GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -642
First Published: May 4, 2018 | Last Updated:May 4, 2018
1. इंडियन नेशनल एसोसिएशन की स्थापना कलकत्ता में किसने की थी?
[A] द्वारकानाथ टैगोर
[B] सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
[C] प्रसन्ना कुमार टैगोर
[D] देबेन्द्रनाथ टैगोर
Show Answer
Correct Answer: B [सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ]
Notes:
सुरेन्द्रनाथ टैगोर 26 जुलाई, 1876 को आनंद मोहन बोस के साथ मिलकर कलकत्ता में इंडियन नेशनल एसोसिएशन की स्थापना की। 1885 में इस संगठन का विलय कांग्रेस में कर दिया गया था।
2. हर्षवर्धन को किस राजा ने हराया?
[A] पुलिकेशन II
[B] नरसिंहवर्मन I
[C] महेन्द्रवर्मन
[D] विष्णुवर्धन
Show Answer
Correct Answer: A [पुलिकेशन II]
Notes:
हर्षवर्धन ने समस्त उत्तर भारत जीत लिया। इसके बाद उसने दक्षिण की ओर कूच किया जहाँ उसका चालुक्य सम्राट पुलिकेशन II से युद्ध हुआ किंतु हर्ष इस युद्ध में पराजित हो गया और उसकी हाथी सेना का बहुत नुकसान हुआ।
3. 1929 में किस देश के बैंकों के दिवालियेपन के कारण निर्भर देशों को ऋण मिलना बंद हो गया था?
[A] संयुक्त राज्य अमेरिका
[B] फ़्रांस
[C] स्वीडन
[D] रूस
Show Answer
Correct Answer: A [संयुक्त राज्य अमेरिका]
Notes:
1929 में संयुक्त राज्य अमेरिका के बैंकों के दिवालियेपन के कारण निर्भर देशों को ऋण मिलना बंद हो गया था|
4. जनवादी चीन संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य किस बना था?
[A] 1971
[B] 1975
[C] 1949
[D] 1947
Show Answer
Correct Answer: A [1971]
Notes:
जनवादी चीन संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य 1971 में बना था|
5. चुटक जलविद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है?
[A] कर्नाटक
[B] पांडिचेरी
[C] ओडिशा
[D] जम्मू-कश्मीर
Show Answer
Correct Answer: D [जम्मू-कश्मीर ]
Notes:
चुटक जलविद्युत परियोजना जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में स्थित है, इसकी उत्पादन क्षमता 44 मेगावाट है।
6. रोबेस्पेयर किस ग्रंथ को अपने तकिये के नीचे रखकर सोता था?
[A] सामाजिक संविदा
[B] नवल हलउस
[C] फाइस के ख़त
[D] पर्शीयन लैटर्स
Show Answer
Correct Answer: A [सामाजिक संविदा]
Notes:
रोबेस्पेयर सामाजिक संविदा को अपने तकिये के नीचे रखकर सोता था|
7. गुआतेनामो खाड़ी किस देश में स्थित है?
[A] क्यूबा
[B] हैती
[C] बहमास
[D] त्रिनिदाद व टोबागो
Show Answer
Correct Answer: A [क्यूबा ]
Notes:
गुआतेनामो खाड़ी क्यूबा के दक्षिण पूर्व में स्थित है। इस स्थान पर अमेरिकी नौसेना का नेवल बेस स्थित है।
8. बैंक ऑफ कलकत्ता जिसका नाम बाद में बैंक ऑफ बंगाल हो गया, वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
[A] SBI
[B] PNB
[C] बैंक ऑफ बड़ोदा
[D] RBI
Show Answer
Correct Answer: A [SBI]
Notes:
बैंक ऑफ कलकत्ता की स्थापना 2 जून 1806 में जनरल वेल्सले को सेना को धन पहुंचाने के लिए हुई। 2 जनवरी 1809 को इसका नाम बैंक ऑफ बंगाल रख दिया गया। 27 जनवरी 1921 को कुछ बैंकों को मिलाकर इसका नाम इंपीरियल बैंक रख दिया गया जो 1955 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर दिया गया
9. ऋग्वेद के अनुसार दशराज युद्ध किस नदी पर हुआ था?
[A] गंगा
[B] सरस्वती
[C] वितस्ता
[D] परुषणी
Show Answer
Correct Answer: D [परुषणी]
Notes:
ऋग्वेद के अनुसार दशराज युद्ध भरतजन के राजा सुदास और दस राजाओं पुरा, यदु, तुर्वासा, अनु, द्रुहू, अलीना, पक्था, भालाना, शिव और विष्णिन के समूह के बीच हुआ था। इस युद्ध में सुदास की विजय हुई। यह परुषणी नदी के किनारे हुआ।
10. यदि कोई विधेयक संसद के एक सदन में पास हो जाये लेकिन दूसरे में लंबित हो तो संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक कितने समय के लिए बुलाई जा सकती है?
[A] 2 माह
[B] 4 माह
[C] 6 माह
[D] 8 माह
Show Answer
Correct Answer: C [6 माह]