हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 जनवरी, 2019

1. पहली नेशनल ERMS स्पोर्ट्स मीट 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – हैदराबाद
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ERMS) के छात्रों के लिए नेशनल ERMS स्पोर्ट्स मीट 2019 की शुरुआत 14 जनवरी, 2019 को हैदराबाद के G.M.C. बालयोगी स्टेडियम में हुई। इस स्पर्धा में 20 राज्यों के 1777 छात्र शामिल हुए। इस तीन दिवसीय खेल स्पर्धा में छात्रों को अपने कौशल के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। इस स्पर्धा में हॉकी, कुश्ती, फुटबॉल, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, कबड्डी, हैण्डबल, खो-खो और एथलेटिक्स जैसे खेल शामिल थे।
2. भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम का नया कोच किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – मोहम्मद अली कमर
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले मोहम्मद अली कमर को भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें शिव सिंह के स्थान पर कोच नियुक्त किया गया। इससे पहले मोहम्मद अली कमर नेशनल कैंप में एक वर्ष से अधिक के समय के लिए सहायक कोच के रूप में कार्यरत्त थे। मोहम्मद अली कमर ने 2002 में मेनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए बॉक्सिंग में पहला स्वर्ण पदक जीता था।
3. फ्रैंको-जर्मन मानवाधिकार पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – यु वेनशेंग
नज़रबंद किये गये चीनी अधिवक्ता यु वेनशेंग ने फ्रैंको-जर्मन मानवाधिकार पुरस्कार जीता। उन्हें मानवाधिकार की रक्षा के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी पत्नी मैडम शु यान ने यह पुरस्कार लिया। यु वेनशेंग ने बीजिंग में मौजूद चिरकालीन प्रदूषण के खिलाब आवाज़ उठाई थी। गिरफ्तार होने से पहले उन्होंने चीनी संविधान में पांच सुधार करने के लिए मुक्त पत्र सर्कुलेट किया था। इन सुधारों में बहु-उम्मीदवार युक्त राष्ट्रपति चुनाव की व्यवस्था भी थी।
4. भारत के सबसे युवा ग्रांडमास्टर बनने वाले डी. गुकेश किस राज्य से हैं?
उत्तर – चेन्नई
डी गुकेश हाल ही में विश्व के दूसरे सबसे युवा तथा भारत के सबसे युवा ग्रांडमास्टर बने। उन्होंने यह कारनामा मात्र 12 वर्ष, 7 महीने तथा 17 दिन की आयु में किया। इससे पहले सबसे युवा भारतीय ग्रांडमास्टर का खिताब आर. प्रगग्ननाधा के नाम था। गुकेश ने यह उपलब्धि 17वें दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ओपन चेस टूर्नामेंट के दौरान हासिल की। गुकेश भारत के 59वें ग्रांडमास्टर हैं। विश्व के सबसे युवा ग्रांडमास्टर यूक्रेन के सर्गे कार्जाकिन हैं, वे 12 वर्ष तथ 7 माह की आयु में ग्रांडमास्टर बने थे।
5. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नए सीईओ कौन बने?
उत्तर – मनु साहनी
मनु साहनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किये गये। वे फरवरी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् से जुड़ेंगे। वे डेविड रिचर्डसन का स्थान लेंगे। इससे पहले मनु साहनी सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के सीईओ तथा ESPN स्टार्ट स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
6. हाल ही किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में पक्षियों के लिए अस्पताल शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – दिल्ली
दिल्ली सरकार ने पक्षियों के उपचार के लिए विशेषीकृत अस्पताल शुरू करने का निर्णय लिया है। यह अस्पताल पशु स्वास्थ्य व कल्याण नीति 2018 का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पक्षियों के रोगों का उपचार व रोकथाम के लिए कार्य करना है।
7. इंडिया रबर एक्सपो के 10वें संस्करण का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – मुंबई
17 जनवरी को मुंबई में केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने इंडिया रबर एक्सपो के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस एक्सपो में रबर उद्योग के नवीनतम तकनीकी गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा रबर उद्योग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जायेगी। यह एक्सपो भारतीय कंपनियों के लिए एक साझा प्लेटफार्म है। इस इवेंट का आयोजन तीन दिन तक किया जायेगा। यह एशिया का सबसे बड़ा रबर एक्सपो है।
8. गाँधी शांति पुरस्कार 2018 किसने जीता?
उत्तर – योहेई सासाकावा
केंद्र सरकार ने हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। यह पुरस्कार 2015, 2016, 2017 तथ 2018 के लिए घोषित किये गये।
अन्तर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार के विजेता
अन्तर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार के विजेता हैं : कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र (2015), अक्षय पात्र फाउंडेशन तथा सुलभ इंटरनेशनल (2016), एकल अभियान ट्रस्ट (2017) तथा योहेई सासाकावा (2018) ।
• कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र को ग्रामीण विकास, शिक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
• अक्षय पात्र फाउंडेशन को देश में बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सम्मानित किया गया।
• सुलभ इंटरनेशनल को भारत में स्वच्छता सुविधा को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।
• एकल अभियान ट्रस्ट को ग्रामीण तथा जनजातीय क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
• योहेई सासाकावा निप्पोन फाउंडेशन के चेयरपर्सन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के गुडविल एम्बेसडर हैं। उन्हें कुष्ठरोग को समाप्त करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार ने 1995 में की थी। इस पुरस्कार के विजेताओं का चुनाव प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा किया जाता है। इस जूरी में लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष, भारत के मुख्य न्यायधीश तथा दो सुप्रसिद्ध व्यक्ति शामिल होते हैं। इस पुरस्कार के विजेता को एक करोड़ रुपये इनाम, प्रशस्ति पत्र तथा पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदान किया जाता है।
9. GST के तहत लाटरी से सम्बंधित मुद्दों के समाधान के लिए किसकी अध्यक्षता में मंत्री समूह का गठन किया गया है?
उत्तर – सुधीर मुंगंटीवार
केंद्र सरकार ने लाटरी पर GST मंत्रीस्तरीय पैनल का गठन किया है। यह पैनल लाटरी के लिए मौजूदा प्रावधान का अध्ययन करेगा।
वर्तमान प्रणाली के तहत राज्य द्वारा आयोजित लाटरी पर 12% GST तथा राज्य द्वारा अधिकृत लाटरी पर 28% GST लगाया जाता है।
इन पैनल निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्य करेगा :
• कर संरचना में असमानता को बरकरार रखा जाये अथवा समान दर निश्चित की जाए।
• क्या लाटरी के लिए राज्य द्वारा अधिकृत लोग निम्नलिखित कर दर का दुरूपयोग कर रहे हैं जिस कारण राज्य को नुकसान हो रहा है?
• लाटरी पर कर चोरी को रोकने के लिए फ्रेमवर्क।
इस मंत्रीस्तरीय पैनल के अध्यक्ष महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुंगंटीवार हैं। इसके सदस्य पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा, केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक, असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बदल, गोवा के पंचायत पंत्री मूविं गोदिन्हो, कर्नाटक के पंचायत मंत्री कृष्ण बायर गौड़ा तथा अरुणाचल प्रदेश के कर मंत्री जारकर गाम्लिन हैं।
10. “सक्षम 2019” अभियान किस मंत्रालय ने शुरू किया है?
उत्तर – पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय
“सक्षम 2019” अभियान की शुरुआत पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम संरक्षण अनुसन्धान संघ (PCRA) द्वारा की गयी है। यह उच्च तीव्रता युक्त महीने भर चलने वाला व्यक्ति-केन्द्रित अभियान है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य तथा पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोलियम उत्पादों के समुचित उपयोग के लिए जागरूक करना है।

Advertisement

7 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 जनवरी, 2019”

  1. Salman khan says:

    Nice

  2. Divya says:

    Thank u

  3. Preeti says:

    Good news and also thnks for describe in HINDI.

  4. Nagesh kumar says:

    Thank U

  5. Ghanshyam koreti says:

    Good news

  6. Ghanshyam says:

    Good news

  7. Kapil says:

    Thank you…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *