हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24-25 दिसम्बर, 2018
1. हाल ही में साइकिल द्वारा सबसे तेज़ विश्व का चक्कर लगाने वाली एशियाई महिला कौन हैं?
उत्तर – वेदांगी कुलकर्णी
भारत की वेदांगी कुलकर्णी साइकिल से विश्व का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज़ एशियाई महिला बन गयी हैं। वेदांगी ने साइकिल से 29,000 किलोमीटर की दूरी तय की थी । उन्होंने 159 दिनों में विश्व का चक्कर लगाया। अपनी यात्रा की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से की थी।
20 वर्षीय वेदांगी कुलकर्णी पुणे की निवासी हैं। वेदांगी यूनाइटेड किंगडम के बौर्नेमौथ विश्वविद्यालय में खेल प्रबंधन की पढ़ाई कर रहीं हैं। अपने सफ़र के दौरान वेदांगी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फ़िनलैंड तथा रूस से होकर गुजरी। सबसे तेज़ विश्व का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड जेनी ग्रैहम के नाम है। 38 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक जेनी ग्रैहम ने 2018 में 124 दिनों में दुनिया का चक्कर पूरा किया था।
2. भारत के पहले संगीत संग्रहालय की स्थापना किस स्थान पर की जायेगी?
उत्तर – तिरुवैयारु
तमिलनाडु ने केंद्र सरकार के सहयोग से तिरुवैयारु में देश के पहले संगीत संग्राहलय की स्थापना करने का निर्णय लिया है। तिरुवैयारु संत त्यागराज का जन्मस्थल है, वे कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति में से एक है। कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति के दो अन्य सदस्य मुतुस्वामी दिक्षितर तथा श्याम शास्त्री हैं।
संत त्याग राज
संत त्यागराज कर्नाटक संगीत के प्रसिद्ध रचनाकार थे। उन्होंने तेलुगु में भगवान् श्रीराम की स्तुति में हजारों भजनों की रचना की। उन्होंने मराठा राजवंश के चार राजाओं का कार्यकाल देखा – तुलज द्वितीय (1763 -1787), अमरसिंह (1787-1798), सेर्फोजी द्वितीय (1798-1832) तथा शिवाजी द्वितीय (1832-1855) परन्तु त्यागराज ने उनके शासनकाल में कार्य नहीं किया।
संत मुतुस्वामी दिक्षितर
संत मुतुस्वमी दिक्षितर दक्षिण भारतीय कवि तथा रचनाकार थे। उनकी रचनाओं में हिंदी देवी-देवताओं तथा मंदिरों का विस्तृत वर्णन होता था। उनकी अधिकतर रचनाएँ संस्कृत में हैं, उन्होंने कुछ एक कृतियों की रचना मणिप्रवालम (संस्कृत और तमिल का मिश्रण) में की हैं।
संत श्याम शास्त्री
संत श्याम शास्त्री एक संगीतकार व रचनाकार थे, वे कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति के पहले व्यक्ति थे। उन्हें उनकी कृतियों की उत्कृष्ठता के लिए जाना जाता है। उन्होंने तेलुगु और तमिल में रचनाएँ रची।
3. राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 23 दिसंबर
प्रतिवर्ष 23 दिसम्बर को भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समृति में मनाया जाता है। इस दिवस को चरण सिंह जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। 23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था।
चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे, वे 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म 23 दिसम्बर, 1902 को ब्रिटिश भारत के संयुक्त प्रांत के नूरपुर (अब उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वे 1967 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े रहे। तत्पश्चात 1967-77 के दौरान वे भारतीय लोक दल से जुड़े रहे। 1977 से 1980 के बीच में जनता पार्टी के साथ रहे। इसके पश्चात् 1980 से 1987 के दौरान वे लोकदल से जुड़े हुए थे।
चौधरी चरण सिंह 3 अप्रैल, 1967 से 25 फरवरी, 1968 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इसके पश्चात् वे 24 मार्च, 1977 से 1 जुलाई, 1978 के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री रहे। 24 जनवरी, 1979 से 28 जुलाई, 1979 के दौरान वे देश के वित्त मंत्री रहे। उनका निधन 29 मई, 1987 को नई दिल्ली में हुआ था।
4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा क्राकाटोआ द्वीप किस देश में स्थित है?
उत्तर – इंडोनेशिया
22 दिसम्बर, 2018 को इंडोनेशिया में सुनामी आई, सुनामी की विशालकाय लहरों सुमात्रा और जावा द्वीप पर काफी तबाही मचाई, अब तक सुनामी के कारण 281 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 1000 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण सुनामी आई, यह घटना अनक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में हुई। इस विस्फोट के कारण लाखों टन मलबा समुद्र में चला गया है, जिस कारण बड़ी मात्रा में जल का विस्थापन हुआ, जिससे सुनामी की विशालकाय लहरों का निर्माण हुआ। इंडोनेशिया प्रशांत महासागर की “रिंग ऑफ़ फायर” (अग्नि मुद्रिका) पर स्थित है। इस क्षेत्र में काफी भूकंप आते हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया में 127 सक्रीय ज्वालामुखी हैं, इनमे से एक ज्वालामुखी अनक क्राकाटोआ है। अनक क्राकाटोआ एक ज्वालामुखी द्वीप है, इसका निर्माण 1927 में क्राकाटोआ ज्वालामुखी विस्फोट के कारण हुआ था। हाल ही में अनक क्राकाटोआ में जून, 2010 से विस्फोट हो रहे थे।
5. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2018 की थीम क्या है?
उत्तर – समय पर उपभोक्ता की शिकायतों का निवारण
प्रतिवर्ष 24 दिसम्बर को भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 24 दिसम्बर, 1986 को उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम, 1986 को राष्ट्रपति ने मंज़ूरी दी थी। इस दिवस के द्वारा उपभोक्ता के अधिकारों व उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2018 की थीम “समय पर उपभोक्ता की शिकायतों का निवारण” है।
6. हाल ही में टॉप 10 पुलिस स्टेशन 2018 की सूची में पहला स्थान किस पुलिस स्टेशन को मिला?
उत्तर – कालू पुलिस स्टेशन (राजस्थान)
हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भारत में 2018 के टॉप 10 पुलिस स्टेशन की सूची जारी की। इस सूची में राजस्थान का कालू पुलिस स्टेशन पहले पायदान पर रहा। इस सूची में दूसरे स्थान पर अंडमान व निकोबार द्वीप समूह का कैम्पबेल पुलिस स्टेशन रहा। इसके पश्चात् फरक्का (पश्चिम बंगाल), नेत्तापक्कम (पुदुचेरी), गुदरी (कर्नाटक), चोपाल (हिमाचल प्रदेश), लखेरी (राजस्थान), पेरियाकुलम (तमिलनाडु), मुनस्यारी (उत्तराखंड) तथा चर्चोरेम (गोवा) का स्थान है। इस सूची को इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह देश के सबसे बेहतरीन पुलिस स्टेशनों सूची है। इस पुलिस स्टेशनों का आकलन अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग तथा जनता में पुलिस की छवि इत्यादि कई पैरामीटर्स पर किया गया है।
7. हाल ही में किस संगठन ने भारत का सतत विकास लक्ष्य सूचकांक जारी किया?
उत्तर – नीति आयोग
हाल ही में नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य सूचकांक जारी किया, इस सूचकांक में टॉप तीन स्थान में हिमाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडू को रखा गया है। यह राज्य सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के मार्ग पर अग्रसर हैं।
इस सूचकांक को जारी करने का उद्देश्य देश के राज्यों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। इसके लिए राज्यों को सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरण सम्बन्धी प्रगति का मूल्यांकन करना होगा, इसके पश्चात् ही भारत 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। 17 में 13 सतत विकास लक्ष्यों के आधार पर राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, इसमें स्कोरिंग रेंज 0 से 100 के बीच में थी। इस सूचकांक के लिए कुल 17 सतत विकास लक्ष्यों में से केवल 13 को चुना गया, इसका कारण राज्यों के पास पर्याप्त डाटा की कमी है। सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में भारत का औसत स्कोर 57 है। राज्यों का स्कोर 42 से 69 के बीच है, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों का स्कोर 57 से 68 के बीच है।
इस सूचकांक में केरल और हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्य हैं, इनका स्कोर 69 है। केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ अग्रणी है, इसका स्कोर 68 है। तमिलनाडु का स्कोर 66 है। सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में असम, बिहार और उत्तर प्रदेश का स्कोर सबसे कम है।
जीरो हंगर सब इंडेक्स में गोवा, केरल, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड अग्रणी राज्य है। लैंगिक समानता (36), उद्योग, नवाचार तथा अधोसंरचना (44), भूखमरी मिटाने (48, सतत नगर व समुदाय निर्माण (39) में राज्यों का स्कोर अपेक्षाकृत कम है।
8. सूचना समेकन केंद्र – हिन्द महासागर क्षेत्र को हाल ही में किस शहर में लांच किया गया?
उत्तर – गुरुग्राम
हाल ही में देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने हरियाणा के गुरुग्राम में सूचना समेकन केंद्र-हिन्द महासागर क्षेत्र का उद्घाटन सूचना प्रबंधन व विश्लेषण केंद्र (IMAC) में किया। इस केंद्र का उद्देश्य हिन्द महासागर के क्षेत्र की मॉनिटरिंग करना है।
मुख्य बिंदु
हिन्द महासागर क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा, लूट, आतंकवाद तथा तस्करी इत्यादि की घटनाएँ काफी अधिक होती हैं, इस चुनौतियों का सामना करने के लिए सूचना समेकन केंद्र की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।
गुरुग्राम में सूचना प्रबंधन व विश्लेषण केंद्र (IMAC) को मार्च, 2012 में मंज़ूरी दी गयी थी। यह केंद्र नवम्बर, 2014 में ऑपरेशनल हुआ। यह केंद्र भारत के तटीय राडार नेटवर्क से सूचना प्राप्त करता है। भारत ने 36 देशों के साथ वाइट शिपिंग समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। भारत तीन बहुराष्ट्रीय एजेंसियों से वाणिज्यिक समुद्री जहाजों की जानकारी प्राप्त करता है। इन विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त डाटा को विदेशी सॉफ्टवेर की सहायता से समेकित किया जाता है। बाद में इसके लिए BEL द्वारा विकसित सॉफ्टवेर “संग्रह” का उपयोग किया जायेगा।
विश्व का 75% समुद्री व्यापार हिन्द महासागर से होता है, इसलिए इस क्षेत्र की सुरक्षा अति आवश्यक है। इसके लिए विभिन्न देशों के बीच समन्वय काफी आवश्यक है।
9. हाल ही में किस अफ्रीकी देश ने अपनी गितेगा शहर को अपनी नयी राजधानी घोषित किया?
उत्तर – बुरुंडी
हाल ही में बुरुंडी सरकार ने गितेगा को देश की नयी राजधानी घोषित किया। यह घोषणा 22 जनवरी, 2018 को की गयी। बुरुंडी की पुरानी राजधानी बुजुम्बुरा अब देश की आर्थिक राजधानी होगी। राष्ट्रपति न्कुरुन्ज़िज़ा ने 2007 में राजधानी को शिफ्ट करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की थी।
सरकार ने भविष्य में कैबिनेट की बैठक गितेगा में आयोजित करने का निर्णय लिया है, 2019 के आरम्भ गितेगा में 5 मंत्रालयों की स्थापना की जाएगी। गितेगा की जनसँख्या मात्र 30,000 है, जबकि बुजुम्बुरा की जनसँख्या 1.2 मिलियन है।
बुरुंडी एक अफ्रीकी देश है, इसकी सीमा उत्तर में रवांडा, पूर्व तथा दक्षिण में तंज़ानिया जबकि पश्चिम में कांगो से लगती है। बुरुंडी को 1962 में उपनिवेश से स्वतंत्रता मिली। बुरुंडी का क्षेत्रफ़ल 27,834 वर्ग किलोमीटर है। इसकी मुद्रा बुरुंडियन फ्रैंक है।
10. हाल ही में निरुपम सेन का निधन हुआ, वे किस राजनीतिक दल से सम्बंधित थे?
उत्तर – सीपीआई(एम)
24 दिसम्बर, 2018 को सीपीआई(एम) के नेता निरुपम सेना का निधन 72 वर्ष की आयु में हुआ। वे पश्चिम बंगाल के बर्धमान दक्षिण से तीन बार विधायक रहे चुके हैं। वे पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
Thanks for this
Examination ke lia good hai
thanks for give me inform
I read daily. it is very important for the student which prepare govt exam.
I like Most Sir ??? ??? ???? ?????? ???? ???
I read it . Most of the important information are available over this page. thanks
Thank you very much
Thanks
Sir very nice is information ke stayl se e sath kafi kuch ki information milti h thankuuuu very much
Thank you
Thanks my dear