हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 मार्च, 2019
1. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसकी अध्यक्षता में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन किया है?
उत्तर – नंदन निलेकणी
भारतीय रिज़र्व बैंक ने नंदन निलेकणी की अध्यक्षता में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति डिजिटल समावेश को बढ़ावा देने के लिए सुझाव देगी। इस समिति वर्तमान समय में वित्तीय समावेश में डिजिटल भुगतान के स्तर, डिजिटल भुगतान की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सुझाव तथा डिजिटल भुगतान के लिए लोगों को आश्वस्त करने के सुझाव देगी। यह समिति अपनी बैठक के 90 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
2. विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 76वां
भारत विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में 76वें स्थान पर है, इस बार भारत के रैंक में दो स्थानों की वृद्धि हुई है। इस वार्षिक सूची को विश्व आर्थिक फोरम ने तैयार किया है। इस सूची में 115 देशों को रैंकिंग रदान की गयी है। इस सूची में पहले स्थान पर स्वीडन है। इसके बाद स्विट्ज़रलैंड और नॉर्वे का स्थान है। इस सूची में यूनाइटेड किंगडम 7वें, सिंगापुर 13वें, जर्मनी 17वें, जापान 18वें तथा अमेरिका 27वें स्थान पर है। एशियाई में मलेशिया सबसे ऊपर 31वें स्थान पर है, श्रीलंका 60वें, बांग्लादेश 90वें तथा नेपाल 93वें स्थान पर हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत विश्व के सबसे अधिक प्रदूषण स्तर वाले देशों में से एक है और इसकी उर्जा प्रणाली में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर भी अपेक्षाकृत अधिक है। इससे बावजूद भी भारत ने पिछले कुछ वर्षों में उर्जा के क्षेत्र में काफी प्रगति की है।
3. विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 23 मार्च
23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया गया, इसकी थीम “सूर्य, पृथ्वी तथा मौसम” थी।
इस थीम के द्वारा पृथ्वी में सूर्य के के महत्व को रेखांकित किया गया है। सूर्य से प्राप्त होने वाली उर्जा के द्वारा ही पृथ्वी पर सभी कार्य पूर्ण होते हैं। वैश्विक जलवायु को नियंत्रित करने में भी सूर्य की अति महत्वपूर्ण भूमिका है।
विश्व मौसम विज्ञान दिवस
विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है। 23 मार्च, 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना की गयी थी, इसकी स्मृति में प्रतिवर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन
विश्व मौसम विज्ञान संगठन एक अंतरसरकारी संगठन है, यह मौसम, जलवायु और जल संसाधन इत्यादि के क्षेत्र में कार्य करता है। यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है। वर्तमान के 191 सदस्य हैं। इसकी शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन के रूप में 1873 में हुई थी। बाद में 23 मार्च,1950 को इसकी स्थापना विश्व मौसम विज्ञान संगठन के रूप में की गयी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है।
4. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस अतिवादी संगठन पर प्रतिबन्ध लगाया है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट
हाल ही में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। यह प्रतिबन्ध अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत लगाया गया है।
जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट
• जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देता है, यह अलगाववादी गतिवधियों में 1988 से काफी सक्रीय रहा है।
• जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर कश्मीरी पंडितों की हत्या तथा उन्हें घाटी से भगाने का गंभीर आरोप है।
• जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट को भारत की संप्रभुत्ता तथा क्षेत्रीय स्वायत्ता के लिए खतरा मानते हुए प्रतिबंधित किया गया है।
• जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट युवाओं के ब्रेनवाश करने में भी सक्रीय है।
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर प्रतिबन्ध लगाया
अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के द्वारा भारत में अवैध काम कर रहे संगठनों पर रोक लागाई जाती है। इस तरह के संगठनों के अभिव्यक्ति के अधिकार, एकत्र होने के अधिकार इत्यादि पर भी अंकुश लगाया जाता है।
5. विश्व क्षय रोग दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर –24 मार्च
विश्व क्षय रोग दिवस पूरे विश्व में 24 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के विषय में जागरूक करना और क्षय रोग की रोकथाम के लिए कदम उठाना है। विश्व टीबी दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे संस्थानों से समर्थन मिलता है। भारत में टीबी के फैलने का एक मुख्य कारण इस बीमारी के लिए लोगों का सचेत ना होना और इसे शुरूआती दौर में गंभीरता से ना लेना।
भारत का योगदान
भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की निर्धारित समय सीमा से पांच साल पहले 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाने लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों ‘टीबी उन्मूलन’ शिखर सम्मेलन के दौरान इस बात की घोषणा की। सरकार की उज्ज्वला योजना भी टीबी कम करने में बड़ी भूमिका निभा रही है साथ ही सरकार ने टीबी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन से लेकर दवा दुकानदारों तक को अब मरीज की जानकारी छुपाना महंगा पड़ सकता है।
क्षय रोग
क्षय रोग के फैलने का सबसे बड़ा कारण है इस बीमारी के प्रति लोगों में जानकारी का अभाव। टीबी (क्षय रोग) यानि ट्यूबरक्लोसिस एक संक्रामक रोग है, जो माइकोबैक्टिरीयम ट्यूबरक्यूलोसिस नाम के बैक्टीरिया की वजह से होता है। ये बीमारी हवा के जरिए एक इंसान से दूसरे में फैलती है। सबसे आम फेफड़ों की टीबी है लेकिन ये गर्भाशय, मुंह, लिवर, किडनी, गला,ब्रेन, हड्डी जैसे शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। टीबी बैक्टीरिया शरीर के जिस भी हिस्से में होता है उसके टिश्यू को पूरी तरह से नष्ट कर देता है और उससे उस अंग का काम प्रभावित होता है।
टीबी के लक्ष्ण हैं
खांसते समय बलगम में खून का आना,भूख में कमी, थकान और कमजोरी का एहसास, सीने में दर्द, बार बार खांसना, बुखार, गले में सूजन और पेट में गड़बड़ी का होना।
6. हाल ही में भारतीय वायुसेना में किन नए हेलिकॉप्टर को शामिल किया गया?
उत्तर – चिनूक
हाल ही में भारत में चिनूक हेलीकाप्टर्स की पहली खेप पहुंची थी, पहले बैच में 4 चिनूक हेलीकाप्टर्स गुजरात पहुंचाए गये थे। इन हेलीकाप्टर्स का उपयोग भारतीय सैनिकों को कम समय में किसी स्थान पर तैनात करने के लिए किया जायेगा। इन हेलीकाप्टर्स को चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में अधिकारिक रूप से शामिल किया गया। भारत और अमेरिका के बीच 15 चिनूक हेलिकॉप्टर्स तथा 22 AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर्स के लिए सितम्बर, 2015 में समझौता हुआ था। यह सौदा 3 अरब डॉलर का है।
CH-47F चिनूक हेलिकॉप्टर
यह एक किस्म का बहु-उपयोगी हेलिकॉप्टर है। यह 10 टन तक भार उठाने में सक्षम है। इन हेलिकॉप्टर्स का उपयोग सैनिकों, गोला बारूद तथा युद्धक सामग्री के परिवहन के लिए किया जाता है। इनका उपयोग आपदा के समय राहत व बचाव कार्य के लिए भी किया जा सकता है। इसमें ट्विन इंजन होते हैं। इस हेलीकाप्टर का उपयोग विश्व के 18 अन्य देश भी कर रहे हैं।
भारतीय नौसेना
देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का भार भारतीय नौसेना पर है। वर्तमान में भारतीय नौसेना में 67,228 सैनिक/कर्मचारी कार्यरत्त हैं। भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 ईसवी में हुई थी। महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी को भारतीय नौसेना का पिता कहा जाता है।भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य “शं नो वरुणः” है।
मार्च 2018 के अनुसार भारतीय नौसेना के पास एक एयरक्राफ्ट कैरिएर, 1 उभयचर परिवहन डॉक, 8 लैंडिंग शिप टैंक, 11 डिस्ट्रॉयर, 13 फ्रिगेट, 1 परमाणु उर्जा संचालित पनडुब्बी, 1 बैलिस्टिक मिसाइल युक्त पनडुब्बी, 14 परंपरागत पनडुब्बीयां, 22 कार्वेट, 4 फ्लीट टैंकर तथा अन्य कई पोत हैं।
7. अर्चना कामत किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – टेबल टेनिस
अर्चना कामत टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, हाल ही में उन्होंने अंडर-21 महिला एकल वर्ग में सीमास्टर IIT चैलेंज प्लस 2019 ओमान ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रजत पदक जीता, इस स्पर्धा का आयोजन ओमान के मस्कट में किया गया था।
8. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा PRISMA सैटेलाइट किस यूरोपीय देश से सम्बंधित है?
उत्तर – इटली
हाल ही में इटली के सैटेलाइट को यूरोपियन वेगा राकेट द्वारा गयाना स्पेस सेंटर से पृथ्वी की कक्षा में लांच किया गया। यह एक छोटा हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट है। इसका उपयोग पर्यावरण मोनिटरिंग, संसाधन प्रबंधन, प्रदूषण तथा फसल स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग के लिए किया जाएगा। इस सैटेलाइट का निर्माण OHB इटालिया द्वारा किया गया है। इसका संचालन इतालवी अन्तरिक्ष एजेंसी “अजेंजिया स्पाज़ीयाले इतालियाना” द्वारा किया जायेगा।
9. किस भारतीय संगठन ने फिन टेक कॉन्क्लेव 2019 का आयोजन किया?
उत्तर – नीति आयोग
नीति आयोग ने फिन टेक कॉन्क्लेव 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया, इसका उद्घाटन भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य वित्तीय टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सुधार करना तथा नयी नीतियों के निर्माण पर विचार विमर्श करना है। इस कॉन्क्लेव में केन्द्रीय मंत्रालयों, रेगुलेटर, बैंकर, स्टार्टअप्स, सेवा प्रदाता तथा उद्यमियों समेत 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत विश्व के सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाले फिनटेक बाज़ारों में से एक है। 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। भारतीय फिनटेक इकोसिस्टम वर्तमान में विश्व में तीसरे स्थान पर है। 2014 से इसमें 6 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया जा चुका है।
10. लंगकावी इंटरनेशनल मेरीटाइम एरो एक्सपो 2019 की शुरुआत हाल ही में किस देश में हुई?
उत्तर – मलेशिया
लंगकावी इंटरनेशनल मेरीटाइम एरो एक्सपो 2019 की शुरुआत हाल ही में मलेशिया में हुई। भारतीय वायुसेना इस मेरीटाइम एरो एक्सपो में पहली बार हिस्सा ले रही है। इस प्रदर्शनी में भारत वायुसेना स्वदेशी रूप से निर्मित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस को प्रदर्शित करेगी। इसके अलावा भारतीय वायुसेना तथा रॉयल मलेशियन एयर फ़ोर्स के बीच विचार-विमर्श भी किया जाएगा।
Very nice sir
very nice sir
Nic
Very good gk, I am preparing for KBC
Thank u Sir for this gk
Superb sir
Thanks sir ji
Nice sir
Good job
Super sir thanks a lot
Good question
Nice
Nice
Very nice GK TODAY
Bahut accha hai sir
Best hai sir
Very nice current affairs sir
sir, it is a best for us, thank you sir