GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -533
First Published: January 15, 2018 | Last Updated:January 15, 2018
1. चीन, मेसोपोटामिया और पर्शिया में भारतीय सैनिकों के इस्तेमाल के खिलाफ कांग्रेस के किस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित किया गया?
[A] कलकत्ता अधिवेशन, 1920
[B] दिल्ली अधिवेशन, 1923
[C] मद्रास अधिवेशन, 1927
[D] कराची अधिवेशन, 1931
Show Answer
Correct Answer: C [मद्रास अधिवेशन, 1927 ]
Notes:
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुरुआत से ही ब्रिटिश सरकार की भारत के सम्बन्ध में विदेश नीति का विरोध किया था। खासतौर पर भारत के पड़ोसियों के विरुद्ध भारत के इस्तेमाल बेस के रूप में इस्तेमाल करने का पुरजोर विरोध किया गया था। 1927 के मद्रास अधिवेशन में कांग्रेस ने अन्य देशों में भारतीय सैनिकों के इस्तेमाल की आलोचना की और इसके विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया।
2. भारत में वित्त के विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया किसने शुरू की?
[A] लॉर्ड रिपन
[B] लॉर्ड मेयो
[C] लॉर्ड कर्ज़न
[D] लॉर्ड मिन्टो
Show Answer
Correct Answer: B [लॉर्ड मेयो ]
Notes:
लार्ड मेयो भारत के चौथे वाइसराय थे, वे 12 जनवरी, 1869 से 8 फरवरी, 1872 तक भारत के वाइसराय रहे। उन्होंने वित्त विकेन्द्रीकरण की व्यवस्था शुरू की, और विदेश नीति में उन्होंने हस्तक्षेप न करने की नीति अपनाई। भारत की पहली जनगणना उनके कार्यकाल में हुई थी।
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. उत्तर प्रदेश
2. मध्य प्रदेश
3. राजस्थान
चम्बल नदी उपरोक्त में से किन राज्यों से होकर गुज़रती है?
[A] 1 और 2
[B] 2 और 3
[C] 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
Show Answer
Correct Answer: D [1, 2 और 3 ]
Notes:
चम्बल नदी मध्य प्रदेश में जनापव पहाड़ियों से निकलती है, यह यमुना नदी की सहायक नदी है। चम्बल नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहती है।
4. अलमट्टी बाँध किस राज्य में स्थित है?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] कर्नाटक
[C] केरल
[D] तमिलनाडु
Show Answer
Correct Answer: B [कर्नाटक ]
Notes:
अलमट्टी बाँध उत्तरी कर्नाटक में कृष्णा नदी पर स्थित जलविद्युत परियोजना है, इसका वर्ष 2005 में हुआ था।
5. ‘ताशकंद’ कहाँ है?
[A] उज्बेकिस्तान में
[B] कजाकिस्तान में
[C] रूस में
[D] किर्गिस्तान में
Show Answer
Correct Answer: A [उज्बेकिस्तान में ]
Notes:
‘ताशकंद’ उज्बेकिस्तान में है|
6. यूनेस्को की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
[A] 1943
[B] 1944
[C] 1945
[D] 1946
Show Answer
Correct Answer: D [1946]
Notes:
यूनेस्को की स्थापना 1946 में हुई थी|
7. “कोई राजनीतिक पद्धति जो जनता के सहयोग पर आधारित न हो, सफल नही हो सकती”| यह कथन किस फ्रांसीसी विचारक का है, जिसके कथन को अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा में सम्मिलित किया गया था?
[A] मिराबो
[B] रूसो
[C] मोंटेस्क्यू
[D] वाल्तेयर
Show Answer
Correct Answer: B [रूसो]
Notes:
“कोई राजनीतिक पद्धति जो जनता के सहयोग पर आधारित न हो, सफल नही हो सकती”| यह कथन रूसो का है, जिसके कथन को अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा में सम्मिलित किया गया था|
8. 19 जुलाई 1808 ई. को किस युद्ध में स्पेन की जनता के विरुद्ध फ़्रांस की सेना की पराजय हुई थी?
[A] बंकरहिल का युद्ध
[B] स्पेन का युद्ध
[C] फ़्राइडलैंड का युद्ध
[D] बेलेन का युद्ध
Show Answer
Correct Answer: D [बेलेन का युद्ध]
Notes:
19 जुलाई 1808 ई. को बेलेन के युद्ध में स्पेन की जनता के विरुद्ध फ़्रांस की सेना की पराजय हुई थी|
9. सिरोक्कू के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
[A] यह गर्म व शुष्क वायु है
[B] यह गर्म व आर्द्र वायु है
[C] यह ठंडी व आर्द्र वायु है
[D] यह शीतकालीन वायु है जो प्रशांत महासागर में बहती है
Show Answer
Correct Answer: A [यह गर्म व शुष्क वायु है]
Notes:
सिरोक्कू गर्म, शुष्क व धुल भरी स्थानीय वायु है। यह उत्तरी अफ्रीका के सहारा मरुस्थल में उत्तरी दिशा की ओर बहती है। भू-मध्य सागर को पार करते हुए यह जलवाष्प ग्रहण करती है। यह अफ्रीका से लाल धूल के कण अपने साथ लेकर जाती है, इसलिए इस वायु के द्वारा होने वाली वर्षा को “ब्लड रेन” भी कहा जाता है।
10. बनी ठनी नामक प्रसिद्ध चित्रकृति किस चित्रकला से सम्बंधित है?
[A] किशनगढ़ चित्रकला
[B] पहाड़ चित्रकला
[C] राजपूत चित्रकला
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [किशनगढ़ चित्रकला]
Notes:
बनी ठनी राजस्थान की प्रसिद्ध चित्रकृति है जो किशनगढ़ चित्रकला से सम्बंधित है। इसकी रचना निहाल चंद ने की। इसे राजस्थान की मोनालीसा भी कहा जाता है।