हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 दिसम्बर, 2018

1. बाल्कन एथलीट ऑफ़ द ईयर 2018 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर – लुका मोद्रिच
क्रोएशिया के लुका मोद्रिच ने हाल ही में बाल्कन एथलीट ऑफ़ द ईयर पुरस्कार जीता, वे इस पुरस्कार को जीतने वाले दूसरे फुटबॉलर हैं। उनसे पहले बुल्गारिया के फुटबॉलर हृस्तो स्तोयीचकोव ने 1994 में यह खिताब जीता। इस पुरस्कार के लिए उन्होंने सर्बिआ के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पराजित करके इस खिताब को जीता। महिला वर्ग में रोमानिया की सिमोना हालेप ने पहला स्थान प्राप्त किया।
लुका मोद्रिच क्रोएशिया के फुटबॉल खिलाड़ी हैं, वे क्रोएशिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं। उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में से एक माना जाता है। उनका जन्म 9 सितम्बर, 1985 को हुआ था। वे स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ में रियाल मेड्रिड के लिए खेलते हैं। फुटबॉल विश्व कप 2018 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया था।
2. स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग 2018 में ठोस कचरा प्रबंधन में बेस्ट कैपिटल सिटी का पुरस्कार किस शहर को मिला?
उत्तर – ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन
द ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग 2018 में ठोस कचरा प्रबंधन में बेस्ट कैपिटल सिटी का पुरस्कार मिला। स्वच्छ सर्वेक्षण को केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लांच किया था। इस सर्वेक्षण में स्वच्छता तथा आधारभूत सुविधाओं के आधार पर शहरों को रैंकिंग प्रदान की गयी है।
3. भारतीय रेलवे ने ट्रेन में खामियां ढूढने के लिए AI युक्त किस रोबोट को विकसित किया है?
उत्तर – उस्ताद
भारतीय रेलवे के मध्य जोन ने हाल ही में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) युक्त रोबोट को विकसित किया, इस रोबोट को “उस्ताद” नाम दिया गया है। यह रोबोट ट्रेन के कोच का परीक्षण करेगा। USTAAD का पूर्ण स्वरुप अंडर गियर सर्विलांस थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेड ड्रोइड है। इसका विकास मध्य जोन के नागपुर डिवीज़न की मैकेनिकल शाखा द्वारा किया गया है। यह रोबोट तस्वीरें ले सकते तथा ट्रेन के अंडर-गियर के विडियो ले सकता है और उन्हें मरम्मत इत्यादि के लिए इंजिनियर को प्रेषित कर सकता है। इस रोबोट में LED लाइट का उपयोग किया गया है, इससे यह कम रौशनी में भी चित्र ले सकता है। इस रोबोट के द्वारा ट्रेन की खामियों का पता लगाया जा सकता है जो आम तौर पर इंसानों द्वारा नज़रअंदाज़ की जाती हैं।
4. हाल ही में किस भारतीय संगठन ने SRPHi को लांच किया है?
उत्तर – भारतीय रिज़र्व बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में SRPHi (Survey on Retail Payment Habits of Individuals) को लांच किया, इसके द्वारा 6 शहरों के लोगों की भुगतान आदतों का अवलोकन किया जायेगा। भारतीय रिज़र्व बैंक के अन्सुआर इस सर्वेक्षण में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के 6000 लोगों को कवर किया जायेगा, यह सर्वेक्षण मुंबई, दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई, बंगलुरु तथा गुवाहाटी में किया जायेगा। इस सर्वेक्षण में लोगों से उनकी भुगतान आदतों के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त की जाती है।
5. हाल ही में किस राज्य में चप्परम (रथ) उत्सव 2018 शुरू हुआ?
उत्तर – तमिलनाडु
28 दिसम्बर को तमिलनाडु के प्रसिद्ध मदुरै मिनाक्षी मंदिर चप्परम (रथ) उत्सव की शुरुआत हुई। इस उत्सव के के द्वारा सभी प्रकार के भोजन व चारे के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया जाता है। इस उत्सव के दौरान देवी मिनाक्षी के रथ को केवल महिला भक्तों द्वारा खींचा जाता है।
6. “अर्ली इंडियन्स : द स्टोरी ऑफ़ आवर एंसेस्टर्स एंड वेयर वी केम फ्रॉम” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – टोनी जोसफ
“अर्ली इंडियन्स : द स्टोरी ऑफ़ आवर एंसेस्टर्स एंड वेयर वी कम फ्रॉम” पुस्तक के लेखक टोनी जोसफ हैं। इस पुस्तक में लेखक ने जेनेटिक्स तथा अन्य शोध के माध्यम से इतिहास का वर्णन किया है। इस पुस्तक के अनुसार भारतीय जनसँख्या चार बड़े स्थानान्तरणों का परिणाम है, इसमें आर्यों का पलायन भी शामिल है।
