोध UK प्रत्येक वर्ष कैंसर शोध पर 5 मिलियन पौंड खर्च करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य संभावित फंडिंग पार्टनर्स से भी निवेश प्राप्त किया जायेगा।
3. 6वीं भारतीय सामाजिक कार्य कांग्रेस का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
6वीं भारतीय सामाजिक कार्य कांग्रेस का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसका आयोजन राष्ट्रीय व्यवसायिक सामाजिक कार्यकर्ता संघ (NAPSWI) तथा सामाजिक कार्य विभाग (दिल्ली विश्वविद्यालय) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस सम्मेलन में डॉ. मार्था फेरेल को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 6वीं भारतीय सामाजिक कार्य कांग्रेस की थीम “मानव विकास तथा सामजिक समावेश: सामाजिक कार्य शिक्षा के लिए आवश्यक चीज़े” थी। इस सम्मेलन में स्थानीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
4. इसरो ने हाल ही में GSAT-29 संचार उपग्रह को किस लांच व्हीकल की सहायता से लांच किया?
उत्तर – GSLV Mk III-D2
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने 14 नवंबर, 2018 को GSAT-29 संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक लांच किया। इसे GSLV-Mk III द्वारा लांच किया गया। इस संचार उपग्रह का उपयोग जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्वी भारत में इन्टरनेट सेवाओं को सुधारने के लिए किया जायेगा।
GSLV-Mk III काफी भारी राकेट है, वर्तमान में इसरो भारी रॉकेट्स युक्त उड़ानों का परीक्षण कर रहा है। मिशन गगनयान के लिए इसरो सबसे भारी राकेट का विकास करेगा। मिशन गगनयान को 2022 में लांच किया जायेगा।
5. बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स ने एशिया व प्रशांत क्षेत्र का मुख्य प्रतिनिधि किसे नियुक्त किया?
उत्तर – सिद्धार्थ तिवारी
बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) ने सिद्धार्थ तिवारी को एशिया व प्रशांत क्षेत्र का मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त किया। सिद्धार्थ तिवारी को एली रेमोलोना के स्थान पर नियुक्त किया गया है। वे BIS और एशिया व प्रशांत क्षेत्र के केन्द्रीय बैंकों के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। वे इन केन्द्रीय बकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर समन्वय बनाने के लिए कार्य करेंगे, इससे वित्तीय स्थिरता तथा केन्द्रीय बैंकों के बीच सहयोग में BIS के वैश्विक कार्य को बढ़ावा मिलेगा। BIS एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्था है, इसका नियंत्रण केन्द्रीय बैंकों के पास है, यह केन्द्रीय बैंकों के बैंक के रूप में कार्य करता है। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के बेसल में स्थित है।
6. हाल ही में किस राज्य पुलिस ने अपने कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए “निपुण” नामक ई-लर्निंग पोर्टल को लांच किया?
उत्तर – दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए ई-लर्निंग पोर्टल “निपुण” लांच किया, इससे पुलिस अधिकारियों को नवीनतम जानकारी प्राप्त होगी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करना है। इसके लिए कुछ एक विशेष कोर्स विशेषज्ञों द्वारा डिजाईन किये गये हैं।
इस पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन कोर्स को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, FICCI, NHRC, NCPCR तथा जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली द्ववारा प्रोजेक्ट CLAP के तहत तैयार किया गया है। दिल्ली कानूनी सेवा प्राधिकरण ने दिल्ली पुलिस के कुछ एक विशेष कोर्स तैयार करने के लिए सहयोग देने पर सहमती प्रकट की है।
इस पोर्टल पर कानून, स्थायी आदेश, जांच-पड़ताल चेकलिस्ट, केस फाइल के लिए फॉर्म, उच्च न्यायायम तथा सर्वोच्च न्यायालय के नवीनतम निर्णय उपलब्ध होंगे। इन कोर्स से छानबीन करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी काफी लाभ होगा।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी लॉग इन करके इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इस कोर्स को कभी भी कहीं पर भी देखा जा सकता है। इससे पुलिस आसानी से अपने कौशल में वृद्धि कर सकती है और अपनी रोजाना की कार्यशैली में समन्वय स्थापित कर सकती है।
7. हाल ही में यूनिसेफ इंडिया का युवा एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – हिमा दास
भारतीय धाविका हिमा दास को यूनिसेफ इंडिया का युवा एम्बेसडर चुना गया है। वे यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल आपातकालीन फण्ड) इंडिया की पहली युवा एम्बेसडर हैं। यूनिसेफ इंडिया केंद्र सरकार के साथ मिलकर देश के सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है।
हिमा दास का जन्म 9 जनवरी, 2000 को असम के नागाओं जिले में कन्धुलिमारी गाँव में हुआ था। उनके पिताजी पेशे से चावन की खेती करते हैं। हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में हिमा दास ने 400 मीटर की फाइनल दौड़ में क्वालीफाई करने के लिए 51.00 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। इस स्पर्धा में उन्होंने 50.79 की टाइमिंग के साथ रजत पदक जीता। एशियाई खेल 2018 में उन्होंने महिलाओं की 4X400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। एशियाई खेलों में ही उन्होंने मिश्रित 4X400 मीटर रालय में रजत पदक जीता था। IAAF अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 में उन्होंने ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था, वे यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।
8. हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – संजय कुमार सेठ
संजय कुमार सेठ को हाल ही में मध्य प्रदेश का 24वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राज भवन में शपथ दिलाई। वे जून, 2019 में सेवानिवृत्त होंगे। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की प्रधान सीट जबलपुर में स्थित है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना 1 नवम्बर, 1956 को की गयी थी। यह उच्च न्यायालय राजा गोकुल दास द्वारा 1899 में निर्मित भवन में स्थित है। इस भवन को हेनरी इरविन ने 1886 में डिजाईन किया था। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या 53 है।
9. महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2018 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2018 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है, इस इवेंट का आयोजन 15-24 नवम्बर के बीच किया जा रहा है। यह महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप का 10वां संस्करण है। इसमें 72 देशों से 300 से अधिक मुक्केबाज़ हिस्सा ले रहीं हैं। इस बार भारत के 10 सदस्यीय दल का प्रतिनिधित्व मैरी कोम द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2006 में भारत में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत पहले स्थान पर रहा था, भारत में चार स्वर्ण, तीन रजत तथा तीन कांस्य पदक जीते थे।
10. 13वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन का अध्यक्ष कौन सा देश है?
उत्तर – सिंगापुर
13वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन 14-15 नवम्बर को सिंगापुर के सेंट्रल एरिया में किया गया। यह पूर्व एशियाई देशों की वार्षिक बैठक है। इस बैठक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 18 देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें 10 आसियान देश तथा भारत, अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, चीन, जापान और न्यूजीलैंड ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। इस बैठक में समुद्री सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गयी।
it’s very good
Very good
Superb…..
vy gd information
Very good
It’s too good
Nice sir
Thanks and veri good
Suparb
Super
Very nicely
Good job
Thanku sir