हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 दिसम्बर, 2018

1. हाल ही में किस एशियाई देश ने जैव विविधता पर सम्मेलन को छठवीं राष्ट्रीय रिपोर्ट सौंपी?
उत्तर – भारत
भारत ने 30 दिसम्बर, 2018 को जैव विविधता पर सम्मेलन को अपनी छठवीं राष्ट्रीय रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट को ऑनलाइन जैव विविधता पर सम्मेलन के सचिवालय को केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन सिंह द्वारा सबमिट किया गया। यह रिपोर्ट नई दिल्ली में राज्य जैव विविधता बोर्ड की 13वीं राष्ट्रीय बैठक के दौरान सबमिट की गयी। इसके साथ ही भारत इस रिपोर्ट को सबमिट करने वाला एशिया का पहला देश बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय संधियों के लिए रिपोर्ट रिपोर्ट सबमिट करना अनिवार्य होता है। इस रिपोर्ट में भारत ने 12 राष्ट्रीय जैव विविधता लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपनी प्रगति के बारे में जानकारी दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार 1968 में शेरों की संख्या 177 थी जो 2015 में बढ़कर 520 हो गयी है। जबकि हाथियों की जनसँख्या 1968 में 12,000 से बढ़कर 30,000 हो गयी है। 20वीं शताब्दी के आरम्भ में भारत में एक सींग वाला गैंडा विलुप्त होने की कगार पर था, अब इसकी जनसँख्या बढ़कर 2400 हो गयी है।
2. हाल ही में मृणाल सेन का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
उत्तर – फिल्म
प्रसिद्ध फ़िल्मकार मृणाल सेन का निधन 95 वर्ष की आयु में 30 दिसम्बर, 2018 को हुआ। उनकी अधिकतर फ़िल्में बंगाली भाषा में थीं। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
मृणाल सेन का जन्म 14 मई, 1923 को बंगाल प्रेसीडेंसी के फरीदपुर (अब बांग्लादेश) में हुआ था। वे बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध फिल्मकार थे। उन्हें फिल्मों में सामाजिक वास्तविकता तथा कलात्मक वर्णन के लिए जाना जाता है। उन्हें 1983 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी पहली फीचर फिल्म “रात भोर” 1955 में बनायीं थी। उन्हें “नील आकाशेर नीचे” फिल्म से प्रसिद्धि मिली।
3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अध्यात्मिक विभाग शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने अध्यात्मिक विभाग शुरू करने की घोषणा की, इस विभाग का निर्माण विभिन्न विभागों का विलय करके किया जायेगा।
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, आनंद विभाग, मध्य प्रदेश तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण तथा राज्य आनंद संस्थान का विलय करके अध्यात्मिक विभाग का निर्माण किया जायेगा।
मध्य प्रदेश आनंद विभाग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना था, इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश सरकार ने हैप्पीनेस इंस्टिट्यूट शुरू करने की घोषणा भी की थी। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में लोगों में प्रसन्नता की स्थित का अध्ययन करने के लिए गहन अध्ययन किया था।
4. हाल ही में छठवें IRRI दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
उत्तर – वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसन्धान केंद्र के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (IRRI SARC) का उद्घाटन किया। यह IRRI SARV का 6वां कैंपस है। यह संस्थान 2022 तक किसानों की आयु को दोगुना करने में लाभदायक सिद्ध होगा।
अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसन्धान केंद्र के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (IRRI SARC)
• इस संस्थान के शिक्षा व प्रशिक्षण अनुभाग द्वारा वैज्ञानिकों तथा कृषि लीडर्स को नवीन कृषि तकनीकों तथा सतत कृषि के बारे में शिक्षा प्रदान की जायेगी।
• IRRI SARC में फसल की डिजिटल मॉनिटरिंग व मूल्यांकन के लिए प्रयोगशालाएं उपलब्ध होंगी।
• इस संस्थान में चावल की विभिन्न किस्मों के परीक्षण के लिए प्रदर्शन क्षेत्र की व्यवस्था होगी।
• इस संस्थान में चावल के मूल्य संवर्धन के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की व्यवस्था है, इसमें आधुनिक प्रयोगशाला की व्यवस्था होगी जहाँ पर चवन की गुणवत्ता तथा पोषक तत्वों का अध्ययन किया जा सकता है।
लाभ
• यह संस्थान दक्षिण एशिया व सार्क क्षेत्र में चावल अनुसन्धान व प्रशिक्षण के लिए हब के रूप में कार्य करेगा।
• यह संस्थान फसल उत्पादन, बीज की गुणवत्ता तथा पोषक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
• यह केंद्र किसानों के ज्ञान में वृद्धि करने तथा उनकी आया में वृद्धि करने के लिए किसानों तक अपने शोध कार्य को पहुँचायेगा।
• यह केंद्र चावल की खेती करने वाले किसानों के जीवन यापन को बेहतर करने तथा कुपोषण इत्यादि की समस्या को दूर करने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
5. एशिया साउथ ईस्ट इंटरनेशनल शोर्ट फिल्म फेस्टिवल में किस भारतीय डाक्यूमेंट्री को बेस्ट शोर्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड मिला?
उत्तर – फाइंडिंग ब्यूटी इन गार्बेज
भारतीय डाक्यूमेंट्री फिल्म फाइंडिंग ब्यूटी इन गार्बेज को एशिया साउथ ईस्ट इंटरनेशनल शोर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट शोर्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड मिला। यह डाक्यूमेंट्री फिल्म असम के डिब्रूगढ़ में कचरे से सम्बंधित है। इस सात मिनट लम्बी फिल्म का निर्माण, निर्देशन तथा पटकथा लेखन का कार्य सत्यमं दत्ता ने किया है, वे भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं, वे वर्तमान में डिब्रूगढ़ में कार्यरत्त हैं। इस डाक्यूमेंट्री के माध्यम से उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से कचरा प्रबंधन पर प्रकाश डाला है। इस फिल्म में बताया गया है कि लोग किस प्रकार कचरे के आदि हो गये हैं और इसके विरुद्ध लड़ना नहीं चाहते। इस फिल्म को 1 जनवरी, 2019 को यूट्यूब तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जा रहा है।
6. हाल ही में किस एशियाई देश ने अपनी पहली मैसेजिंग एप्प “बिज़बर्डे” को लांच किया?
उत्तर – तुर्कमेनिस्तान
हाल ही में तुर्कमेनिस्तान ने अपनी पहली मैसेजिंग एप्प “बिज़बर्डे” को लांच किया। इस एप्प पर मेसेज, फाइल्स, फोटो तथा विडियो भेजे जा सकता है। तुर्कमेनिस्तान में फेसबुक, ट्विटर, वाइबर और व्हाट्सएप्प पर प्रतिबन्ध है। तुर्कमेनिस्तान में प्रेस की स्वंतत्रता इत्यादि पर काफी प्रतिबन्ध है।
7. हाल ही में किस संगठन पर गैर-कानूनी गतिविधियों के कारण प्रतिबन्ध लगाया गया?
उत्तर – खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स
केंद्र सरकार ने हाल ही में खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स पर अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत हत्या, बम विस्फोट तथा आतंकवादी गतिविधियों के कारण प्रतिबन्ध लगा दिया है। खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत प्रतिबंधित किया जाने वाला 40वां संगठन है। हाल ही में विभिन्न एजेंसियों में खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स के मोड्यूल्स का पता लगाया है जो पंजाब में पुनः आतंकवाद फैलाने के लिए प्रयासरत्त थे।
खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स
खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स 1986 में अस्तित्व आई थी, इसका उद्देश्य हिंसात्मक गतिविधियों के द्वारा पंजाब को भारत से अलग करके स्वतंत्र खालिस्तान की स्थापना करना है। हाल ही में हुए वे घटनाएँ जिनसे ज़ाहिर होता है कि खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स पंजाब में पुनः आतंक फैलाने का प्रयास कर रहा है :
• पंजाब पुलिस ने 5 सदस्यीय KLF मोड्यूल को पता लगाया था, जिससे पंजाब के नाभा में IED लगाने के दो मामलों के बारे में भी जानकारी मिली।
• गुरदासपुर जिले में एक मोड्यूल का पता लगाया गया, जिसके चार आतंकवादियों को अवैध हथियार व गोला बारूद के साथ पकड़ा गया था। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि वे पठानकोट में एक विशेष दल के नेता को टारगेट करने की फिराक में थे।
