हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 दिसम्बर, 2018

1. हाल ही में किस संगठन ने द्वितीय डेल्टा रैंकिंग जारी की?
उत्तर – Aspirational District Programme
हाल ही में नीति आयोग ने Aspirational District Programme के लिए दूसरी डेल्टा रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में 1 जून, 2018 तथा 31 अक्टूबर, 2018 की अवधि में शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेश, अधोसंरचना और कौशल विकास इत्यादि में की गयी प्रगति के आधार पर जिलों को रैंकिंग प्रदान की गयी है।
टॉप 5 जिले
• विरुद्धनगर – तमिलनाडु
• नुआपाड़ा – ओडिशा
• सिद्धार्थनगर – उत्तर प्रदेश
• औरंगाबाद – बिहार
• कोरापुट – ओडिशा
यह प्रोग्राम जनवरी 2018 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य देश के सबसे पिछड़े हुए जिलों में से विकास करना है। इसके लिए इन जिलों में पांच प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जायेगा : स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा, वित्तीय समावेश, कौशल विकास, कृषि व जल संसाधन तथा अधोसंरचना। इस योजना की सहायता से पिछड़े जिलों में विकास के इन सूचकों को राष्ट्रीय स्तर के बराबर लाने का प्रयास किया जायेगा।
2. किस देश ने संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता के लिए आवेदन करने का फैसला लिया है?
उत्तर – फिलिस्तीन
हाल ही में फिलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाद-अल-मलकी ने घोषणा की कि फिलिस्तीन जनवरी 2019 में संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता के लिए आवेदन करेगा। पूर्ण सदस्यता के लिए फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के 15 सदस्यों में से 9 सदस्यों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा अल-मलकी ने कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के प्रस्ताव 2334 के क्रियान्वयन की मांग करेंगे तथा अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से इसरायली बस्ती निर्माण में जांच की मांग करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के प्रस्ताव 2334 के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव प्रत्येक तीन माह में फिलिस्तीनी क्षेत्र में इसराली बस्तियों के निर्माण पर प्रगति की रिपोर्ट सुरक्षा परिषद् में प्रस्तुत करते हैं। फिलिस्तीन 2012 से संयुक्त राष्ट्र का गैर-सदस्य पर्यवेक्षक सदस्य है।
3. हाल ही में केंद्र सरकार ने किन द्वीपों के नाम को परिवर्तित करने का फैसला लिया है?
उत्तर – रोस द्वीप, नील द्वीप तथा हेवलॉक द्वीप
केंद्र सरकार ने अंडमान के रोस, नील और हेवलॉक द्वीप के नाम को बदलने का निर्णय लिया है। रोस, नील तथा हेवलॉक द्वीप का नाम क्रमशः नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वीप, शहीद द्वीप तथा स्वराज द्वीप किया जायेगा। इस नाम परिवर्तन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 दिसम्बर को अंडमान की यात्रा के दौरान की जा सकती है। 30 दिसम्बर को नेताजी की अंडमान यात्रा के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
नेताजी सर्वश्री आनंद मोहन सहाय, कैप्टेन रावत ADC तथा कर्नल DS राजू के साथ 29 दिसम्बर,1943 को पोर्ट ब्लेयर गये थे। नेताजी ने इंडियन नेशनल आर्मी जनरल AD लोगनाथन को इन द्वीपों का गवर्नर नियुक्त किया था।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने इन द्वीपों को अपने नियंत्रण में ले लिया था। नेताजी ने 30 दिसम्बर, 1943 को पोर्ट ब्लेयर में झंडा फहराया था। नेताजी मानते थे कि पोर्ट ब्लेयर ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र होने वाला पहला क्षेत्र था। नेताजी ने अंडमान व निकोबार द्वीप का नाम शहीद और स्वराज द्वीप रखने का सुझाव दिया था।
4. हाल ही में कौन सा दक्षिण-पूर्व एशियाई देश गांजा के मेडिकल उपयोग को कानूनी मान्यता प्रदान करना वाला पहला देश बन गया है?
उत्तर – थाईलैंड
थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया का ऐसा पहला देश गांजा तथा क्रतोम के मेडिकल उपयोग को कानूनी मान्यता दे दी है। रॉयल गज़ट में प्रकाशित होने के बाद यह परिवर्तन कानून बन जायेगा। इसके बाद थाईलैंड में गांजा तथा क्रतोम उत्पादों का उत्पादन, आयात, निर्यात तथा उपयोग (मेडिकल उद्देश के लिए) को वैध बन जायेगा। परन्तु मनोरंजन के लिए गांजा व क्रतोम के उपयोग पर प्रतिबन्ध जारी है, मनोरंजन के लिए गांजा या क्रतोम का उपयोग करने पर जुर्माना तथा सजा का प्रावधान है। गांजा एक किस्म का नशीला पदार्थ है जिसे भांग के पौधे से प्राप्त किया जाता है। इस वर्ष 2018 में कनाडा उरुग्वे के बाद गांजा के उपयोग को वैध बनाने वाला दूसरा देश बना था।
5. हाल ही में किस देश ने मेडिकल उपयोग के लिए गांजा के निर्यात को कानूनी मान्यता प्रदान की?
उत्तर – इजराइल
हाल ही में इजराइल की संसद नेसेट ने गांजा के मेडिकल उपयोग के लिए निर्यात को कानूनी मान्यता प्रदान की। अभी इस बिल को कैबिनेट तथा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू की मंज़ूरी मिलना बाकी है। इसके बाद इजराइल विश्व का ऐसा करने वाला तीसरा देश (नीदरलैंड्स और कनाडा के बाद) बन जायेगा।
6. हाल ही में किस राज्य ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज कार्यक्रम लांच किया?
उत्तर –उत्तराखंड
हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अटल आयुष्मान योजना को लांच किया। इस योजना से उत्तराखंड के 23 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। इस योजना का उद्देश्य उत्तराखंड के सभी निवासियों को स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध करवाना है। इस योजना को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लांच किया।
इस योजना के लिए 99 सरकारी तथा 66 निजी स्वास्थ्य संस्थानों को चिन्हित किया गया है। इस योजना में 1,350 गंभीर रोगों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जायेगा। इस योजना का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है, इस योजना को श्री वाजपेयी जी जयंती के अवसर उनके सम्मान में लांच किया गया। इस प्रकार उत्तराखंड राज्य के निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाला राज्य बन गया है।
7. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2018 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – भुबनेश्वर
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुबनेश्वर में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। इसका आयोजन 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के बीच ओडिशा में किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस का 26वां संस्करण है।
इस कांग्रेस की थीम “स्वच्छ, हरित व स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान, तकनीक व नवोन्मेष” है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन दूसरी बार ओडिशा में किया जा रह है। इस इवेंट में भारत, पांच खाड़ी देशों तथा आसियान देशों के बच्चें भाग ले रहे हैं।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एक राष्ट्रव्यापी विज्ञान संचार कार्यक्रम है, इसकी शुरुआत 1993 में की गयी थी। यह भारत सरकार के अधीन विज्ञान व तकनीक विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान व तकनीक संचार परिषद् (NCSTC) का कार्यक्रम है। इस कांग्रेस में 10-17 आयुवर्ग के छात्र हिस्सा लेते हैं। इस इवेंट में छात्र अपनी क्रियात्मकता तथा नवोन्मेष का प्रदर्शन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय विज्ञान व तकनीक संचार परिषद् (NCSTC) का कार्य विज्ञान व तकनीक को लोगों तक पहुँचाना है। यह परिषद् विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में शोध तथा विज्ञान के प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को बढ़ावा देती है।
8. हाल ही में प्रोफेसर हमीदी का निधन हुआ, वे किस राज्य से सम्बंधित थे?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार हमीदी कश्मीरी का निधन 27 दिसम्बर, 2018 को हुआ। वे एक प्रसिद्ध कवि व शिक्षाविद थे। वे कश्मीर विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर भी रहे हैं।
हमीदी कश्मीरी का जन्म 1932 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में 50 से अधिक पुस्तकों की रचना की है। उन्हें भारत सरकार ने वर्ष 2010 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। वर्ष 2005 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था। उन्हें ग़ालिब अवार्ड भी प्रदान किया गया था। उनकी प्रमुख रचनाएँ इस प्रकार हैं: इक्तिशफी तंकीद इबराक, महासीर तंकीद, रियासती जम्मू और कश्मीर उर्दू अदब, जदीद कशीर शायरी तथा शेख-उल-आलम और शायरी।
9. तृतीय द्विजिंग उस्तव 2018 का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
उत्तर – असम
27 दिसम्बर, 2018 को असम के चिरांग जिले में आई नदी के किनारे द्विजिंग उत्सव की शुरुआत हुई। यह इस उत्सव का तीसरा संस्करण है। इस उत्सव का उद्घाटन असम के जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग मंत्री रिहोन दैमारी ने किया। इस उत्सव में 15 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान लगाया गया है।
द्विजिंग उत्सव असम का वार्षिक नदी उत्सव है, इसमें व्यापार, भोजन, प्रदर्शनी, खेल, नदी अभियान तथा एडवेंचर इत्यादि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान नए वर्ष के उपलक्ष्य पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। इस उत्सव के द्वारा क्षेत्र की अर्थव्यवथा को भी लाभ मिलता है। इस उस्तव के माध्यम से बाढ़ आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता भी की जायेगी।
आई नदी का उद्गम भूटान में हिमालय के पर्वतों से होता है। यह असम में चिरांग और बोंगाईगांव जिले में बहने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी से मिल जाती है। इस इस क्षेत्र में लगभग 30,000 परिवारों की जीवनरेखा है, यहपरिवारों को आई नदी से फसल, मतस्य, पत्थर तथा रेत इत्यादि के लिए निर्भर है। यह नदी पिकनिक इत्यादि गतिविधियों के लिए काफी लोकप्रिय है। इस नदी पर प्रसिद्ध हग्रमा पुल स्थित है।
10. हाल ही में भारत का पुरुष बॉक्सिंग मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – सी. ए. कुटप्पा
हाल ही में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सी.ए. कुटप्पा भारत का पुरुष बॉक्सिंग मुख्य कोच नियुक्त किया गया। उन्होंने विजेंदर सिंह, एमसुरंजोय सिंह तथा शिव थापा को तैयार किया है। इससे पहले एस. आर. सिंह पुरुष वर्ग के कोच थे।

Advertisement

8 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 दिसम्बर, 2018”

  1. darpan sharma says:

    thank you

  2. heeralal saket says:

    Very good

  3. Md Shadab says:

    Thanks

  4. ROHIT says:

    THANK YOU SO MUCH SIR

  5. RISHABH says:

    GK BEST

  6. SUSHANT SINGH KALCHURI says:

    THANKS SIRJI

  7. Mohit Kumar says:

    Thanks sir ji

  8. Dhupendra Yadav says:

    Super

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *