किस भारतीय खिलाड़ी ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2019 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर – बजरंग पूनिया

भारत के युवा पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कजाख्स्तान के पहलवान को 12-7 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हाल ही में बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी भी बने थे।

बजरंग पूनिया

बजरंग पूनिया एक पहलवान हैं, उनका जन्म 26 फरवरी, 1994 को हरियाणा के झज्जर में हुआ था। वर्ष 2013 में उन्होंने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, तत्पश्चात इसी वर्ष उन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2014 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता। 2014 में एशियाई खेलों में उन्होंने  पुनः रजत पदक जीता। 2014 एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में बजरंग पूनिया ने रजत पदक जीता। एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता 2017 में बजरंग पूनिया ने स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग पूनिया ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त 2018 एशियाई खेलों में बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *