हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10-11 मार्च, 2019

1. हाल ही में गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा किसे विश्व का सबसे उम्र दराज़ जीवित शख्स घोषित किया?
उत्तर – काने तनाका
116 वर्षीय जापानी महिला काने तनाका को गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा विश्व का सबसे उम्र दराज़ शख्स घोषित किया गया है। उनका जन्म जनवरी 1903 में हुआ था। इससे पहले जुलाई 2018 में एक अन्य जापानी महिला चियो मियाको का निधन हुआ था, वे 117 वर्ष की थीं।
2. अधिवक्ताओं के लिए बीमा कवर का निर्माण करने के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है?
उत्तर – आलोक श्रीवास्तव
भारत ने अधिवक्ताओं के लिए बीमा कवर तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति उचित बीमा कवर के निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करेगी। इस समिति के अध्यक्ष कानूनी मामले सचिव आलोक श्रीवास्तव हैं। यह समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
3. प्रथम भारत-जापान अन्तरिक्ष वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – इंद्रा मणि पाण्डेय
प्रथम भारत-जापान अन्तरिक्ष वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इंद्रा मणि पाण्डेय द्वारा किया गया। इस वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस वार्ता में भारतीय अन्तरिक्ष एजेंसी इसरो तथा जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी जाक्सा के बीच अन्तरिक्ष से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा की गयी।
4. पाकिस्तान की सीनेट में चुनी जाने वाली पहली थारी हिन्दू महिला कौन हैं?
उत्तर – कृष्णा कुमार कोहली
कृष्णा कुमार कोहली मार्च, 2018 में पाकिस्तानी सीनेट में चुनी जाने वाली पहली थारी महिला हिन्दू बनीं थीं। उन्होंने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद के उपरी सदन के सत्र की अध्यक्षता की। कृष्णा को महिलाओं के अधिकारों, बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध तथा कार्यस्थल में में यौन शोषण के विरुद्ध कार्य करने के लिए जाना जाता है।
5. असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है?
उत्तर –मिजोरम
हाल ही में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने आइजोल में मिजोरम के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें कुम्मानाम राजशेखरन के स्थान पर नियुक्त किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने सी. लालसावता को पहले लोकायुक्त का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
6. भारत में यूरोपीय अध्ययन के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किस विश्वविद्यालय में किया गया?
उत्तर – जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय
8 मार्च को यूरोपीय संघ तथा जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय ने यूरोपीय अध्ययन के लिए जीन मोंनेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय ने यूरोपीय अध्ययन के लिए जीन मोंनेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की सहायता से भारत तथा दक्षिण एशिया में यूरोपीय अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।
7. भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – सुभाष चंद्र गर्ग
आर्थिक मामले सचिव सुभाष चन्द्र गर्ग को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। सुभाष चन्द्र गर्ग 1983 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर हैं। वे जून 2017 से आथिक मामले विभाग में वित्त सचिव के पद पर कार्यरत्त हैं। उन्हें अजय नारायण झा के स्थान पर नियुक्त किया गया है। अजय नारायण झा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।
नियमों के मुताबिक वित्त मंत्रालय में पांच सचिवों में सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव नियुक्त किया जाता है। अजय पांडे राजस्व सचिव हैं जबकि राजीव कुमार वित्तीय सेवा विभाग के सचिव हैं। अतानु चक्रवर्ती निवेश विभाग व सार्वजनिक परिसपत्ति विभाग के सचिव हैं। गिरीश चन्द्र मुर्मू व्यय सचिव हैं।
अजय पाण्डेय महाराष्ट्र कैडर के 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं जबकि राजीव कुमार 1984 बैच के झारखण्ड कैडर के आईएएस अफसर हैं। अतानु चक्रवर्ती और गिरीश चन्द्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर हैं।
8. राष्ट्रीय कंपनी कानून ट्रिब्यूनल की प्रधान पीठ किस शहर में स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
राष्ट्रीय कंपनी कानून ट्रिब्यूनल (NCLT) की स्थापना 2013 के कंपनी अधिनियम के तहत की गयी थी। यह ट्रिब्यूनल कंपनी अधिनियम 2013, दिवालिया कूट 2016 तथा 2008 के LLP अधिनियम से सम्बंधित मामलों में कार्य करता है। हाल ही में सरकार ने NCLT की दो शाखाओं की स्थापना को मंज़ूरी दी है, इन दो शाखाओं की स्थापना आंध्र प्रदेश के अमरावती तथा मध्य प्रदेश के इंदौर में की गयी है। इसकी प्रधान पीठ नई दिल्ली में स्थित है।
9. हाल ही में किस खेल संघ को भारत के राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में मंज़ूरी दी गयी?
उत्तर – अखिल भारतीय कैरम संघ
हाल ही में युवा मामले व खेल मंत्रालय ने अखिल भारतीय कैरम संघ को अस्थायी मान्यता प्रदान की है। यह मान्यता 31 मार्च, 2019 तक लागू रहेगा अथवा दिल्ली उच्च न्यायालय के अगले निर्णय तक वैध रहेगा। इससे भारतीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने में सहायता मिलेगी।
10. हाल ही में किस राज्य ने मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना लांच की?
उत्तर –उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में दूध उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना लांच की है।
मुख्य बिंदु
• मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना के तहत उत्तराखंड सरकार राज्य में 20,000 आंगनवाड़ी केन्द्रों में सप्ताह में दो बार 2.5 बच्चों के लिए 100 ml दूध उपलब्ध करवाएगी।
• इस योजना के तहत 20,000 आंगनवाड़ी केन्द्रों में फ्लेवर्ड, मीठा तथा दूध पाउडर उपलब्ध होगा।
• आँचल अमृत योजना के तहत 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों में दूध उपलब्ध करवाया जायेगा।
• यह योजना राज्य में कुपोषण को समाप्त करने के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इससे बच्चों को संतुलित डाइट मिल सकेगी। उत्तराखंड में लगभग 18,000 बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।
पोषण में दूध का महत्व
दूध प्रोटीन, कैल्शियम तथा विटामिन का अच्छा स्त्रोत है। यह हड्डियों, दांतों तथा नर्व सिस्टम के लिए बेहद उपयोगी है। इससे पाचन क्रिया में भी सहायता होती है। यह उर्जा का भी अच्छा स्त्रोत है।

Advertisement

15 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10-11 मार्च, 2019”

  1. ajay singh says:

    super sir

  2. Dilip Yadav says:

    Thanks sir and good news

  3. Ajit Singh Choudhary says:

    NICE GK SIR PDF 2018 KA CHAYE SIR

  4. SANTOSH SONI says:

    Superb sir

  5. Neha says:

    Sir super

  6. Divakar Yadav says:

    super sir

  7. shabbir khan says:

    thanx sir ji

  8. Mukesh jain says:

    Thank u sir

  9. Aprajita says:

    Thank youuuuuu sir

  10. rakhi says:

    wow awsm sir jabardast site for all thing

  11. rakhi says:

    wow awsm sir jabardast site for all thing ty ty ty ty

  12. pk meena says:

    very nice sir ji

  13. Pandav Kumar says:

    Very nice sir jii

  14. RAMRATN GAUD says:

    top notch

  15. RAMRATN GAUR says:

    top notch

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *