GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -641
First Published: May 3, 2018 | Last Updated:May 3, 2018
1. भारत में रेलवे परिवहन विकसित करने के पीछे अंग्रेजों किन दो स्थानों के बीच यातायात को सुगम बनाना चाहते थे?
[A] कच्चे माल के स्त्रोत और निर्यात केंद्र
[B] कच्चे माल के स्त्रोत और बंदरगाह
[C] कच्चे माल के स्त्रोत और उत्पादन केंद्र
[D] कच्चे माल के स्त्रोत और बाज़ार
Show Answer
Correct Answer: C [कच्चे माल के स्त्रोत और उत्पादन केंद्र ]
Notes:
रेलवे का विकास होने के कारण कच्चे माल को आसानी से उत्पादन केन्द्रों तक ले जाया सकता था, इससे औद्योगिक को काफी रफ़्तार मिली और व्यापारिक गतिविधियाँ भी काफी तीव्र हुई।
2. इन्कलाब जिंदाबाद का नारा किसने दिया था?
[A] भगत सिंह
[B] चन्द्र शेखर आजाद
[C] इकबाल
[D] हसरत मोहनी
Show Answer
Correct Answer: D [हसरत मोहनी ]
Notes:
इन्कलाब जिंदाबाद का नारा स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान काफी लोकप्रिय रहा, यह नारा मौलाना हसरत मोहनी ने दिया था।
3. निम्नलिखित में से किस स्थान पर हैदर अली ने आधुनिक शस्त्रागार की
स्थापना की?
[A] मैसूर
[B] डिंडीगुल
[C] धर्मपुरी
[D] होसुर
Show Answer
Correct Answer: B [डिंडीगुल ]
Notes:
टीपू सुल्तान आग्नेय शस्त्रों के पथ-प्रदर्शक थे, आंग्ल-मैसूर युद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध आग्नेय शस्त्रों का प्रयोग किया। इसका वर्णन “फ़तहुल मुजाहिदीन” में भी किया गया है।
4. कोटक समिति किससे संबंधित है?
[A] निर्यात प्रोत्साहन
[B] ग्रामीण विकास
[C] कॉरपोरेट नियंत्रण
[D] SC/ST छात्रों के लिए छात्रवृत्ति
Show Answer
Correct Answer: C [कॉरपोरेट नियंत्रण]
Notes:
कोटक समिति कॉरपोरेट बैंकिंग से संबंधित समिति है।
5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन का अध्यक्ष कौन था?
[A] पंडित जवाहर लाल नेहरु
[B] राजेन्द्र प्रसाद
[C] लाला लाजपत राय
[D] पंडित मोतीलाल नेहरु
Show Answer
Correct Answer: A [पंडित जवाहर लाल नेहरु ]
Notes:
1928 में पहली बार भारत के लिए संविधान का मसौदा मोतीलाल नेहरु द्वारा तैयार किया गया। 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज प्रस्ताव पारित किया गया। इस अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरु को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।
6. किताब अल हिन्द की रचना किसने की?
[A] बलबन
[B] अलबरूनी
[C] अमीर खुसरो
[D] इब्नबतूता
Show Answer
Correct Answer: B [अलबरूनी]
Notes:
अलबरूनी ने सर्वप्रथम भारतीय संस्कृति का अध्ययन किया था ।अलबरूनी महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। उसने किताब अल हिन्द की रचना की।
7. समष्टि अर्थशास्त्र के संदर्भ में, फिलिप्स वक्र ___ की दरों के बीच एक रिश्ता है?
[A] बेरोजगारी और एक्सिम व्यापार
[B] बेरोजगारी और मुद्रास्फीति
[C] बेरोजगारी और मांग
[D] बेरोजगारी और गरीबी
Show Answer
Correct Answer: B [बेरोजगारी और मुद्रास्फीति]
Notes:
फिलिप वक्र बेरोजगारी और मुद्रास्फीति की दरों के बीच वक्र है।
8. भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है?
[A] रंगनाथस्वामी मंदिर
[B] मीनाक्षी मंदिर
[C] अंकोरवाट मंदिर
[D] तिरुपति बालाजी मंदिर
Show Answer
Correct Answer: A [रंगनाथस्वामी मंदिर]
Notes:
दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर है जबकि भारत का सबसे बड़ा मंदिर रंगनाथस्वामी मंदिर है।
9. निम्नलिखित में से क्या भारत के राष्ट्रपति को भारत के समेकित निधि से राज्यों के राजस्व की अनुदान सहायता को नियंत्रित करने वाले सिद्धांतों के संबंध में सिफारिश करता है?
[A] वित्त मंत्री
[B] भरता का नियंत्रक और महालेखापरीक्षक
[C] वित्त आयोग
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [वित्त आयोग]
10. भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ मुख्य विपक्षी उम्मीदवार कौन थे?
[A] NN दास
[B] KT शाह
[C] CH राम
[D] सर्वपल्ली राधाकृष्णन
Show Answer
Correct Answer: B [KT शाह ]
Notes:
KT शाह भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ विपक्षी उम्मीदवार थे।