CinemaSCOpe क्या है?

हाल ही में भारतीय दूतावास ने 13 दिसंबर, 2020 को चीन में एक फिल्म श्रृंखला “CinemaSCOpe” लॉन्च की है। यह फिल्म श्रृंखला को विशेष रूप से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के लिए लॉन्च की गयी है।
मुख्य बिंदु
इस कार्यक्रम का उद्घाटन चीन में भारतीय राजदूत और शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने संयुक्त रूप से किया। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने सिनेमा के माध्यम से संबंधों को मज़बूत बनाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि वर्तमान में ‘एससीओ फिल्म फेस्टिवल’ पर भी विचार किया जा रहा है।
CinemaSCOpe
इस फिल्म श्रृंखला में, दो दर्जन से अधिक भारतीय फिल्मों को रूसी भाषा में डब किया गया है। यह श्रृंखला मासिक आधार पर प्रदर्शित की जाएगी। फिल्मों की स्क्रीनिंग की शुरुआत प्रसिद्ध फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के साथ हुई। यह श्रृंखला वर्ष 2023 में SCO ‘काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट’ की बैठक की भारत की अध्यक्षता तक जारी रहेगी।
भारतीय सिनेमा का महत्व
भारतीय सिनेमा ने बड़े पैमाने पर विश्व को प्रभावित किया है। सिनेमा ने भारत को अपनी संस्कृति और सभ्यता के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने में मदद की है।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)
यह एक राजनीतिक और सुरक्षा समूह है जिसका मुख्यालय बीजिंग में है। रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने वर्ष 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में एससीओ की स्थापना की थी। यह 40% से अधिक मानवता एवं वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 20% हिस्से का प्रतिनिधित्व करता हैं। अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया वर्तमान में इसके पर्यवेक्षक है। वर्ष 2005 में भारत और पाकिस्तान को इस समूह के पर्यवेक्षकों के तौर पर शामिल किया गया था. दोनों देशों को वर्ष 2017 में पूर्ण सदस्य बनाया गया।
Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
Tags:CinemaSCOpe , CinemaSCOpe in Hindi , CinemaSCOpe India , What is CinemaSCOpe? , एससीओ , भारतीय सिनेमा , शंघाई सहयोग संगठन