हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27 दिसम्बर, 2018
1. हाल ही में मुहम्मद रफी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर – लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर
स्पंदन आर्ट्स नामक NGO ने हाल ही में दिवंगत म्यूजिक कंपोजर लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर और पाशर्वगायिका उषा टिमोथी को मोहम्मद रफी पुरस्कार से सम्मानित किया।
मोहम्मद रफी लाइफटाइम पुरस्कार लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर को प्रदान किया गया, इस पुरस्कार में एक लाख रुपये तथा एक ट्रॉफी प्रदान की जाती है। उषा टिमोथी को मोहम्मद रफी अवार्ड प्रदान किया गया, इस पुरस्कार में 51,000 रुपये व ट्राफी इनामस्वरुप प्रदान की जाती है।
2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा माउंट एटना कहाँ पर है?
उत्तर – इटली
24 दिसम्बर, 2018 को इटली के माउंट एटना ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, जिस कारण निकटवर्ती क्षेत्रों में 4.3 की तीव्र वाले भूकंप आये। इस ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा और धुल का गुबार मीलों दूर से दृश्यमान है।
एटना ज्वालामुखी में निरंतर विस्फोट हो रहे है। पिछले एक महीने में इन विस्फोटों में काफी तीव्रता आई है। ज्वालामुखी उद्गार के कारण निकलने वाली राख और धुंए से बचाव के लिए सिसिली के कातालानिया एअरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
माउंट एटना यूरोप का सबसे ऊँचा तथा काकेशस के बाहर सबसे सक्रीय ज्वालामुखी है। माउंट एटना एक सक्रीय स्ट्रेटोवोल्केनो है। यह इटली में सिसिली के पूर्वी तट पर स्थित है। पिछली बार इस ज्वालामुखी में बड़ा विस्फोट 1992 में हुआ था।
यह ज्वालामुखी अफ्रीकन प्लेट और यूरेशियन प्लेट की सीमा पर स्थित है। माउंट एटना निरंतर ही सक्रीय रहता है। संयुक्र राष्ट्र ने माउंट एटना को डिकेड वोल्केनो का खिताब दिया गया है तथा इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया है।
3. किस राज्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल शुरू करने का फैसला किया है?
उत्तर – महाराष्ट्र
25 दिसम्बर, 2018 को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना करने की घोषणा की। आरम्भ में 13 जिला परिषद् अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड का हिस्सा होंगे, आने वाले वर्षों में इसका विस्तार किया जायेगा।
यह स्कूल महाराष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड (MIEB) से सम्बंधित (affiliated) होंगे, इसका उद्देश्य राज्य में उच्च शिक्षा के बेहतरीन स्तर को प्राप्त करना है। इन स्कूलों में पाठ्यक्रम मातृ भाषा में उपलब्ध होगा। यह पाठ्यक्रम अन्य पाठ्यक्रम की भाँती नहीं होगा। बल्कि इस पाठ्यक्रम को विशेषज्ञों के दल द्वारा तैयार किया जायेगा।
4. किस देश ने अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है?
उत्तर – जापान
जापान ने अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है, अब जापान जुलाई, 2019 से वाणिज्यिक व्हेलिंग फिर से शुरू करने जा रहा है। इसके पश्चात् जापानी व्हेलर्स पुनः तटीय क्षेत्रों में व्हेल मछली का शिकार कर सकेंगे। इससे पहले आइसलैंड और नॉर्वे ने भी IWC द्वारा वाणिज्यिक व्हेल शिकार के प्रतिबन्ध की अवहेलना की थी। IWC की सदस्यता छोड़ने के लिए जापान ने तर्क दिया है कि व्हेल का शिकार करना उनकी परंपरा का अभिन्न अंग है, व्हेल का शिकार छोड़ देने के कारण इस परंपरा को अगली पीढ़ी तक नहीं पहुँचाया जा सकेगा। अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग की स्थापना 1946 में व्हेल के संरक्षण के लिए की गयी थी।
5. हाल ही में किस राज्य ने बाल देखभाल संस्थान का नाम बदलकर जगन्नाथ आश्रम रखा?
उत्तर – हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 दिसम्बर, 2018 को राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” (Child Care Institutes) का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किये जाने की घोषणा की। यह घोषणा उन्होंने आल इंडिया वैश फेडरेशन के एक कार्यक्रम के दौरान की।
इस नाम परिवर्तन की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सभी बाल देखभाल संस्थानों का उद्देश्य बच्चों का सर्वंगीण विकास करना है, इसलिए इन सभी संस्थानों को एक ही नाम देना उचित होगा। इस घोषणा को बाल देखभाल संस्थान के प्रतिनिधियों की सहमति के बाद किया गया।
6. मिसेज इंडिया 2018, दिव्या पाटीदार जोशी किस राज्य से हैं?
उत्तर – मध्य प्रदेश
दिव्या पाटीदार जोशी मध्य प्रदेश के रतलाम से हैं, हाल ही में उन्होंने मिसेज इंडिया माय आइडेंटिटी सौन्दर्य प्रतियोगिता 2018 का खिताब जीता। इस स्पर्धा में उन्होंने 24 प्रतिभागियों को पराजित किया। अब वे मिसेज यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
7. सुलागित्ति नरसम्मा किस राज्य से सम्बंधित हैं?
उत्तर – कर्नाटक
सुलागित्ति नरसम्मा कर्नाटक से सम्बंधित हैं, हाल ही में उनका निधन 97 वर्ष की आयु में बंगलुरु में हुआ। वे एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा पद्मश्री से सम्मानित थीं। वे प्रसव के दौरान निशुल्क सेवाएं प्रदान करती हैं। उन्होंने कर्नाटक के पावागडा तालुक के कृष्णपुरा गाँव में 15000 से अधिक प्रसव में कार्य किया। उन्हें तुमकुर विश्वविद्यालय ने 2014 में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 मार्च, 2018 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।
8. 7वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार 2019 का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर – सूचना व प्रसारण मंत्रालय
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय का फोटो डिवीज़न फरवरी, 2019 में सातवें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार का आयोजन करेगा। इसके लिए देश भर से प्रविष्टियों को आमंत्रित किया गया है। इस स्पर्धा में तीन श्रेणियों में फोटोग्राफर को सम्मानित किआ जायेगा – लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्रोफेशनल फोटोग्राफर अवार्ड तथा अमेचर फोटोग्राफर अवार्ड। प्रोफेशनल फोटोग्राफर अवार्ड में दो श्रेणियां हैं – प्रोफेशनल फोटोग्राफर ऑफ़ द इयर अवार्ड (1 लाख रुपये इनाम) तथा स्पेशल मेंशन अवार्ड (50 हज़ार रुपये इनाम) । लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 3 लाख रुपये इनामस्वरुप दिए जाते हैं। इसके लिए प्रविष्टियाँ 31 दिसम्बर, 2018 से पहले फोटो डिवीज़न को भेजनी होंगी। इनमे रुचि रखने वाले उम्मीदवार इस वेबसाइट (www.photodivision.gov.in) में जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
9.तमिलनाडु की किस जनजाति द्वारा हेद्दाइयामन उत्सव मनाया जा रहा है?
उत्तर – बदुगा
हेद्दाइयामन उत्सव तमिलनाडु के निलगिरी जिले में निवास करने वाली जनजाति बदुगा द्वारा मनाया जाता है। इस दौरान भक्त पारंपरिक सफेद पोशाक में कन्नेरीमुक्कू, केरबेत्ता तथा कराई जैसे स्थानों में देवता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। इस उत्सव के दौरान लोग 48 दिन तक व्रत करते हैं और धार्मिक जुलूस में हिस्सा लेते हैं।
10. तानसेन सम्मान 2018 से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर – मंजू मेहता
मध्य प्रदेश सरकार ने संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए सितारवादक मंजू मेहता को “तानसेन पुरस्कार 2018” से सम्मानित किया। 74 वर्षीय मंजू मेहता को यह सम्मान ग्वालियर में तानसेन संगीत उत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदान किया। उन्हें 2 लाख रुपये और एक मोमेंटो प्रदान किया गया। 2017 के लिए राजा मानसिंह तोमर सम्मान वाराणसी के संकट मोचन प्रतिष्ठान जबकि 2018 के लिए नटरंग प्रतिष्ठान को प्रदान किया गया।
मंजू मेहता संगीत के क्षेत्र में कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्होंने संगीत की शिक्षा पंडित रवि शंकर से प्राप्त की थी। प्रतिवर्ष तानसेन संगीत उत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा महान संगीतकार तानसेन की समृति में किया जाता है। इस उस्तव का आयोजन ग्वालियर में पिछले 94 वर्षों से किया जा रहा है।
Thanks so much for the update
Thanks
Very Nice
Thanks for update
Thanks
Thanks
Nice
thanks
thanks