GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -545
First Published: January 27, 2018 | Last Updated:January 27, 2018
1. विंध्यशक्ति ने किस वंश की स्थापना की?
[A] वाकाटक
[B] सातवाहन
[C] होयसल
[D] कदम्ब
Show Answer
Correct Answer: A [वाकाटक]
2. ईस्ट इंडिया कंपनी की कमियों में सुधार करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने कौन सा अधिनियम पारित किया?
[A] पिट्स इंडिया एक्ट
[B] ब्रिटिश यूनियन एक्ट
[C] एक्ट ऑफ़ यूनियन, 1707
[D] इंडिया एक्ट, 1784
Show Answer
Correct Answer: A [पिट्स इंडिया एक्ट]
Notes:
1773 के रेगुलेटिंग एक्ट की कमियों के पूरा करने के लिए 1784 में पिट्स इंडिया एक्ट को लागु किया गया। इस एक्ट का नाम ब्रिटिश प्रधानमंत्री विलियम पिट के नाम पर रखा गया था।
3. हुमायूँ का जन्म कहाँ हुआ?
[A] आगरा
[B] दिल्ली
[C] काबुल
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [काबुल]
Notes:
हुमायूँ बाबर का पुत्र था। उसका जन्म काबुल में हुआ।
4. निम्नलिखित में सही क्रम क्या है?
[A] तुगलक–>खिलजी–>गुलाम–>लोदी
[B] लोदी–>खिलजी–>गुलाम–>तुगलक
[C] तुगलक–>खिलजी –>लोदी–>गुलाम
[D] गुलाम–>खिलजी–>तुगलक–>लोदी
Show Answer
Correct Answer: D [गुलाम–>खिलजी–>तुगलक–>लोदी]
Notes:
दिल्ली सल्तनत में कुल पांच वंशों का राज्य रहा| इसमें गुलाम वंश का शासन 1206 से 1290 तक रहा| खिलजी वंश का शासन 1290 से 1320 तक रहा| तुगलक वंश ने 1320 से 1414 तक राज्य किया| इसके बाद सैय्यद वंश ने 1414 से 1451 तथा इसके बाद लोदी वंश 1451 से 1526 तक रहा|
5. निम्नलिखित में स्तनधारी प्राणी कौन से हैं| सही विकल्प चुनिए:-
1- बिज्जू
2- जानलेवा व्हेल
3- कोलुगो
[A] केवल 1
[B] केवल 1 और 2
[C] 1,2 और 3 तीनों
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [1,2 और 3 तीनों ]
Notes:
बिज्जू एक स्तनधारी जीव है| इसके अलावा जानलेवा व्हेल स्तनधारी डॉलफिन हैं| कोलुगु में स्तनधारी है| अतः तीनों ही स्तनधारी जीव हैं|
6. कम्पाला किस अफ्रीकी देश की राजधानी है?
[A] यूगांडा
[B] ज़ाम्बिया
[C] केन्या
[D] अंगोला
Show Answer
Correct Answer: A [यूगांडा ]
Notes:
कम्पाला यूगांडा की राजधानी व सबसे बड़ा शहर है। यह विश्व का 13वां सबसे तेज़ बढ़ता हुआ शहर है। जीवन स्तर के लिहाज़ से यह उत्तरी अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ नगरों में से एक है।
7. मीरा सेठ समिति किससे संबंधित थी?
[A] हथकरघा उद्योग
[B] रोजगार सृजन
[C] बैंकिंग सुधार
[D] बीमा
Show Answer
Correct Answer: A [हथकरघा उद्योग]
Notes:
मीरा सेठ समिति हथकरघा उद्योग से सम्बंधित थी।
8. निम्नलिखित में क्रेडिट आवश्यकता को पूरा करने के लिए माइक्रो फाइनेंस का प्रयोग सबसे ज्यादा कौन करता है?
[A] माइक्रो, लघु और मध्यम उद्योग
[B] समाज के गरीब और कमजोर क्षेत्र
[C] अधिक नेट वर्थ के व्यक्ति
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [समाज के गरीब और कमजोर क्षेत्र]
Notes:
माइक्रो फाइनेंस का सर्वाधिक प्रयोग समाज के गरीब तबके के लोग करते हैं।
9. डॉ एम बालमुरलीकृष्ण किस क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार थे?
[A] हिंदुस्तानी संगीत
[B] कर्नाटक संगीत
[C] ध्रुपाद तरीका
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [कर्नाटक संगीत]
Notes:
डॉ एम बालमुरलीकृष्ण प्रसिद्ध कर्नाटक संगीत के गायक थे। उनका निधन 22 नवम्बर 2016 को हुआ।
10. चोरटेन किस धर्म से संबंधित शब्द है?
[A] पारसी
[B] बौद्ध
[C] ईसाई
[D] यहूदी
Show Answer
Correct Answer: B [बौद्ध]
Notes:
उत्तर पूर्वी भारत और तिब्बत में चोरटेन बौद्ध स्तूपों को कहा जाता था।