• अमृतसर पुलिस ने तीन आतंकवादियों को पकड़ा था, जो पंजाब में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए समुदाय विशेष को टारगेट करना चाहते थे।
• जालंधर पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फ़ोर्स के एक मोड्यूल का पता लगाया था, पुलिस ने इसके मुखिया तथा चार सदस्यों को अवैध गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया था।
गृह मंत्रालय के अनुसार खालिस्तान को विदेश से वित्तीय सहायता मिल रही है तथा खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त है।
अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के द्वारा भारत में अवैध काम कर रहे संगठनों पर रोक लागाई जाती है। इस तरह के संगठनों के अभिव्यक्ति के अधिकार, एकत्र होने के अधिकार इत्यादि पर भी अंकुश लगाया जाता है।
8. हाल ही में “एक जिला, एक उत्पाद” योजना किस राज्य ने शुरू की?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शिल्प व उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए “एक जिला, एक उत्पाद” योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पादों को आधुनिकीकरण के द्वारा बढ़ावा देना है।
मुख्य बिंदु
उत्तर प्रदेश एक विशाल राज्य है और इसमें काफी विविधता भी है। हर जिले में काफी अलग-अलग किस्म की वस्तुएँ हैं। इसमें काला नमक चावल, चिकंकारी, जारी ज़रदोज़ी इत्यादि प्रमुख हैं। इनमे में कई उत्पाद व परम्पराएँ विलुप्त होने की कगार पर हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का “एक जिला, एक उत्पाद” इस प्रकार की विरासत को जीवित रखने का एक प्रयास है।
9. महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण की शुरुआत हाल ही में किस स्थान पर हुई?
उत्तर – विजयनगर
31 दिसम्बर, 2018 को कर्नाटक के विजयनगर में महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण की शुरुआत हुई। इस चैंपियनशिप का समापन 6 जनवरी, 2018 को होगा। इस प्रतिस्पर्धा के लिए 250 से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं। इस स्पर्धा में बॉक्सर 10 भार वर्गों में मुकाबला करेंगे।
10. हाल ही में किस देश ने “अवनगार्ड” नामक हथियार डिलीवरी सिस्टम का परीक्षण किया?
उत्तर – रूस
हाल ही में रूस ने हाइपरसोनिक (अतिपराध्वनिक) परमाणु हथियार डिलीवरी सिस्टम “अवनगार्ड” का सफल परीक्षण दक्षिणी यूराल पर्वत में दोम्बारोव्सकी मिसाइल बेस में किया। परीक्षण के दौरान इसने 6000 किलोमीटर दूर स्थित अपने लक्ष्य को कमचटका में कुरा शूटिंग रेंज में अपने लक्ष्य को सटीकता से भेदा।
अवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड ग्लाइड व्हीकल ध्वनि से 27 गुना तेज रफ़्तार से अपने लक्ष्य को भेदता है। इसका निर्माण नए कंपोजिट मटेरियल से बनाया गया है, यह 2000 डिग्री सेल्सियस के ताप को सहने की क्षमता रखता है। अवनगार्ड ज़मीन से कई दर्ज़न किलोमीटर ऊपर वायुमंडल में उड़ान भर सकता है, जिस कारण यह अधिकार एंटी-मिसाइल डिफेन्स सिस्टम को बायपास कर सकता है। अवनगार्ड की लम्बाई लगभग 5.4 मीटर है, यह 1 मेगाटन तक का परमाणु अथवा पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है।

Advertisement

12 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 दिसम्बर, 2018”

  1. Komal ram says:

    Thanks sir ji

  2. Sandeep says:

    Good

  3. heeralal says:

    Very good sir

  4. Lokesh says:

    Thanks sir ji

  5. shailesh shigham says:

    thanks

  6. Twinkle verma says:

    Thank you sir

  7. suresh says:

    Very good sir g

  8. m.l.bairwa says:

    very good sir jee

  9. Saroj ray says:

    Thank sir

  10. Sanjeev Kumar says:

    Very nice

  11. suraj kumar student at IAS says:

    sir you are my goalway light

  12. Banti Yadav says:

    Very nice sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *