GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -536
First Published: January 18, 2018 | Last Updated:January 18, 2018
1. निम्नलिखित में से कौन कानून संहिता में शामिल है?
[A] वेद
[B] मनुस्मृति
[C] सूत्र
[D] उपवेद
Show Answer
Correct Answer: B [मनुस्मृति]
Notes:
मनुस्मृति भगवान मनु द्वारा लिखित पुस्तक है। यह दुनिया का सबसे पुराना कानून है। मनुस्मृति से पहले दुनिया में किसी तरह का संविधान नहीं था। उससे पहले सभी धार्मिक पुस्तकों पर विश्वास रखते थे।
2. तिलक स्वराज्य फण्ड की स्थापना किस आन्दोलन की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की गयी थी?
[A] सविनय अवज्ञा आन्दोलन
[B] असहयोग आन्दोलन
[C] चंपारण सत्याग्रह
[D] रोलेट सत्याग्रह
Show Answer
Correct Answer: B [असहयोग आन्दोलन]
Notes:
तिलक स्वराज फण्ड की स्थापना महात्मा गाँधी ने की थी, इस फण्ड की स्थापना बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु के एक वर्ष बाद की गयी थी।
3. G3 अर्थव्यवस्था किन्हें कहा जाता है?
[A] भारत, चीन, रूस
[B] भारत, अमेरिका, फ्रांस
[C] भारत, अमेरिका ,चीन
[D] अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, जापान
Show Answer
Correct Answer: D [अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, जापान]
Notes:
US, EU और जापान की अर्थव्यवस्था G3 अर्थव्यवस्था हैं। ये दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, इसलिए इन्हें G3(Great3) अर्थव्यवस्था कहा जाता है।
4. फ़्रांस की क्रांति में फिजियोक्रेट्स कौनसा वर्ग था?
[A] अर्थशास्त्री
[B] समाजशास्त्री
[C] नैतिकतावादी
[D] राजनीतिशास्त्री
Show Answer
Correct Answer: A [अर्थशास्त्री]
Notes:
फ़्रांस की क्रांति में फिजियोक्रेट्स अर्थशास्त्री वर्ग था|
5. सेन वंश की स्थापना किसने की?
[A] बल्लाल सेन
[B] हेमंत सेन
[C] विजयसेन
[D] सूरसेन
Show Answer
Correct Answer: B [हेमंत सेन]
Notes:
सेन वंश बंगाल का एक राजवंश था। इसकी स्थापना हेमंतसेन ने की।
6. भारत का सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक राज्य कौन सा है?
[A] तमिलनाडु
[B] आंध्र प्रदेश
[C] कर्नाटक
[D] केरल
Show Answer
Correct Answer: C [कर्नाटक ]
Notes:
कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक राज्य है, इसके बाद केरल और तमिलनाडु में सर्वाधिक कॉफ़ी उत्पादन किया जाता है।
7. अलमट्टी बांध किस नदी पर स्थित है?
[A] कृष्णा नदी
[B] कावेरी नदी
[C] तुंगभद्रा नदी
[D] मलप्रभा नदी
Show Answer
Correct Answer: A [कृष्णा नदी ]
Notes:
अलमट्टी बाँध परियोजना उत्तरी कर्नाटक में कृष्णा नदी पर स्थित है, यह परियोजना 2005 में बन कर तैयार हुई थी।
8. भिन्दवास वन्य जीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?
[A] पंजाब
[B] हरयाणा
[C] हिमाचल प्रदेश
[D] उत्तर प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: B [हरयाणा ]
Notes:
भिन्दवास वन्य जीव अभ्यारण्य हरयाणा का एक प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य में है| यह हरयाणा के झज्झर जिले मने है और 411.35 हेक्टेयर में फैला हुआ है|
9. ऋण बाजार के समाशोधन कार्यों के लिए 2001 में किसकी स्थापना की गई?
[A] CCIL
[B] OTCEI
[C] ISE
[D] CIBIL
Show Answer
Correct Answer: A [CCIL]
Notes:
CCIL (Clearing Corporation of India Ltd) की स्थापना भारत सरकार द्वारा अप्रैल 2001 में की गई
10. 1991 की नरसिंहन समिति किससे संबंधित थी?
[A] कृषि सुधार
[B] व्यापार सुधार
[C] कर सुधार
[D] वित्तीय क्षेत्र सुधार
Show Answer
Correct Answer: D [वित्तीय क्षेत्र सुधार ]
Notes:
1991 के आर्थिक संकट के समय भारत में वित्तीय क्षेत्र में सुधार के लिए वित्तीय क्षेत्र सुधार समिति या नरसिंहन समिति बनाई गई। समिति ने 1992 और 1998 में दो रिपोर्ट जमा की, जिसने बैंकिंग क्षेत्र की दक्षता और व्यवहार्यता को बढ़ाने पर महत्वपूर्ण जोर दिया।