7. वैश्विक स्वास्थ्य सम्मेलन 2018 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – मुंबई
29 दिसम्बर, 2018 को वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल सम्मेलन का आरम्भ महाराष्ट्र के मुंबई में किया गया, इस सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय मूल के अमेरिकी फिजिशियन संघ द्वारा किया जा रहा है।
8. भारत किस संगठन को ग्रीनहाउस उत्सर्जन इन्वेंटरी पर द्वितीय द्विवार्षिक अपडेट रिपोर्ट सौंपेगा?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क
भारत संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क को अपनी दूसरी द्विवार्षिक रिपोर्ट सौंपने जा रहा है। इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय ग्रीन हाउस गैस इन्वेंटरी तथा ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए उठाये गये क़दमों का वर्णन किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने द्वितीय द्विवार्षिक अपडेट रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क को सौंपने को मंज़ूरी दे दी है।
भारत का ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन
द्विवार्षिक रिपोर्ट के पांच प्रमुख घटक होते हैं: राष्ट्रीय परिस्थितियां, राष्ट्रीय ग्रीन हाउस गैस इन्वेंटरी, कम करने के लिए प्रयास, वित्त, तकनीक तथा क्षमता निर्माण आवश्यकता तथा प्राप्त सहायता व घरेलु मोनिटरिंग, रिपोर्टिंग व प्रमाणीकरण।
• भारत में 2014 में 26,07,488 गीगाग्राम (2.607 अरब टन CO2) ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन किया गया।
• भारत का राष्ट्रीय शुद्ध ग्रीन हाउस उत्सर्जन 23,06,295 गीगा ग्राम अथवा 2.306 अरब तन कार्बन डाइऑक्साइड था।
• कुल उत्सर्जन में उर्जा सेक्टर का योगदान 73%, औद्यौगिक प्रक्रियाओं तथा उत्पाद उपयोग का योगदान 8%, कृषि क्षेत्र का योगदान 16% तथा कचरा क्षेत्र का योगदान 3% था।
पेरिस जलवायु समझौते के तहत भारत की प्रतिबद्धता
• भारत ने 2030 तक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को 2005 के स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
• भारत की 40% उर्जा क्षमता गैर-जीवाश्म इंधन स्त्रोतों से प्राप्त की जायेगी।
• 2030 तक अतिरिक्त वन क्षेत्र के द्वारा 2.5 से 3 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड के सामान का कार्बन सिंक तैयार करना।
9. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्रालय ने स्कूली छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा पर एक बुकलेट जारी की?
उत्तर – केन्द्रीय गृह मंत्रालय
हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने स्कूली छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा पर एक बुकलेट जारी की, इस बुकलेट का शीर्षक “ए हैण्डबुक फॉर स्टूडेंट्स ऑन साइबर सेफ्टी” है। इस हैण्डबुक पर साइबर बुलिंग, साइबर ग्रूमिंग तथा ईमेल फ्रॉड जैसे विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को इन्टरनेट पर मौजूद विभिन्न खतरों से वाकिफ करना है।
10. हाल ही में कैबिनेट में पोक्सो अधिनियम में संशोधन को मंज़ूरी दी, यह अधिनियम किससे सम्बंधित है?
उत्तर – बाल यौन शोषण के विरुद्ध
केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने पोक्सो अधिनियम में संशोधन को मंज़ूरी दे दी है। पोक्सो अधिनियम के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के यौन शोषण के गंभीर अपराध के लिए मृत्यु दंड को मंज़ूरी दी गयी है। इसके अलावा बाल अश्लील साहित्य के सर्कुलेशन पर रोक लगाने के लिए भी कड़े कदम उठाये जायेंगे।
यह नए नियम 18 वर्ष से कम आयु के लड़कों तथा लड़िकयों दोनों के लिए लागू होंगे पोक्सो अधिनियम के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के यौन शोषण के गंभीर अपराध के लिए मृत्यु दंड को मंज़ूरी दी गयी है। इस संशोधन में यौन शोषण की परिभाषा में परिवर्तन करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

Advertisement

5 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 दिसम्बर, 2018”

  1. Komal ram says:

    Thanks sir ji

    1. Mini Kumar says:

      Very good job

  2. ?????? ??? says:

    ???????

  3. Rajesh kumar says:

    Good

  4. neeraj kumar says:

    good sir g

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *